Categories: Uncategorized

फोनपे ने कोरोनावायरस से इलाज के लिए ‘कोरोना केयर’ बीमा पॉलिसी की लॉन्च

फोनपे (PhonePe) ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर कोरोनोवायरस हॉस्पिटलाइज़ेशन बीमा पॉलिसी “कोरोना केयर” शुरू करने की घोषणा की है। PhonePe यूजर्स फोनपे ऐप पर “My Money” सेक्शन पर जाकर अपने लिए कोरोनवायरस वायरस पॉलिसी खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी की पूरी खरीद प्रक्रिया में 2 मिनट से कम समय लगेगा और जिसके बाद ग्राहकों को तुरंत PhonePe ऐप पर पॉलिसी से संबंधित दस्तावेज़ जारी किए जाएंगे।

पॉलिसी के फायदे:

  • कंपनी के अनुसार इस कोरोनावायरस बीमा पॉलिसी का प्रीमियम 156 रुपये का होगा, जिसमें 55 साल से कम उम्र के व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा, जो कोरोनावायरस का उपचार करने वाले सभी अस्पताल के लिए लागू होगा.
  • साथ ही इसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने के 30 पहले और बाद के चिकित्सा उपचार से संबंधित खर्चों को भी कवर कियाजाएगा.
  • कोरोना केयर पॉलिसी खरीदने के लिए ग्राहकों को कोई मेडिकल टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होगी.
  • वे देश में वर्तमान में लगे लॉकडाउन को देखते हुए अपने घरों की सुविधा से इसे तुरंत खरीद सकते हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फोनपे की स्थापना: दिसंबर 2015.
  • फोनपे के सीईओ: समीर निगम.
  • मुख्यालय स्थान: बेंगलुरु, कर्नाटक.
    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

    दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

    1 week ago

    दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

    धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

    1 month ago

    भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

    शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

    2 months ago

    भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

    भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

    2 months ago

    भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

    भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

    2 months ago

    क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

    रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

    2 months ago