अरुणाचल प्रदेश के पक्के टाइगर रिज़र्व (Pakke Tiger Reserve) पूर्वोत्तर के आठ-राज्यों में “ग्रीन सैनिकों” को कोविड-19 के लिए बीमा कवर प्रदान करने वाला पहला राज्य बन गया है। आठ-राज्य पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।
पार्क के 57 फ्रंटलाइन स्टाफ (जिन्हें ग्रीन सैनिकों का नाम दिया गया) को कोविड-19 द्वारा संक्रमण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं के खिलाफ नौ महीने के लिए बीमाकृत किया गया है। फॉरेस्ट गार्ड भारत के वन्यजीवों के मामले सबसे फ्रंटलाइन सैनिक हैं, और वन्यजीव संरक्षण का श्रेय उन को दिया जाता है।
बीमा के बारे में:
पक्के टाइगर रिजर्व (1999-2000 में घोषित) अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित है और इसे पखुई टाइगर रिजर्व के रूप में भी जाना जाता है। यह पूर्वी हिमालय जैव विविधता हॉटस्पॉट के भीतर आता है। यह पौधों की लगभग 2000 से अधिक प्रजातियों, पक्षियों की 300 प्रजातियों, स्तनधारियों की 40 प्रजातियों आदि का घर है, साथ ही यहाँ विश्व स्तर पर विलुप्त कई वनस्पतियों और जीवों प्रजातियों पाई जाती है। इसे चार हॉर्नबिल प्रजातियों के अद्भुत दृश्यों के लिए जाना जाता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…