आईआईटी गुवाहाटी ने इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

about - Part 3131_2.1

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी ने संस्थान में एक IITG-ISRO अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल (STC) स्थापित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जहाँ असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने एक नए शैक्षणिक परिसर और अनुसंधान एवं  विकास भवन का उद्घाटन किया।


आईआईटीजी-इसरो एसटीसी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और क्षमता निर्माण प्रक्रियाओं को बढ़ाने के लिए उत्तर-पूर्व क्षेत्र में अपनी तरह का पहला होगा।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

1. इसरो बेंगलुरु में स्थित भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी है।
2. कैलासवादिवु सिवन ISRO के चेयरपर्सन हैं।

स्रोत –  बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

भारत की इकलौती वनमानुष बिन्नी की ओडिशा चिड़ियाघर में मृत्यु

about - Part 3131_3.1

ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में एक 41 वर्षीय वनमानुष की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। ”बिन्नी”,  जो देश की इकलौती वनमानुष थी,  जिसकी रात 9:40 के आसपास वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण श्वसन तंत्र में संक्रमण होने के कारण मृत्यु हो गयी।

वानर प्रजाति की इस महान जीव का पिछले एक वर्ष  से  ब्रिटेन और सिंगापुर के ओरंगुटान विशेषज्ञों की निरंतर सलाह के अधीन पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन ओयूएटी के विशेषज्ञों द्वारा इलाज करवाया जा रहा था।

स्रोत – द  इंडियन एक्सप्रेस 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: 31 मई

about - Part 3131_4.1

प्रत्येक वर्ष, 31 मई को, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ग्लोबल पार्टनर्स, तंबाकू निषेध दिवस (WNTD) मनाया जाता है। यह वार्षिक अभियान वार्षिक अभियान तंबाकू और सेकंड हैण्ड स्मोक एक्सपोज़र के सेवन के हानिकारक और घातक प्रभावों  के बारे में जागरूकता बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार के तंबाकू के सेवन में कमी करने का एक अवसर है।

विश्व तंबाकू दिवस 2019 का विषय “टबैको एंड लंग हेल्थ” है।

स्रोत – डब्ल्यूएचओ 

ट्रम्प ने मेक्सिको की सभी वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा की

about - Part 3131_5.1



अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने के लिए मेक्सिको से आने वाली  सभी वस्तुओं पर शुल्क लगाने की घोषणा की है। 10 जून 2019 से, पांच प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा और धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा, जब तक कि अवैध आव्रजन समस्या का निवारण नहीं हो जाये।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी दक्षिणी सीमा पर संकट का दावा करने वाले राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचार से  LIC AAO/ADO Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

1. मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर हैं।
2. मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी है।
3. मैक्सिकन पेसो मेक्सिको की मुद्रा है।

स्रोत – द  गार्जियन 

फिक्की के सर्वेक्षण में वित्त वर्ष-2020 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7.1% रहने का अनुमान

about - Part 3131_6.1

देश का औसत सकल घरेलू उत्पाद वित्त वर्ष 2020 के लिए 7.10 प्रतिशत और वित्तीय वर्ष 2021 के लिए 7.20 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। उद्योग मंडल फिक्की के आर्थिक दृष्टिकोण सर्वेक्षण में कहा गया है कि  2019-20 के लिए न्यूनतम और अधिकतम वृद्धि का अनुमान 6.80 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत था।

यह सर्वेक्षण मई 2019 में उद्योग, बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्रों से जुड़े इकोनॉमिस्ट  के बीच आयोजित किया गया था। मुद्रास्फीति के मध्यम रहने की उम्मीद है और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति की दर 2019-20 में 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 2019-20 के लिए 4 प्रतिशत का औसत पूर्वानुमान है।

उपरोक्त समाचार से  SBI PO/Clerk Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 



1. फिक्की का अर्थ है- फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री।
2. नई दिल्ली में फिक्की का मुख्यालय स्थित है।
3. 1927 में फिक्की की स्थापना की गयी थी।

स्रोत – द इकोनॉमिक्स टाइम्स 

नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

about - Part 3131_7.1

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में एक शानदार समारोह में 57 मंत्रियों की एक टीम के बीच पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल सहित 24 कैबिनेट मंत्रियों के अलावा 9 ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 24 अन्य राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।


उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

1.जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद, नरेंद्र मोदी देश के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लोकसभा में पूर्ण बहुमत के साथ दूसरे कार्यकाल में सत्ता बनाए रखने में सक्षम रहे हैं।
2. NDA की 543 सदस्यीय लोकसभा में कुल मिलाकर 353 सांसद हैं, जिसमें से भाजपा के पास 303 सांसदों का बहुमत है।

स्रोत – द  इकोनॉमिक्स टाइम्स 

जगन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ली

about - Part 3131_8.1
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने उन्हें विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी नगर स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. श्री रेड्डी द्विभाजित आंध्र प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं.
उनके शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों की उपस्थिति में, जगन मोहन रेड्डी ने अगले महीने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की फाइल पर अपना पहला हस्ताक्षर किया.
Source- The Times of India 

नाइजीरिया के मुहम्मदु बुहारी ने राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली

about - Part 3131_9.1
मुहम्मदु बुहारी को नाइजीरिया के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई गई है, यह एक अभियान के बाद जो सुरक्षा खतरों से निपटने और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने पर केंद्रित है. उन्होंने राजनयिक समुदाय के सदस्यों द्वारा उपस्थित निम्न प्रोफ़ाइल कार्यक्रम के दौरान भाषण नहीं दिया गया.
एक पूर्व सैन्य शासक, बुखारी ने फरवरी 2019 के चुनाव में अपने मुख्य चुनौतीकर्ता, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के पूर्व उपाध्यक्ष अतीकू अबुबकर को हराने के लिए 56 प्रतिशत वोट हासिल किए.

उपरोक्त समाचार से LIC AAO/ADO  Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 


1.अबुजा नाइजीरिया का राजधानी शहर  है.
2.नाइरा नाइजीरिया की मुद्रा है.

सोर्स- DD न्यूज़

RBI ने कॉर्पोरेट ऋणों पर समिति गठित की

about - Part 3131_10.1

RBI ने कॉरपोरेट ऋणों के लिए द्वितीयक बाजार के विकास पर एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो ऋण बाजार की क्षमता बढ़ाने और तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के समाधान में सहायता के लिए सिफारिशे पेश करेगी.
केनरा बैंक के चेयरमैन टीएन मनोहरन की अध्यक्षता वाली समिति कॉरपोरेट ऋणों में द्वितीयक बाजार के विकास की सुविधा के लिए आवश्यक नीति/नियामक हस्तक्षेपों पर सिफारिशें करेगी, जिसमें तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के लिए ऋण लेनदेन मंच भी शामिल होगा.
स्रोत- द हिंदू बिजनेस लाइन

सैन्य न्यायाधिकरण ने करबीर सिंह को नए नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने की अनुमति दी

about - Part 3131_11.1
सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने अगले नौसेना प्रमुख के रूप में  वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नियुक्ति को रद्द करने की मांग करने वाले वाइस एडमिरल बिमल वर्मा की बात को टालते हुए, वाइस एडमिरल सिंह के लिए आगे का रास्ता साफ कर दिया है. 
करमबीर सिंह, जो पूर्वी नौसेना कमान के कमांडर-इन-चीफ हैं,वह 31 मई 2019 को नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

1. नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे.
2. भारत के राष्ट्रपति भारतीय नौसेना का सर्वोच्च कमांडर है।.

सोर्स- द इकोनॉमिक टाइम्स 

Recent Posts

about - Part 3131_12.1
QR Code
Scan Me