Categories: National

PM CARES Fund: सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को ट्रस्टी नियुक्त किया

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने रतन टाटा को ‘PM केयर्स’ फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया है। रतन टाटा के साथ देश के कई अन्य सम्मानित व्यक्तियों को भी ‘PM केयर्स’ फंड की सलाहकार समिति में नियुक्त किया गया है। ये बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इसकी एक बैठक भी संपन्न हुई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माता सीतारमण भी मौजूद रहीं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

बता दें उनके साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को भी पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, रतन टाटा के अलावा एडवाइजरी बोर्ड में पूर्व कैग राजीव महर्षि, इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, इंडिकॉर्प्स और पिरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह को भी नॉमिनेट किया गया है।

 

पीएम केयर्स फंड की स्थापना

 

पीएम केयर्स फंड की स्थापना कोविड-19 महामारी की शुरुआत के कुछ दिन बाद की गई थी। इस फंड की शुरुआत महामारी के कारण उत्पन्न हुई किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में मदद मुहैया कराने और प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। इस फंड में किसी भी शख्स या संस्थान द्वारा स्वैच्छिक रूप से दान किया जा सकता था। इसमें किए गए डोनेशन पर टैक्स छूट के लिए दावा भी किया जा सकता है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में पीएम केयर्स फंड में लगभग 7,032 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

1 hour ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

3 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

4 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

4 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

4 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

5 hours ago