साद हरीरी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

about - Part 2960_3.1
सरकार विरोधी प्रदर्शन के चलते लेबनान के प्रधानमंत्री, साद हरीरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बेरूत में हजबुल्लाह के समर्थकों द्वारा की गयी तोड़ फोड़ के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देकर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में से एक मांग को पूरा कर दिया है।

यह विरोध प्रदर्शन 2 हफ्तों तक चला है। लेबनान वर्तमान में वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। इस देश का ऋण अनुपात $86 बिलियन है जो कि विश्व के सभी देशों की तुलना में सबसे ज़्यादा है और यह देश के सकल घरेलू उत्पाद का 150% से भी अधिक है।
स्रोत: द हिंदू

भारत ने मनाया ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’

about - Part 2960_5.1
भारत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। सरदार पटेल की जयंती यानि 31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया,गुजरात के ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और गुजरात पुलिस कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र बलों की ‘राष्ट्रीय एकता दिवस परेड’ के भी साक्षी बने।
सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। स्वतंत्रता के समय, सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और बाद में देश के एकीकरण के दौरान कई रियासतों को भारतीय संघ के साथ गठबंधन करने के लिए आश्वस्त किया था।
स्रोत: द डीडी न्यूज़

तमिलनाडु बना अनुबंध खेती पर कानून बनाने वाला पहला राज्य

about - Part 2960_7.1
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु कृषि उपज और पशुधन अनुबंध खेती और सेवा (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2019 को मंजूरी दे दी है। अब तमिलनाडु अनुबंध खेती पर कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस अधिनियम का उद्देश्य कृषि उपज और पशुधन अनुबंध खेती पर एक नीतिगत ढांचा और संस्थागत तंत्र स्थापित करना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी; राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित।
  • तमिलनाडु की राजधानी: चेन्नई।
स्रोत: द हिंदू

IIIT हैदराबाद ने बनाया ‘इंडियन ब्रेन एटलस’

about - Part 2960_9.1
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद (IIIT-H), तेलंगाना के शोधकर्ताओं ने पहली बार ‘इंडियन ब्रेन एटलस’ (IBA) बनाया है। इंडियन ब्रेन एटलस का निर्माण डिपार्टमेंट ऑफ़ इमेजिंग साइंसेज़ और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम, केरल के सहयोग से किया गया है।
इस शोध में पता चला है कि भारतीयों के दिमाग की लंबाई,चौड़ाई और घनत्व तीनों ही पश्चिमी और पूर्वी देशों के लोगों की तुलना में छोटा होता है। यह शोध अल्जाइमर और ब्रेन से जुड़ी अन्य बीमारियों के निदान में काफी मदद करेगा।
स्रोत: द हिंदू

शिवा थापा और पूजा रानी ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

about - Part 2960_11.1
जापान के टोक्यो में आयोजित ओलंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय अभियान का बेहतरीन अंदाज में अंत करते हुए भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा और पूजा रानी ने बॉक्सिंग के लिए स्वर्ण पदक जीता है। हालांकि आशीष ने रजत पदक हासिल किया है।
चार बार एशियाई पदक विजेता थापा ने 63 किलोग्राम श्रेणी में शीर्ष सम्मान प्राप्त करने के लिए कजाखस्तान के राष्ट्रीय चैंपियन और एशियाई कांस्य-विजेता सनताली तोल्तायेव को 5-0 से मात दी है। पूर्व एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा रानी ने 75 किलोग्राम श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं, आशीष को जापान के सिवोन से खिताबी मुकाबले में हारकर रजत पदक हासिल कर संतोष करना पड़ा।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

भारत में अब 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश

about - Part 2960_13.1
जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख़ तय की गयी है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बदला जा रहा है. अब देश में कुल राज्यों की संख्या 28 होगी और कुल केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 9 होगी.

28 राज्यों की पूरी सूची :



क्र. सं. राज्य राजधानी मुख्यमंत्री राज्यपाल
1 आंध्रप्रदेश अमरावती वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी बिस्वा भूषण हरिचंदन
2 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर पेमा खांडू बी.डी.मिश्रा 
3 असम दिसपुर सर्बानंद सोनोवाल जगदीश मुखी
4 बिहार पटना नीतीश कुमार फागू चौहान
5 छत्तीसगढ़ रायपुर भूपेश बघेल सुश्री अनुसुइया उइके
6 गोवा पणजी प्रमोद सावंत सत्या पाल मलिक
7 गुजरात गांधी नगर विजयभाई आर. रूपानी आचार्य देव व्रत
8 हरियाणा चण्डीगढ़ मनोहर लाल सत्यदेव नारायण आर्या
9 हिमाचल प्रदेश शिमला जयराम ठाकुर बंडारू दत्तात्रेय
10 झारखंड रांची रघुबर दास द्रोपदी मुर्मू
11 कर्नाटक बेंगलुरु बी.एस. येदयुरप्पा वजुभाई वाला
12 केरल तिरुवनंतपुरम पिनारयी विजयन आरिफ मोहम्मद खान
13 मध्य प्रदेश भोपाल कमलनाथ लाल जी टंडन
14 महाराष्ट्र मुंबई देवेन्द्र फडणवीस भगत सिंह कोश्यारी
15 मणिपुर इम्फाल एन. बिरेन सिंह पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य
16 मेघालय शिलोंग कॉनराड कोंगकल संगमा तथागत रॉय
17 मिज़ोरम आइज़ोल पू जोरामथांगा पी.एस. श्रीधरन पिल्लई
18 नागालैंड कोहिमा नेफियू रियो आर.एन.रवि
19 ओडिशा भुवनेश्वर नवीन पटनायक गणेशी लाल
20 पंजाब चण्डीगढ़ कप्तान अमरिंदर सिंह वी.पी. सिंह बदनोर
21 राजस्थान जयपुर अशोक गहलोत कलराज मिश्रा
22 सिक्किम गैंगटोक पीएस गोलय गंगा प्रसाद
23 तमिलनाडु चेन्नई थिरु इडाप्पडी के. पलानीस्वामी बनवारीलाल पुरोहित
24 तेलंगाना हैदराबाद के चंद्रशेखर राव तमिलिसै सौंदरराजन
25 त्रिपुरा अगरतला बिप्लब कुमार देब रमेश बैस
26 उत्तरप्रदेश लखनऊ योगी आदित्य नाथ आनंदीबेन पटेल
27 उत्तराखंड देहरादून त्रिवेंद्र सिंह रावत बेबी रानी मौर्य
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता ममता बैनर्जी जगदीप धनखड़

  9 केंद्र शासित प्रदेशों की पूरी सूची :


क्र. सं. केंद्र शासित प्रदेश राजधानी मुख्यमंत्री उप-राज्यपाल
1 अंडमान और निकोबार द्वीप पोर्ट ब्लेयर NA डी.के. जोशी
2 चंडीगढ़ चंडीगढ़ NA वी.पी. सिंह बदनोर
3 दादरा और नगर हवेली सिल्वासा NA प्रफुल पटेल
4 दमन और दीव दमन NA प्रफुल पटेल
5 दिल्ली दिल्ली अरविंद केजरीवाल अनिल बैजल
6 लद्दाख NA NA राधा कृष्ण माथुर
7 लक्षद्वीप कवरत्ती NA फारूक खान
8 जम्मू और कश्मीर NA NA गिरीश चंद्र मुर्मू
9 पुडुचेरी पुडुचेरी वी नारायणसामी किरण बेदी

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू-कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू।
  • लद्दाख के पहले उप-राज्यपाल: राधा कृष्ण माथुर।

सदाको ओगाटा का निधन

about - Part 2960_15.1
पहली महिला संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी प्रमुख सदाको ओगाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 1991-2000 तक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थियों के प्रमुख के रूप में कार्य किया है। उन्होंने 2003- 2012 तक जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की प्रमुख के रूप में भी कार्य किया और वह 1978-1979 तक संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की चेयरमैन भी रहीं।
स्रोत: द बीबीसी

पाकिस्तान सरकार ने जारी किया नया सिक्का

about - Part 2960_17.1
पाकिस्तान सरकार ने बाबा गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के अवसर पर एक नया सिक्का जारी किया है। इस सिक्के की कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50 रुपए है। जबकि, डाक टिकट की कीमत आठ रुपये है। यह सिक्का यात्रियों के लिए करतारपुर साहिब पर उपलब्ध होगा।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान; राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी।
  • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया; राजधानी: इस्लामाबाद।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया


राफेल ग्रॉसी बने IAEA के नए प्रमुख

about - Part 2960_19.1
अर्जेंटीना के राफेल मारियानो ग्रॉसी को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (International Atomic Energy Agency) के नए महानिदेशक के रूप में चुना गया है। वह जापान के युकिया अमानो का स्थान लेंगे, जिनका जुलाई में निधन हो गया था। वह IAEA के 6वें प्रमुख होंगे क्योंकि इसकी स्थापना छह दशक पहले 1957 में हुई थी।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IAEA का मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया; सदस्यता: 171 सदस्य राष्ट्र।
स्रोत: द हिंदू

दत्ता पडसलगीकर बने डिप्टी NSA

about - Part 2960_21.1
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र के DGP, दत्ता पडसलगीकर को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1982-बैच के IPS अधिकारी हैं जिन्होंने पहले आसूचना ब्यूरो (IB) में कार्य किया है। वह क्राइम ब्रांच और EOW (इकॉनोमिक ओफ्फेंस विंग) में भी DCP (डिटेक्शन) के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह 2018 में पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA): अजीत डोभाल।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

Recent Posts

about - Part 2960_22.1
QR Code
Scan Me