मालविका बंसोड़ ने मालदीव इंटरनेशनल फ्यूचर सीरीज जीती

Page 3025_2.1

भारतीय शटलर मालविका बंसोड़ ने मालदीव में आयोजित मालदीव इंटरनेशनल फ्यूचर सीरीज जीत ली है. उन्होंने म्यांमार के थेट हज़ार थुज़ार को 21-13, 21-11 से हराकर मालदीव इंटरनेशनल फ्यूचर सीरीज़ जीती है.
साथ ही, वैभव और प्रकाश राज ने थाईलैंड के पक्कापोन तेरात्सताकुल और पनिचचोन तेरारत्सकुल को 21-16 और 21-15 से हराकर पुरुष युगल खिताब पर कब्जा किया.
स्रोत: द हिंदू

डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए पिंक टिकट

Page 3025_3.1

डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा के लिए दिल्ली सरकार की योजना के तहत महिला यात्रियों को पिंक टिकट जारी किए जाएंगे, जिसे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बोर्ड ने मंजूरी दी थी.
इस योजना को मार्च 2020 तक के लिए मंजूरी दे दी गई है और इसे 29 अक्टूबर को भाई दूज पर शुरू किया जाएगा. डीटीसी और क्लस्टर बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को पिंक टिकट दिए जाएंगे, जिनका अंकित मूल्य 10 रूपये होगा. सरकार तब जारी किए गए ऐसे टिकटों की संख्या के आधार पर ट्रांसपोर्टर की प्रतिपूर्ति करेगी.

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Mains 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल; दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल.
स्रोत: द लाइवमिंट

सोनू निगम को ब्रिटेन में मैग्निफिसेंट परफॉर्मिंग आर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

Page 3025_5.1
लोकप्रिय बॉलीवुड पार्श्व गायक सोनू निगम को लंदन में वार्षिक 21वीं सदी के आइकन अवार्ड्स में मैग्निफिसेंट परफॉर्मिंग आर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. 21वीं सदी के आइकन अवार्ड्स, ब्रिटेन स्थित भारतीय मूल के उद्यमी और स्क्वॉयर्ड वॉटरमेलन लिमिटेड के सह संस्थापक तरुण गुलाटी और प्रीति राणा की सोच का नतीजा हैं.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस : 23 सितंबर

Page 3025_6.1

संयुक्त राष्ट्र महासभा हर वर्ष 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाती है. इस दिन को बधिर लोगों के मानवाधिकारों की पूर्ण प्राप्ति में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जाना जाता है. यह भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के हिस्से के रूप में सांकेतिक भाषाओं के संरक्षण के महत्व को भी पहचानता है.
2018 में पहला अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस  मनाया गया था.
2019 के लिए दिन का विषय: Sign Language Rights for All!

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

कैरोलिना मारिन ने चीन ओपन का ख़िताब जीता

Page 3025_8.1
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कैरोलिना मारिन ने महिला बैडमिंटन के एकल फाइनल में ताइवान की ताई जू यिंग को 14-21, 21-17, 21-18 से हराकर चीन ओपन का ख़िताब जीता है. घुटने की सर्जरी के कारण वह आठ महीने बाद कोर्ट में लौट रहीं हैं. उन्होंने पिछले महीने स्विट्जरलैंड के बेसल में हुए BWF विश्व चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया था.
स्रोत: द बिज़नेस स्टैण्डर्ड

पैसालो डिजिटल और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऋण की सह-उत्पत्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये

Page 3025_9.1
पैसालो डिजिटल ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ अपने सह-उत्पत्ति ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह किसी भी बैंक के साथ कंपनी का दूसरा सह-उत्पत्ति समझौता है, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से पहले, कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ सह-उत्पत्ति ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सीईओ: ए.एस. राजीव.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

डेनियल मेदवेदेव ने सेंट पीटर्सबर्ग ओपन खिताब जीता

Page 3025_10.1

डेनियल मेदवेदेव ने सेंट पीटर्सबर्ग ओपन, रूस के फाइनल में बोर्ना कोरिक को 6-3, 6-1 से हरा कर कैरियर का  छठा खिताब जीता है। जुलाई से लेकर अब तक कई टूर्नामेंटों में पांच फाइनल में पहुंचने वाले विश्व के चौथे रैंक के खिलाड़ी मेदवेदेव ने इस वर्ष का ने करियर का तीसरा और अपने करियर का छठा खिताब जीता है।
स्रोत: द हिंदू

पूर्व भारतीय क्रिकेटर माधव आप्टे का निधन

Page 3025_12.1
पूर्व भारतीय क्रिकेटर माधव आप्टे का निधन हो गया है. उन्होंने 67 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने छह शतक और 16 अर्ध-शतक के साथ कुल 3336 रन बनाए थे. उन्होंने नवंबर 1952 में मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अप्रैल 1953 में किंग्स्टन में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था.

स्रोत: द हिंदू

दिविज शरण ने सेंट पीटर्सबर्ग ओपन में युगल खिताब जीता

Page 3025_13.1

भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण ने सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में एटीपी टूर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब जीता है. साथी खिलाडी इगोर ज़ेलने के साथ दिविज शरण ने ओपन में माटेओ बेरेट्टिनी और सिमोन बोलेली को 6-3, 3-6, 10-8 से हराया है.
स्रोत: द हिंदू

सेबस्टियन वेटेल ने एफ-1 सिंगापुर ग्रां प्री जीती

Page 3025_14.1

फरारी सेबेस्टियन वेटेल ने सिंगापुर ग्रां प्री जीत ली है. यह प्रतियोगिता मरीना बे स्ट्रीट सर्किट, सिंगापुर में आयोजित की गयी थी. फरारी के चार्ल्स लेक्लर और रेड बुल के मैक्स वर्स्टाप्पन क्रमशः दुसरे और तीसरे स्थान पर रहे.
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me