Categories: Appointments

Surinder Chawla बने Paytm Payments बैंक के MD और CEO

भुगतान बैंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने सुरिंदर चावला को अपना प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने हाल ही में एक बयान के जरिए यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिलने के बाद यह नियुक्ति की गई है। हालांकि, आरबीआई ने पीपीबीएल पर नए ग्राहक जोड़ने पर लगाई पाबंदी को बरकरार रखा है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

बयान के अनुसार, पीपीबीएल ने अनुभवी बैंकर सुरिंदर चावला को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ नियुक्त किया है। केंद्रीय बैंक ने इस नियुक्ति को तीन साल की अवधि के लिए मंजूरी दी है। इससे पहले चावला आरबीएल बैंक में शाखा बैंकिंग के प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। पीबीबीएल के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने कंपनी में चावला का स्वागत किया।

सुरेंद्र चावला का करियर

सुरेंद्र चावला को रिटेल बैंकिंग में 28 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। उन्होंने पेटीएम से पहले HDFC, RBL, ABN और Standard Chartered जैसे बड़े बैंकों में अपनी सेवाएं दी हैं।

 

पेटीएम के प्लेटफॉर्म पर साल 2022 में जुड़ी ये सर्विसेस

 

बता दें, साल 2022 में पेमेंट ऐप PayTm ने IRCTC के साथ साझेदारी की थी, जिसके तहत यूजर रेलवे स्टेशन से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को पेटीएम पर सीजनल टिकट को रिन्यू करने के साथ यूपीआई समेत Paytm Wallet, Paytm Postpaid, Net Banking, Credit और Debit Card से पेमेंट करने का विकल्प भी मिलता है। कंपनी का मानना है कि इससे यात्रियों को बहुत फायदा होगा और उन्हें लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारतीय नौसेना 2026 के पहले कमांडर सम्मेलन के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित करेगी

भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना 2026 में 'कमांडर्स…

1 hour ago

कर्नाटक पोस्टल सर्कल ने ISRO के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी किये

डाक विभाग, कर्नाटक पोस्टल सर्कल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उपलब्धियों का जश्न…

2 hours ago

सिएटल में स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा का अनावरण

भारत की संस्कृति के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका में…

3 hours ago

टोल प्लाज़ा पर अब कैश नहीं: 11 अप्रैल से भारत में सिर्फ़ FASTag और UPI से पेमेंट होगा

भारत ने कैशलेस और कुशल परिवहन व्यवस्था की दिशा में बढ़ते हुए, राष्ट्रीय राजमार्गों पर…

3 hours ago

Asha Bhosle: आशा भोसले का निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान…

4 hours ago

भारत ने जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस मनाया, 1919 की त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

हर साल 13 अप्रैल को भारत जलियांवाला बाग हत्याकांड के निर्दोष पीड़ितों को याद करता…

4 hours ago