अभिषेक-ज्योति की जोड़ी ने एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Page 2949_3.1
बैंकाक में 21वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप के अंतिम दिन अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की जोड़ी ने मिक्‍स्‍ड डबल्‍स की कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय तीरंदाजी वर्मा और ज्योति की जोड़ी ने फाइनल में चीनी जोड़ी ताइपै की यि-ह्सुआन चेन और चीह-लुह चेन को 158-151 से मात दी। भारत ने चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीते।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

डेफकॉम इंडिया 2019

Page 2949_5.1
दो दिवसीय डेफकॉम इंडिया 2019 संगोष्‍ठी का आयोजन नई दिल्‍ली के मानेकशॉ सेंटर किया जा रहा हैं। संगोष्‍ठी का विषय है ‘कम्‍युनिकेशन्‍स : ए डिसाइसिव कैटेलिस्‍ट फॉर ज्‍वाइंटनेस’ है। यह संगोष्‍ठी सेना के तीनों अंगों के बीच एकता के लिए संचार माध्‍यमों का लाभ उठने के विषय में है।
डेफकॉम 2019 में सशस्‍त्र बलों, उद्योग अनुसंधान और विकास संगठनों तथा शिक्षा जगत के लोगों ने भागीदारी की। इस आयोजन ने उद्योग जगत के लिए सशस्‍त्र बलों की आवश्‍यकताओं को समझने के लिए शानदार अवसर उपलब्‍ध कराया है। डेफकॉम प्रदर्शनी में अत्‍याधुनिक संचार समाधानों को दिखाया गया है और यह टेक्‍नोलॉजी तथा उद्योग की क्षमता को समझने के लिए सेना के तीनों अंगों के अधिकारियों को अवसर प्रदान करती हैं। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

MP के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को NAAC से मिली ए-प्लस ग्रेड रेटिंग

Page 2949_7.1
इंदौर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से ए-प्लस ग्रेड पाने वाला मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। उच्च शिक्षा केंद्र अब कई अन्य सुविधाओं का हकदार बन गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों को शुरू करने के अलावा बाद में बिना किसी मंजूरी पत्र के ओपन डिस्टेंस-लर्निंग पाठ्यक्रम को शुरू कर सकता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • NAAC के निदेशक: एस. सी. शर्मा
  • NAAC मुख्यालय स्थान: बेंगलुरु; स्थापना: 1994
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

47वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का लखनऊ में होगा आरंभ

Page 2949_9.1
दो दिनों तक चलने वाली 47वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस (AIPSC) का शुभारंभ आज लखनऊ में होगा। इस आयोजन का उद्घाटन पुडुचेरी की उपराज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी करेंगी। उत्‍तर प्रदेश पुलिस, गृहमंत्रालय और पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो के संयुक्‍त तत्‍वाधान में इस सम्‍मेलन का आयोजन लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में किया जाएगा। आखिरी बार 1997 में AIPSC की मेजबानी लखनऊ ने की थी । आयोजन के 6 सत्रों के दौरान, पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद, शोधकर्ता, न्यायिक और वैज्ञानिक विशेषज्ञ अपने शोध पात्र प्रस्तुत करेंगे।
कांग्रेस के लिए चुने गए विषयों में शामिल हैं:
  1. पुलिस सेवा में सुधार: क्षेत्र स्तर और जरुरी उपायों को चुनौती
  2. फोरेंसिक विज्ञान: संसाधन अपग्रेडेशन और जांच में प्रभावी उपयोग
  3. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा – नई पहले और लाभांश
  4. कट्टरता और आतंकवाद का मुकाबला करने में सोशल मीडिया की भूमिका
  5. पुलिस अधिकारियों में सही प्रकार के नजरिए को विकसित करना – प्रशिक्षण और सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) से परे और इस्तेमाल
  6. आपराधिक न्याय की उन्नति में अंतर आपराधिक न्याय प्रणाली (ICJS)

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

ऑस्ट्रेलियाई लेखक और प्रसारक क्लाइव जेम्स का निधन

Page 2949_11.1
ऑस्ट्रेलियाई लेखक और प्रसारक, क्लाइव जेम्स का निधन। उनका जन्म 1939 में हुआ था, उन्होंने 1961 में इंग्लैंड जाने के बाद साहित्यिक आलोचक और टीवी स्तंभकार के रूप में ख्याति प्राप्त की। वह क्लाइव जेम्स ऑन टेलीविज़न जैसे शो में अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्रामिंग पर कोमेंट्री देने के लिए नही प्रसिद्ध थे।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

न्यूजेन मोबिलिटी समिट 2019

Page 2949_13.1
अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र (ICAT) हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूजेन मोबिलिटी समिट 2019 का आयोजन कर रहा है। न्यूजेन क्षमताओं को प्रदर्शित करने और नई पीढ़ी की भावी तकनीकों की खोज करने के लिए एक प्लेटफार्म है।

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य स्मार्ट एवं हरित भविष्य के लिए उन्नत ऑटोमोटिव तकनीकों के त्वरित अनुपालन, समावेशन एवं विकास हेतु नये विचारों, जानकारियों, वैश्विक अनुभवों, नवाचारों और भावी तकनीकी रुझानों को साझा करना हैं। ऑटो उद्योग भविष्‍य की प्रौद्योगिकी को ध्‍यान में रखते हुए एथनौल, मेथनौल, बायोडीजल और बायो सीएनजी से चलने वाले वाहनों के उत्‍पादन पर जोर देगा। ICAT अपने अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं में विश्व स्तरीय परीक्षण सुविधाओं और क्षमताओं का भी प्रदर्शन करेगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र के निदेशक: दिनेश त्यागी
  • ICAT मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मनीषा कुलश्रेष्ठ को 28वें बिहारी पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Page 2949_15.1
राजस्थान की प्रसिद्ध लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को उनके उपन्यास ‘स्वप्नाश’ के लिए वर्ष 2018 के 28वें बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित तीन साहित्य पुरस्कारों में से एक है, जिसे केवल राजस्थानी या राजस्थान के लेखकों को दिया जाता है। यह पिछले 10 वर्षों में हिंदी या राजस्थानी में प्रकाशित उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है। प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 2.5 लाख का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र एवं एक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केके बिड़ला फाउंडेशन का नाम प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला के नाम पर रखा गया है।
  • स्थापना: 1991, दिल्ली
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

नेहा दीक्षित को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस फ्रीडम अवार्ड से किया गया सम्मानित

Page 2949_17.1
भारतीय पत्रकार नेहा दीक्षित को वर्ष 2019 के अंतर्राष्ट्रीय प्रेस फ्रीडम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (CPJ) द्वारा प्रदान किया जाता है, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य उन पत्रकारों को प्रोत्साहित करना हैं जिन्होंने बिना डरे एक पत्रकार होने के दायित्व को निभाया हैं। दीक्षित को मियामी हेराल्ड, जूली के. ब्राउन रिपोर्टर द्वारा भारत में यौन तस्करी के घोटालों पर अपनी रिपोर्ट के लिए पुरस्कार दिया गया हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (CPJ) गठन: 1981
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
स्रोत: द हिंदू

जुई करकरे ने “Hemant Karkare -A Daughter’s Memoir” पुस्तक का किया विमोचन

Page 2949_19.1
हेमंत करकरे की पुत्री जुई करकरे ने मुंबई में 26/11 को हुए आतंकवादी हमलो की 11वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र के मुंबई में “Hemant Karkare -A Daughter’s Memoir” नामक पुस्तक का विमोचन। पुस्तक को द राइट प्लेस द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस में पुस्तक पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे के जीवन को जुई करकरे के पिता के तौर पर दर्शाया गया है। 26/11 के आतंकवादी हमलों में 18 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई, जिसे 2008 के मुंबई हमलों के रूप में भी जाना जाता है। इन हमलों को पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई के 8 स्थानों पर अंजाम दिया था।
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

सुरेश कृष्णा को ‘क्वालिटी रत्न’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Page 2949_21.1
भारत के पहले ‘क्वालिटी रत्न’ पुरस्कार  सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश कृष्णा को सम्मानित किया गया । वे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में गुणवत्ता के सिद्धांतों को अपनाने में समाज के लिए एक आदर्श रहे हैं। उन्होंने 1998 में जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस के साथ मिलकर TPM क्लब ऑफ इंडिया का गठन किया और इसके पहले अध्यक्ष बने। उन्हें ये पुरस्कार व्यावसायिक निकाय भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 27वें क्वालिटी सम्मेलन में दिया गया।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CII गठन: 1895; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me