Categories: Summits

वाराणसी में आयोजित होगा पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन

गंगा केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण की तरफ से वाराणसी में 11 और 12 नवंबर को पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जल मार्ग शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनेवाल इसका उद्घाटन करेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और बंदरगाह एवं जलमार्ग राज्यमंत्री श्रीपद नाईक शामिल होंगे। सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार के समेत उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच राष्ट्रीय मास्टर प्लान साझा किया जाएगा। संबंधित मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बंदरगाह प्राधिकरण क्षेत्र के विशेषज्ञ और निजी क्षेत्रों के जुड़े तमाम लोग हिस्सा लेंगे।

 

बयान में कहा गया कि मंत्रालय ने गतिशक्ति एनएमपी के तहत 62,627 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 101 परियोजनाओं की पहचान की है। इन परियोजनाओं को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, 1,913 करोड़ रुपये की लागत एवं उच्च प्रभाव वाली नौ परियोजनाओं को चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

 

पीएम गति शक्ति के बारे में

 

पीएम गति शक्ति को मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान के रूप में भी जाना जाता है, यह 1.2 ट्रिलियन अमरीकी डालर की एक भारतीय मेगाप्रोजेक्ट है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 15 अगस्त 2021 को प्रधान मंत्री गति शक्ति की घोषणा की। यह योजना 13 अक्टूबर 2021 को भारत के सभी आर्थिक क्षेत्रों में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी और 21 अक्टूबर 2021 को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी द्वारा अनुमोदित की गई थी।

 

Find More News related to Summits and Conferences

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago