संयुक्त राष्ट्र ई-सरकारी सूचकांक: भारत 96वें एवं डेनमार्क शीर्ष स्थान पर

about - Part 3417_2.1
संयुक्त राष्ट्र का ई-सरकारी विकास सूचकांक (EGDI) 2018 में शीर्ष 100 में अपना स्थान बनाने के लिए भारत ने 22 स्थान की छलांग लगा कर सीधा 96वां स्थान प्राप्त किया है. 0.9150 के सूचकांक मूल्य के साथ डेनमार्क 2018 ई-सरकारी विकास सर्वेक्षण में सबसे ऊपर है. ई-गवर्नमेंट सर्वेक्षण संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर दो वर्षों में जारी किया जाता है. 2018 संस्करण को Gearing E-Government to Support Transformation towards sustainable and resilient societies’ के रूप में नामित किया गया था.

भारत, जो वर्ष 2014 में 118वें स्थान पर था वह 11 स्थान की छलांग लगा कर 2018 में 96वें स्थान पर पहुच गया है. EGDI तीन सामान्यीकृत सूचकांक के भारित औसत के आधार पर एक समग्र सूचकांक है:
1. Telecommunications Infrastructure Index (TII),
2. Human Capital Index (HCI),
3. Online Service Index (OSI).

स्कोर के साथ सूची में शीर्ष 6 देश हैं: 
क्र.सं. देश सूची
1. डेनमार्क 0.9150
2. ऑस्ट्रेलिया 0.9053
3. कोरिया गणराज्य 0.9010
4. यूनाइटेड किंगडम 0.8999
5. स्वीडन 0.8882
6. फिनलैंड 0.8815
स्रोत- द फाइनेंसियल एक्सप्रेस 


स्वास्थ्य मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किये

about - Part 3417_3.1
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी (NHA)-शीर्ष निकाय ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत आयुषम भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन (AB-NHPM), और आम सेवा केंद्र (CSC) योजना के कार्यान्वयन के लिए लाभार्थियों को विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में सूचना और पात्रता सत्यापन सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा और कानून और न्याय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद, ने समझौता ज्ञापन समारोह की अध्यक्षता की. AB-NHPM के तहत लाभ पात्रता पर आधारित हैं, न कि नामांकन पर, इसलिए यह ग्रामीण भारत में फैले 3 लाख से अधिक सीएससी संभावित लाभार्थियों के लिए जानकारी का मुख्य बिंदु बन सकते हैं और उनकी पात्रता को मान्य करने में मदद कर सकते हैं.

स्रोत-प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB)

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य- 
  • डॉ इंदु भूषण राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी (NHA) की सीईओ हैं.
  • डॉ. दिनेश त्यागी आम सेवा केंद्र-विशेष प्रयोजन वाहन (CSC-SPV) के सीईओ हैं.

अमेरिका ने हाई-टेक उत्पाद बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण को आसान बनाने हेतु STA-1 में भारत का दर्जा बढ़ाया

about - Part 3417_4.1

संयुक्त राज्य अमेरिका ने सामरिक व्यापार प्राधिकरण -1 (STA-1) देश में अपनी स्थिति बढ़ाकर भारत को उच्च प्रौद्योगिकी उत्पाद की बिक्री के लिए निर्यात नियंत्रण को आसान बना दिया है. अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस ने सूचना साझा की थी.   
इस कदम के साथ, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत को नाटो सहयोगियों, ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया के समान पहुंच प्रदान की है.  

स्रोत- NDTV News

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य- 

  • वर्तमान में STA-1  सूची में कुल 36 देशों शामिल हैं.
  • सूची में शामिल होने वाला भारत एकमात्र दक्षिण एशियाई देश है. STA-1 के रूप में नामित अन्य एशियाई देशों में जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं. 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने मोबाइल वितरण योजना ‘मोबाइल तिहार’ लॉन्च की

about - Part 3417_5.1
अभिनेत्री कंगाना रनौत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संचर क्रांति योजना के तहत ‘मोबाइल तिहार’ नामक एक स्मार्टफोन वितरण योजना शुरू की.

इस योजना में 45 लाख महिलाओं और 5 लाख बच्चों को स्मार्टफोन वितरण सहित 556 नए मोबाइल टावरों की स्थापना शामिल है. छत्तीसगढ़ सरकार नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार और स्मार्टफोन के साथ युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है.

स्रोत-इंडिया टुडे 

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य- 
  • बलरामजी दास टंडन छत्तीसगढ़ के वर्तमान गवर्नर हैं. 

वैज्ञानिकों ने मानव कोशिकाओं से नए आकार ‘स्कूटॉयड’ की खोज की

about - Part 3417_6.1
अमेरिकी और स्पेनिश वैज्ञानिकों ने अमेरिकी और स्पेनिश वैज्ञानिकों ने त्वचा, कैविटी लाइनिंग और अंगों के खंड बनाने के लिए उत्तकों के गठित होने वाले प्राकृतिक तरीके का अध्ययन करते हुए ‘स्कूटॉयड’ नामक नए आकार में एक सिरे पर पांच पक्ष और दूसरे पर छः पक्ष हैं और इसके लंबे सिरे में से एक पर त्रिकोणीय सतह है.
वैज्ञानिकों ने इसे एक मुड़े हुए प्रिज्म आकार के रूप में संदर्भित किया है जो अंगों के चारों ओर उत्तकों के गठन की अनुमति देता है. एपिथेलियल ऊतक, चार प्रकार के ऊतकों में से एक जो मानव शरीर का निर्माण करता है, एक विशेष गठन में पैक किए गए उपकला कोशिकाओं से बना होता है जिसे प्रशस्त स्कुटॉयड नाम दिया गया है.
स्रोत-हिंदुस्तान टाइम्स 

रिलायंस टीसीएस को पीछे कर बनी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी

about - Part 3417_7.1
भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को भारत में सबसे मूल्यवान कंपनी बनने के लिए पीछे किया.

टीसीएस के 7.39 ट्रिलियन की तुलना में आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 7.44 ट्रिलियन रुपये था. आरआईएल ने हाल ही में अप्रैल-जून तिमाही के लिए 9,459 करोड़ रुपये का सबसे ज्यादा तिमाही शुद्ध लाभ दर्ज किया है.

स्रोत-दि लाइवमिंट

अनुभवी बंगाली लेखक रामपदा चौधरी का निधन

about - Part 3417_8.1
प्रशंसित बंगाली लेखक रामपदा चौधरी, जिनकी कहानी ‘अभिमन्यु’ को हिंदी फिल्म ‘एक डॉक्टर की मौत’ में बनाया गया था, का निधन हो गया है. चौधरी 95 के थे.

उन्हें 1988 में ‘बारी बदले जाय’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वह रवींद्र पुरस्कार, आनंद पुरस्कार और रवींद्रनाथ टैगोर मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के भी प्राप्तकर्ता थे. उनकी आखिरी पुस्तक, ‘हारानो खटा’ 2015 में प्रकाशित हुई थी.

स्रोत-बिज़नस स्टैण्डर्ड 

एचएसबीसी इंडिया सीईओ के रूप में नामित हुए सुरेंद्र रोशा

about - Part 3417_9.1
हांगकांग और शंघाई बैंकिंग निगम (HSBC) ने नियामक अनुमोदन के अधीन एचएसबीसी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सुरेंद्र रोशा की नियुक्ति की घोषणा की. 
रोशा जयंत रिखे का स्थान लेंगे, जो वर्तमान में एशिया-प्रशांत के लिए एचएसबीसी के फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस ग्रुप (FIG) के प्रमुख हैं, के पास वित्तीय सेवा क्षेत्र में 27 वर्ष का अनुभव है. 1991 में एचएसबीसी इंडिया ऑपरेशन में शामिल होने पर उन्होंने वित्तीय सेवा में अपना करियर शुरू किया था.
स्रोत- दि हिन्दू बिज़नस लाइन 
SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य- 
  • लंदन यूके में एचएसबीसी मुख्यालय है. 

रेणु सत्ती ने पेटिएम पेमेंट्स बैंक के सीईओ के पद से इस्तीफा दिया

about - Part 3417_10.1
पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सीईओ रेणु सट्टी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब वे पेटीएम की नई खुदरा पहल का नेतृत्व करेंगे. पेटीएम सती के प्रतिस्थापन की तलाश करेगा,जो पिछले साल सीईओ की भूमिका में थीं.

अतीत में, सट्टी ने व्यवसायों जैसे मार्किट प्लेस, फिल्म टिकट और हाल ही में पेटीएम भुगतान बैंक का निर्माण किया है.

पेटीएम का “नया खुदरा मॉडल” क्या है?
अपने ‘न्यू रिटेल’ मॉडल के तहत, उपभोक्ता जल्द ही पास की फार्मेसियों, किराने की दुकानों और अन्य दुकानों को ऑर्डर देने और तत्काल डिलीवरी पाने में सक्षम होंगे.  

राजस्थान ने राज्य में पहले गाय अभ्यारण्य के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

about - Part 3417_11.1
राजस्थान सरकार ने 10000 गायों के लिए एक आश्रय हेतु अपना पहला ‘गाय अभयारण्य’ बनाने के लिए सोहनलालजी बुलादेविजी ओझा गोशाला समिति  एक निजी ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

गाय अभयारण्य बीकानेर जिले में 220 से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा. यह राजस्थान में पहला गाय अभयारण्य होगा और बीकानेर के नेपासर में स्थित होगा. 

स्रोत-दि इंडियन एक्सप्रेस 
SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य- 
  • भारत का पहला गाय अभयारण्य मध्य प्रदेश के अग्र मालवा जिले में सितंबर 2017 में सरकार द्वारा स्थापित किया गया था. 

Recent Posts

about - Part 3417_12.1
QR Code
Scan Me