एंटोनियो कोस्टा दोबारा बने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री

Page 3009_3.1

आम चुनाव जीतने के बाद एंटोनियो कोस्टा को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुना गया है। समाजवादी नेता और अवलंबी प्रधानमंत्री कोस्टा ने चुनाव में सबसे अधिक वोट हासिल किये हैं जिसके परिणामस्वरूप अगले चार साल तक उनकी सरकार रहेगी।
स्रोत: द हिंदू

सिमोन बाइल्स ने जीता 15वां विश्व ख़िताब

Page 3009_5.1
सिमोन बाइल्स ने जर्मनी के स्टटगार्ट में 15वीं विश्व जिमनास्टिक चैम्पियनशिप का खिताब जीता है। जीत के साथ, वह इस कार्यक्रम में सबसे अधिक पदक जीतने वाली महिला बन गई हैं। सिमोन बाइल्स ने विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप में 21वां पदक जीतकर संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला टीम का ऑलराउंड खिताब कायम रखा है।
बाइल्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा कमांडिंग प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और चार में से तीन विषयों (वोल्ट, बैलेंस बीम और फ्लोर) में सबसे अधिक अंक अर्जित किए।

स्रोत: द डीडी न्यूज़

विश्व पर्यावास दिवस : 7 अक्टूबर

Page 3009_7.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) के रूप में मनाता है। यह दिवस दुनिया को यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और ज़िम्मेदारी है। इस वर्ष के विश्व पर्यावास दिवस का उद्देश्य सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए इनोवेटिव फ्रंटियर टेक्नोलॉजी के योगदान को बढ़ावा देकर विकास लक्ष्य 11: समावेशी, सुरक्षित और स्थायी शहर को प्राप्त करना है।
2019 का विषय: “कचरे को धन में बदलने के लिए एक अभिनव साधन है फ्रंटियर टेक्नोलॉजी”
                       (Frontier Technologies as an innovative tool to transform waste to wealth)
इस वर्ष का ग्लोबल ओब्सर्वेंस (Global Observance) ऑफ वर्ल्ड हैबिटेट डे मैक्सिको सिटी में आयोजित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस।
स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

विश्व डाक दिवस : 9 अक्टूबर

Page 3009_9.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाता है। इसका उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के रोजमर्रा के जीवन में डाक की भूमिका को बढ़ाना है। साथ-ही वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के लिए जागरूकता लाना है। कई देशों में नए डाक उत्पादों और सेवाओं को लांच करने या बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस दिन 1874 में बर्न के स्विस कैपिटल में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना हुई थी। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था।

स्रोत: द यूनाइटेड नेशन

फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार 2019

Page 3009_11.1
नोबेल असेंबली ने फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार 2019 देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज़ को दिया जाएगा।

जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए सम्मानित किया गया है। मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से “एक सौर-प्रकार के तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लेनेट की खोज के लिए” सम्मानित किया गया है।
वर्तमान में पुरस्कार समितियां नोबेल पुरस्कार 2019 विजेताओं और अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अन्य क्षेत्रों जैसे – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति पुरस्कार और आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं का चयन करने के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। 8 से 14 अक्टूबर, 2019 के बीच कार्यक्रम के अनुसार उपरोक्त पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

स्रोत: nobleprize.org

भारत को मिला पहला राफेल फाइटर जेट “RB-001”

Page 3009_13.1

फ्रांस ने भारत को भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए बना पहला राफेल फाइटर जेट “RB-001” सौंप दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में डसॉल्ट एविएशन की प्रोडक्शन यूनिट में 1 राफेल फाइटर जेट विमान प्राप्त किया। हालाँकि, जेट का पहला बैच मई 2020 में ही भारत आएगा। रक्षा मंत्री ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ले के साथ वार्षिक रक्षा वार्ता भी की।
एयरक्राफ्ट देज़िगनेशन में RB का अर्थ IAF के मुख्य एयर चीफ मार्शल आर.के.एस भदौरिया है, जो भारतीय वायुसेना के तत्कालीन डिप्टी चीफ थे। इन्होने भारतीय वार्ता टीम का नेतृत्व किया है और अनुबंध वार्ता (contract negotiations) में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई है।

स्रोत: द हिंदू

वायु सेना दिवस : 8 अक्टूबर

Page 3009_15.1

भारतीय वायु सेना द्वारा हर साल 8 अक्टूबर को वायु सेना दिवस मनाया जाता है। इस साल भारतीय वायु सेना ने अपनी 87वीं वर्षगांठ मनाई है। IAF की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी।
भारतीय वायु सेना की 87वीं वर्षगांठ के अवसर पर, वायु सेना दिवस परेड-सह-निवेश (Parade-cum-Investiture) समारोह के हॉलमार्क के रूप में विभिन्न विमानों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रसिद्ध AKASH GANGA टीम के फ्लैग बेयरिंग स्काईडाइवर के साथ शुरू हुआ, जिन्होंने अपनी रंगीन कैनोपियों में AN-32 विमान से निकल कर अपना करतब दिखाया। बालाकोट एयर स्ट्राइक में भाग लेने वाले भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने आयोजन के दौरान एवेंजर फार्मेशन में तीन मिराज 2000 एयरक्राफ्ट और दो सुखोई-30 MKI फाइटर एयरक्राफ्ट को उड़ाया।
उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वायु सेना प्रमुख: राकेश कुमार सिंह भदौरिया।
स्रोत: द डीडी न्यूज़

फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2019

Page 3009_17.1
नोबेल असेंबली ने कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2019 देने का ऐलान किया है। यह पुरस्कार संयुक्त रूप से विलियम जी. केलिन, सर पीटर जे. रैटक्लिफ और ग्रीग एल. सेमेंज़ा को दिया जाएगा। सेल और ऑक्सीजन उपलब्धता के विषय पर यह पुरस्कार तीन डॉक्टरों की संयुक्त टीम को दिया जाएगा।
वर्तमान में पुरस्कार समितियां नोबेल पुरस्कार 2019 विजेताओं और अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अन्य क्षेत्रों जैसे – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति पुरस्कार और आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं का चयन करने के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। 8 से 14 अक्टूबर, 2019 के बीच कार्यक्रम के अनुसार उपरोक्त पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
स्रोत: nobleprize.org

नाओमी ओसाका ने चाइना ओपन का ख़िताब जीता

Page 3009_19.1
जापान की नाओमी ओसाका ने चीन के बीजिंग में आयोजित चाइना ओपन का जीता है। उन्होंने विश्व की नंबर एक एशले बार्टी को 3-6, 6-3, 6-2 से हराया है। ओसाका के लिए यह 2019 का तीसरा और उनके छोटे से करियर का पांचवा खिताब था।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

क्रिस्टीन वोल्फ ने जीता हीरो महिला इंडियन ओपन का ख़िताब

Page 3009_20.1
ऑस्ट्रिया के क्रिस्टीन वोल्फ ने हरियाणा के गुरुग्राम में हीरो महिला इंडियन ओपन का ख़िता जीता है। लेडीज़ यूरोपियन टूर पर छह साल बाद यह क्रिस्टीन का पहला खिताब था। नॉर्वे की मारिने स्कार्पनॉर्ड  इसमें रनर-अप के रूप में रहीं जबकि इंग्लैंड की मेघन मैकलारेन प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय खिलाड़ियों में अनिका वर्मा पांचवें स्थान पर रहीं जबकि तवेसा मलिक 6 वें स्थान पर रहीं।

स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me