Categories: Obituaries

पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) एलीट पैनल के पूर्व अंपायर पाकिस्तान के असद रऊफ का 14 सितंबर 2022 को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।  उन्होंने 66 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लाहौर में 12 मई 1956 को जन्में असद रऊफ ने अपने करियर में 64 टेस्ट मैच में अंपायरिंग की। इसमें 49 में मैदानी अंपायर, जबकि 15 में टीवी अंपायर के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

असद रऊफ का करियर:

असद रऊफ ने 139 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भी अंपायरिंग की। असद रऊफ ने पाकिस्तान के नेशनल बैंक और रेलवे की तरफ से 71 प्रथम श्रेणी मैच भी खेले थे। बाद में वे अंपायर बने थे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी अंपायरिंग की थी, लेकिन साल 2013 में सट्टेबाजों से साठगांठ होने के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

रऊफ साल 2006 से 2013 तक आईसीसी के एलीट अंपायर पैनल के सदस्य रह चुके हैं। पाकिस्तानी अंपायर ने साल 2013 में सभी प्रकार की अंपायरिंग से संन्यास ले लिया था। रऊफ ने 1998 में अपनी अंपायरिंग यात्रा शुरू की और 2000 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एक वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

Find More Obituaries News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

5 hours ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

6 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

7 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

7 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

8 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

9 hours ago