GST के तहत प्रति व्यक्ति राजस्व संग्रह में हरियाणा शीर्ष राज्य

about | - Part 3433_2.1
हरियाणा GST के तहत प्रति व्यक्ति राजस्व संग्रह में अन्य राज्यों में सबसे शीर्ष पर है और यह देश में ई-वे बिलों का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक भी है. हरियाणा के वित्त मंत्री अभिमन्यु ने दावा किया कि हरियाणा ने 82.22% कर आधार बढ़ाया है और राजस्व संग्रह में 19% की वृद्धि दर्ज की है.।

1 अप्रैल, 2018 और 30 जून, 2018 के बीच हरियाणा में लगभग 1.12 करोड़ ई-वे बिल तैयार किए गए थे, जिससे राज्य को देश में ई-वे बिलों के चौथे सबसे बड़े उत्पादक की स्थिति प्राप्त हुई थी. राज्य में निर्धारिती का अनुपालन प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से 5-7% अधिक है और वाणिज्यिक करों के तहत राजस्व संग्रह में दो अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है.
स्रोत- दि टाइम्स ऑफ इंडिया
SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य 
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री- मनोहर लाल खट्टर, राज्यपाल- कप्तान सिंह सोलंकी. 

मोहम्मद कैफ ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से सेवानिवृत्ति की घोषणा की

about | - Part 3433_3.1
मोहम्मद कैफ ने आखिरी बार भारतीय टीम से खेलने के लगभग 12 साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की है,  वह अपने प्रभावी निचले क्रम की बल्लेबाजी और अपनी एक्रोबेटिक फील्डिंग के लिए मुख्यतः जाने जाते है.
37 वर्षीय कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 एक दिवसीय मैच खेले और उन्हें 2002 में प्रमुख नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल के दौरान लॉर्ड्स में 87 रनों की अपनी मैच जीताने वाली शानदार पारी के लिए हमेशा याद किया जाएगा.कैफ 2000 में U-19 विश्व कप जितने वाली अंडर 19 क्रिकेट टीम के कप्तान थे, जिन्होंने श्रीलंका को हराकर यह ख़िताब अपने नाम किया था.
स्रोत- दि टाइम्स ऑफ इंडिया

खान मंत्रालय ने खानों और खनिजों पर चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया

about | - Part 3433_4.1
खान मंत्रालय ने इंदौर, मध्य प्रदेश में खानों और खनिजों पर चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे.

पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018’ लॉन्च किया

about | - Part 3433_5.1
पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 (एसएसजी 2018) लॉन्च किया. एक स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी सभी जिलों में सर्वेक्षण आयोजित करेगी और परिणाम मात्रात्मक और गुणात्मक स्वच्छता (स्वच्छता) मानकों के आधार पर सभी जिलों और राज्यों को रैंकिंग प्रदान की जायेगी.
शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों और जिलों को 2 अक्टूबर 2018 को सम्मानित किया जाएगा. एसएसजी 2018 का उद्देश्य प्रमुख मात्रात्मक और गुणात्मक एसबीएम-जी पैरामीटर पर प्राप्त उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्यों और जिलों की रैंकिंग करना है. 

स्रोत- प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी)

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • उमा भारती पेयजल और स्वच्छता मंत्री हैं. 

सुषमा स्वराज ने मनामा के 2 दिवसीय दौरे की शुरुआत की

about | - Part 3433_6.1
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बहरीन समकक्ष के साथ दूसरी उच्च संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए मनामा की दो दिवसीय यात्रा शुरू की

यात्रा के दौरान, श्रीमती स्वराज नई चांसरी बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगी और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगी. वह राजनीतिक नेतृत्व के साथ भी बैठकें आयोजित करेगी.
स्रोत- एयर वर्ल्ड सर्विस
उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • मनामा बहरीन का राजधानी शहर है. 
  • बहरीनी दिनार बहरीन की मुद्रा है.  

मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अलीबाबा के जैक मा को पीछे छोड़ा

about | - Part 3433_7.1
RIL के शेयरों के अब तक के सर्वाधिक मान के बाद, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में चीनी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है. 

Continue reading “मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अलीबाबा के जैक मा को पीछे छोड़ा”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने डिजिटल सहयोग पर उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया

about | - Part 3433_8.1
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो ग्युटेरेस ने डिजिटल सहयोग पर एक उच्च स्तरीय पैनल गठित किया है. मेलिंडा गेट्स, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष और अलीबाबा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष जैक मा इस पैनल के सह-अध्यक्ष होगे.

Continue reading “संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने डिजिटल सहयोग पर उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया”

पूरी पुरुष हॉकी टीम को टार्गेट ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल किया गया

about | - Part 3433_9.1
नियम से परे होकर दि मिशन ओलंपिक सेल ने टार्गेट ओलंपिक पोडियम (TOP) योजना में पूरी भारतीय हॉकी टीम को शामिल किया, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी में अपने रजत पदक जीतने के प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया.
Continue reading “पूरी पुरुष हॉकी टीम को टार्गेट ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल किया गया”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने NTPC के सौर संयंत्र का उद्घाटन किया

about | - Part 3433_10.1
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में राज्य द्वारा संचालित बिजली प्रमुख नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) के 250 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया.

Continue reading “मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने NTPC के सौर संयंत्र का उद्घाटन किया”

भारत के दूरसंचार आयोग ने नेट नयूट्रलिटी को मंजूरी दे दी है

about | - Part 3433_11.1
दूरसंचार आयोग ने भारत की दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की नेट नयूट्रलिटी की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है जो सेवा प्रदाताओं को इंटरनेट सामग्री और सेवाओं के खिलाफ ब्लॉकिंग, थ्रॉटलिंग से भेदभाव या उच्च गति पहुंच प्रदान करती है. इस निर्णय का उद्देश्य देश में खुले और नि: शुल्क इंटरनेट को सुनिश्चित करना है, आयोग की एक बैठक में, यह निर्णय नई दिल्ली में दूरसंचार विभाग के उच्चतम निर्णायक निकाय ने लिया.

Continue reading “भारत के दूरसंचार आयोग ने नेट नयूट्रलिटी को मंजूरी दे दी है”

Recent Posts

about | - Part 3433_12.1
QR Code
Scan Me