Categories: Appointments

इंडिगो ने पीटर एल्बर्स को नया सीईओ नियुक्त किया

इंडिगो ने पीटर एल्बर्स को एयरलाइन का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। पीटर एल्बर्स ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो के सीईओ का पद संभाल लिया है। एल्बर्स ने रोनोजॉय दत्ता की जगह ली है। एयरलाइन ने दत्ता के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के फैसले के बाद एल्बर्स को नये सीईओ के लिए नामित किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इंडिगो ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि पीटर एल्बर्स छह सितंबर से कंपनी में नये सीईओ के रूप में शामिल हो गये हैं। एल्बर्स, इंडिगो के चौथे सीईओ हैं। जनवरी, 2019 में दत्ता एयरलाइन में शीर्ष पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने कोविड-19 महामारी के कठिन समय में इंडिगो का नेतृत्व किया।

एल्बर्स ने केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य किया है और यह एयर फ्रांस-केएलएम समूह की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं। एल्बर्स विमानन उद्योग के एक अनुभवी हैं।

 

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

7 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago