Home   »   पेड्रो कैस्टिलो के महाभियोग के बाद...

पेड्रो कैस्टिलो के महाभियोग के बाद पेरू को पहली महिला राष्ट्रपति मिली

पेड्रो कैस्टिलो के महाभियोग के बाद पेरू को पहली महिला राष्ट्रपति मिली |_50.1

पेरू में एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल मच चुकी है। पेरू कांग्रेस ने राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया गया। 200 साल से ज्यादा के लोकतांत्रिंक इतिहास में पहली बार किसी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है। बता दें कि ड्रो कैस्टिलो ने देश विधायिका को भंग करने और एक आपातकालीन सरकार स्थापित करने की कोशिश की, जिसके बाद पेरू कांग्रेस ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

130 सदस्यीय कांग्रेस में 101 विधायकों ने राष्ट्रपति ड्रो कैस्टिलो को पद से हटाने के लिए मतदान किया। फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर एडुआर्डो गमरा ने कहा कि पेरू कांग्रेस में राष्ट्रपति को हटाने की क्षमता है और राष्ट्रपति के पास कांग्रेस को भंग करने की क्षमता है, इसलिए तकनीकी रूप से यह तख्तापलट नहीं है।

 

बता दे कि पिछले साल ही कैस्टिलो को राष्ट्रपति बनाया गया था। उन्होंने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान पांच बार अपना मंत्रिमंडल बदला, वो 60 अलग-अलग कैबिनेट अधिकारियों के माध्यम से चल रहे थे, जिससे विभिन्न सरकारी एजेंसियां ​​पंगु हो गईं। गौरतलब है कि पिछले 40 सालों पर लगभग सभी पूर्व राष्ट्रपति पर बहुराष्ट्रीय निगमों से जुड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

Find More International News

पेड्रो कैस्टिलो के महाभियोग के बाद पेरू को पहली महिला राष्ट्रपति मिली |_60.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *