Categories: Uncategorized

पीयूष गोयल ने “राष्ट्रीय GIS-सक्षम भूमि बैक प्रणाली” का किया ई-लॉन्च

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने “राष्ट्रीय GIS-सक्षम भूमि बैक प्रणाली” की शुरूआत की है। इस प्रणाली को राज्यों के उद्योग मंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों एवं केंद्रीय तथा राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल मीटिंग के दौरान लॉन्च किया गया। इस पहल का समर्थन इन्वेस्ट इंडिया, नेशनल सेंटर ऑफ जियो-इंफार्मेटिक्स (एनसीओजी), राष्ट्रीय ई-गर्वेनेंस प्रभाग (एनईजीडी), इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा भास्कराचार्य इंस्टीच्यूट फॉर स्पेस ऐप्लीकेशंस एंड जियो-इंफार्मेटिक्स (बीआईएसएजी) द्वारा किया जा रहा है।
“राष्ट्रीय GIS-सक्षम भूमि बैक प्रणाली” का विकास राज्य जीआईएस प्रणालियों के साथ औद्योगिक सूचना प्रणाली (आईआईएस) के समेकन द्वारा किया जा रहा है। प्रारंभ में, इस प्रणाली को छह राज्यों में लॉन्च किया गया है। अभी इस प्रणाली को इसे भूमि की पहचान एवं खरीद का एक प्रभावी, पारदर्शी तंत्र बनाने के लिए किया जाएगा, जिसमे बाद में सुधार किया जाएगा।
औद्योगिक सूचना प्रणाली (IIS) पोर्टल के बारे में: यह  सभी राज्यों के औद्योगिक क्षेत्रों/क्लस्टरों का एक जीआईएस सक्षम डाटाबेस है और 31 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 3,300 से अधिक औद्योगिक पार्कों का मानचित्रण किया गया है। इसमें में वन, ड्रेनेज, कच्चा माल हीट मैप्स (कृषि संबंधी, बागवानी, खनिज स्तर), कनेक्टिविटी के विविध स्तर शामिल हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारतीय नौसेना में 27 फरवरी को शामिल होगा युद्धपोत अंजदीप

भारतीय नौसेना को एक और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत अंजदीप मिलने जा रहा है। उथले पानी…

31 mins ago

PM मोदी का ऐतिहासिक इज़राइल दौरा: नेसेट प्लेनम को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली अपनी दो दिवसीय…

2 hours ago

दिल्ली ओपन 2026: स्टेफानोस साकेलारिडिस ने रोमांचक सिंगल्स जीत के साथ इतिहास रचा

दिल्ली ओपन 2026 का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ, जहां ग्रीस के स्टेफानोस साकेलारिडिस…

3 hours ago

Q3 FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 8.1% रहने की संभावना: SBI रिपोर्ट

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत की GDP वृद्धि दर Q3FY26…

4 hours ago

निधि छिब्बर को मिला NITI आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

निधि छिब्बर ने 24 फरवरी 2026 को बीवीआर सुब्रह्मण्यम का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने…

4 hours ago

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट

दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय इंदिरागांधी एयरपोर्ट (आईजीआई) एशिया प्रशांत क्षेत्र के 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों…

5 hours ago