Categories: Uncategorized

पीयूष गोयल ने कोलकाता की ईस्ट-वेस्ट मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता की दूसरी मेट्रो लाइन ईस्ट-वेस्ट मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन किया। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण में 6 एलिवेटेड स्टेशनों वाले 5.3 किलोमीटर लम्बे  मार्ग का उद्घाटन किया गया है, इस परियोजना का क्रियान्वयन कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

कोलकाता का ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर कुल मिलाकर 16.5 किलोमीटर लंबा है। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर हुगली नदी के पश्चिमी तट पर हावड़ा को पूर्वी तट पर स्थित साल्ट लेक शहर से जोड़ता है।

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की मुख्य विशेषता:

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर भारत की पहली ऐसी परिवहन परियोजना है, जहां मेट्रो ट्रेन “हुगली” नदी के नीचे बनी सुरंग से होकर गुजरेंगी। यह कम्युनिकेशन आधारित ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (CBTC) के साथ तैयार की गई है, जो ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल मैकेनिज्म और एंटी-टकराव जैसी सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।
ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर कोलकाता की दूसरी मेट्रो लाइन है। र्तमान में कोलकाता में मेट्रो के उत्तर दक्षिण कॉरिडोर पर नोआपाड़ा से कवि सुभाष स्टेशन के बीच केवल 27.6 किमी लंबे रेल मार्ग पर मेट्रो की सेवा उपलब्‍ध है, इस कॉरिडोर का उद्घाटन 1984 में किया गया था।

उपरोक्त समाचार से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

58 mins ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

1 hour ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

2 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

2 hours ago

जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित: 784 प्रावधानों में बड़ा बदलाव

लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर…

2 hours ago

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

2 hours ago