दूसरी तिमाही में चालू खाता घाटा में 2.9% तक वृद्धि

about | - Part 3186_2.1 

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1.1% की तुलना में उच्च व्यापार घाटे के कारण इस वर्ष जुलाई-सितंबर तिमाही के लिये चालू खाता घाटा (CAD) में सकल घरेलू उत्पाद के 2.9% तक वृद्धि हुई है.
दूसरी तिमाही के लिए घाटा 19.1 अरब डॉलर था जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 6.9 अरब डॉलर था. अप्रैल-जून तिमाही के लिए CAD सकल घरेलू उत्पाद का 2.4% या 15.9 अरब डॉलर था.

स्रोत: द हिंदू

भारत 80 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ प्रेषण में शीर्ष स्थान पर कायम रहेगा: विश्व बैंक

about | - Part 3186_3.1
विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2018 में प्रेषण के विश्व के शीर्ष प्राप्तकर्ता के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा, जिसमें इसके प्रवासी 80 अरब अमेरिकी डॉलर घर भेज रहे है.
वैश्विक ऋणदाता के अनुसार भारत के बाद चीन (67 अरब अमेरिकी डॉलर), मेक्सिको और फिलीपींस (34 अरब अमेरिकी डॉलर) और मिस्र (26 अरब अमेरिकी डॉलर) हैं. बैंक का अनुमान है कि 2018 में विकासशील देशों का आधिकारिक रूप से दर्ज प्रेषण 10.8% की वृद्धि के साथ 528 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा.
स्रोत-द इकोनॉमिक टाइम्स

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • 2017 में, प्रेषण भारत के सकल घरेलू उत्पाद का 2.7% गठित था.
  • विश्व बैंक अध्यक्ष: जिम योंग किम, मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका.

अतुल सहाई को एनआईएसीएल का सीएमडी नियुक्त किया गया

about | - Part 3186_4.1 
अतुल सहाई को देश की सबसे बड़ी सामान्य बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है. पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जी श्रीनिवासन के सेवानिवृत्त होने के बाद, जुलाई 2018 से यह पद रिक्त था.
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने घोषणा की है कि ओरिएंटल इंश्योरेंस के महाप्रबंधक सहाई, को पांच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा. लगभग तीन महीने पहले साक्षात्कार आयोजित किए जाने के बाद वित्तीय सेवाओं के विभाग द्वारा सहाई के नाम की सिफारिश की गई थी.
स्रोत: मनीकंट्रोल

मेक्सिको वैनेसा पोंस डी लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का ताज जीता

about | - Part 3186_5.1
मेक्सिको की वैनेसा पोंस डी लियोन ने चीन के सानिया शहर में आयोजित एक भव्य आयोजन में प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड 2018 का ताज जीता. थाईलैंड की निकोलिन पिचपा लिमसनुकन को उपविजेता घोषित किया गया.
पूर्व मिस वर्ल्ड मनुशी चिलार (भारत) ने प्रतियोगिता के दौरान नए विजेता को ताज प्रस्तुत किया जिसमें 118 प्रतियोगियों ने भाग लिया. भारत की अनुक्रीथी दास प्रतियोगिता में एक पहचान बनाने से चुक गयी, वह इसे शीर्ष 30 में भी अपना स्थान सुनिश्चित नहीं कर सकी.

स्रोत- AIR वर्ल्ड सर्विस

मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

about | - Part 3186_6.1
हर वर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है. इस दिन, 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया था. इस वर्ष, मानवाधिकार दिवस मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 70 वीं वर्षगांठ को दर्शाता है. StandUp4HumanRights वैश्विक अभियान है जो वर्ष 2018 के लिए लॉन्च हुआ है.
स्रोत- संयुक्त राष्ट्र
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • एंटोनियो ग्युटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में  है.
  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी.

“द रिपब्लिकन एथिक” और “लोकतंत्र के स्वर” नामक पुस्तकों का अनावरण

about | - Part 3186_7.1 

भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में एक समारोह में हिंदी में “द रिपब्लिकन एथिक” और “लोकतंत्र के स्वर” नामक राष्ट्रपति के चयनित भाषणों का संकलन जारी किया है.
दोनों पुस्तकें- द रिपब्लिकन एथिक और लोकतंत्र के स्वर भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद द्वारा पहले वर्ष में किए गए और चुने हुए भाषणों का संग्रह हैं.यह कार्यक्रम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है.

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

भारत में सर्वाधिक लिंग मजदूरी अन्तर, महिलाओं को 34% कम भुगतान किया जाता है: ILO

about | - Part 3186_8.1 

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल वेज रिपोर्ट 2018-19 के अनुसार, श्रम के लिए प्रति घंटा मजदूरी के सन्दर्भ में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को भारत में सबसे अधिक असमान रूप से भुगतान किया जाता है.
महिलाओं को पुरुषों की तुलना में औसतन, 34% कम भुगतान किया जाता है. मजदूरी में यह अंतर, लिंग मजदूरी अंतर के रूप में जाना जाता है,जो 73 देशों में सबसे अधिक है. 2017 में कुल मिलाकर, वैश्विक(136 देशों)  मजदूरी वैश्विक स्तर पर 1.8% वृद्धि हुई है. वास्तविक शर्तों (मूल्य मुद्रास्फीति के लिए समायोजित) में, वैश्विक मजदूरी वृद्धि 2017 में 1.8% से घटकर 2016 में 2.4% हो गई है.

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ILO एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है जो श्रमिक मुद्दों, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों, सामाजिक सुरक्षा और सभी के लिए कार्य अवसरों के कार्य करती है
  • यह 1919 में लीग ऑफ नेशंस की एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है.
  • भारत ILO का संस्थापक सदस्य है.
  • वर्तमान में, इसमें 187 सदस्य हैं.

भारतीय तट रक्षक ने पोर्ट ब्लेयर में ‘क्लीन सी-2018’ नामक अभ्यास आयोजित किया

about | - Part 3186_9.1 
भारतीय तट रक्षक ने पोर्ट ब्लेयर से समुद्र में ‘क्लीन सी-2018’ नामक क्षेत्रीय स्तर समुद्री तेल प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास का आयोजन किया है. तटरक्षक जहाज विश्वस्थ, विजिथ, राजवीर, राजश्री, 4 इंटरसेप्टर नौकाएं, और इसकी वायु संपत्ति डोर्नियर और चेतक हेलीकॉप्टरों ने इस अभ्यास में भाग लिया।.
अभ्यास के दौरान सभी एजेंसियों की तैयारी इंस्पेक्टर जनरल मनीष वी पाठक, कमांडर कोस्ट गार्ड क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निरीक्षण के तहत आयोजित किया गया था.
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्मार्ट परियोजना शुरू की

about | - Part 3186_10.1 about | - Part 3186_11.1 
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने अगले तीन वर्षों में टिकाऊ खेती हासिल करने के उद्देश्य से 10,000 गांवों में महाराष्ट्र कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन (SMART) की एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है. प्रोजेक्ट स्मार्ट को विश्व बैंक द्वारा सहायता दी जाएगी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना का शुभारंभ किया, इसके बाद बड़े निगमों और किसान उत्पादक समूहों के बीच 50 ज्ञापन समझ (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. परियोजना महाराष्ट्र के लगभग एक-चौथाई हिस्से को कवर करेगी.

स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • महाराष्ट्र राज्यपाल: सी विद्यासागर राव.

2017 में भारत द्वारा दिए गए पेटेंट की संख्या में 50% तक वृद्धि: संयुक्त राष्ट्र

about | - Part 3186_12.1
संयुक्त राष्ट्र के विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के अनुसार, भारत द्वारा दिए गए पेटेंट की संख्या 2017 में तेजी से वृद्धि की प्रवृत्ति को बनाए रखते हुए 50% तक बढ़ी है.
भारत द्वारा दिए गए पेटेंट 2016 में 8,248 से बढ़कर 2017 में 12,387 हो गए है, WIPO की विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक 2018 की रिपोर्ट जेनेवा में जारी की गई. रिपोर्ट का अनुमान है कि विश्व स्तर पर, 2017 में 1.4 मिलियन पेटेंट दिए गए थे.
स्रोत: दइकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

about | - Part 3186_13.1