इशाक डार बने पाकिस्तान के नए डिप्टी पीएम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री इशाक डार को तत्काल प्रभाव से देश का उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया है। डार की नियुक्ति की घोषणा तब की गई, जब पीएम शहबाज शरीफ विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब गए हैं।

इशाक डार को नवाज शरीफ का विश्वासपात्र माना जाता है। वह पाकिस्‍तान की पूर्व की सरकारों में कई बार वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। इशाक डार एथनिक कश्मीर हैं। यानी कि इशाक डार के पूर्वज कश्मीर घाटी में रहते थे।

 

इशाक डार: डिप्टी पीएम

पिछले महीने शहबाज शरीफ ने इशाक डार को विदेश मंत्री बनाया था। नई सरकार में वित्त मंत्रालय मुहम्मद औरंगजेब को दे दिया गया था, और इशाक के जिम्मे विदेश मंत्री का पद आया था। विदेश मंत्री बनने के एक महीने बाद उन्हें उप-प्रधानमंत्री का प्रभार दे दिया गया है। इशाक डार से पहले पाकिस्तान के आखिरी उप प्रधानमंत्री चौधरी परवेज इलाही थे। उनको जून 2012 में उपप्रधानमंत्री बनाया गया था।

सितंबर 2022 में शहबाज शरीफ ने इस्माइल मुफ्ती को हटाकर इशाक डार को वित्त मंत्री बनाया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में डार ने पिछले महीने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगस्त 2019 से व्यापार संबंध रुके हुए हैं। इन संबंधों को बहाल करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के कारोबारी भारत के साथ फिर से व्यापार शुरू करना चाहते हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

3 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

3 hours ago

PM Modi के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, बने दुनिया के पहले नेता

पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।…

4 hours ago

दक्षिण मध्य रेलवे ने डोरस्टेप फ्रेट बुकिंग के लिए स्मार्ट ‘रेल पार्सल ऐप’ लॉन्च किया

दक्षिण मध्य रेलवे ने डिजिटल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिकंदराबाद के रेल…

6 hours ago

TRAI ने 2026 में 29वां स्थापना दिवस मनाया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 20 फरवरी 2026 को अपना 29वाँ स्थापना दिवस मनाया।…

7 hours ago

एक युग का अंत: स्टील के दिग्गज जतिंदर मेहरा का 86 साल की उम्र में निधन

भारत के इस्पात उद्योग ने अपने सबसे सम्मानित नेताओं में से एक को खो दिया…

7 hours ago