लेखिका शांता गोखले को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

about - Part 2948_3.1
सुविख्यात लेखिका, अनुवादक और फिल्म समीक्षक शांता गोखले को ‘टाटा लिटरेचर लाइव’ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जाएगा। 1939 में महाराष्ट्र के दहानू शहर में जन्मी लेखिका ने हाल ही में अपने संस्मरण वन फुट ऑन द ग्राउंड: ए लाइफ टोल्ड थ्रू द बॉडी को प्रकाशित किया हैं। उन्हें 2015 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मिमानित किया जा चुका हैं। साथ ही कवि के. सच्चिदानंदन को टाटा लिटरेचर लाइव पोएट लॉरेट के 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

कर्नाटक ग्रामीण बैंक ने ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मोबाइल एटीएम’ सेवा की शुरू

about - Part 2948_5.1
कर्नाटक ग्रामीण बैंक (KGB) ने कर्नाटक के कालाबुरागी और कई अन्य जिलों में ‘मोबाइल एटीएम’ सेवा की शुरुआत की है। इस विशेष वाहन में एटीएम और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के वीडियो दिखाने के लिए एक स्क्रीन लगाई गई है। मोबाइल एटीएम किसानों के घर-घर जाकर उन्हें बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल ऑपरेटिंग सिस्टम से अवगत कराएंगे। वैन में एक बैंक अधिकारी मौजूद होगा, जो डिजिटल ऑपरेटिंग सिस्टम और योजनाओं के बारे में जानकारी देगा।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पद्मश्री से सम्मानित ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन

about - Part 2948_7.1
पद्मश्री से सम्मानित ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन। उन्हें और उनके भाई उमाकांत गुंदेचा को साल 2012 में कला – भारतीय शास्त्रीय संगीत -गायन के क्षेत्र में दिए जाने वाले पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। ध्रुपद भारतीय उपमहाद्वीप के हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक शैली है और जिसका संबंध दक्षिण भारतीय कर्नाटक परंपरा से है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

अंजनी कुमार होंगे माली में भारत के अगले राजदूत : विदेश मंत्रालय

about - Part 2948_9.1
विदेश मंत्रालय (MEA) ने घोषणा की कि अंजनी कुमार को माली गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 2003 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। वह माली में प्रदीप कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रपति: इब्राहिम बोबाकर केटा
  • राजधानी: बामको ; मुद्रा: वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक 
स्रोत: विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस: 11 नवंबर

about - Part 2948_11.1
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, हर साल 11 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और प्रख्यात शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने 11 सितंबर, 2008 को घोषणा की, “मंत्रालय ने भारत के इस महान पुत्र द्वारा भारत के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप मनाने का फैसला किया है।” अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन ने 1947 से 1958 तक स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

शांति और विकास पर 10 नवंबर को मनाया गया विश्व विज्ञान दिवस

about - Part 2948_13.1

विश्व विज्ञान दिवस, शांति और विकास के लिए हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है। वर्ष 2019 का विषय “ओपन साइंस, लीविंग नो वन बिहाइंड” है। यह दिन समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में लोगो को शामिल करने की आवश्यकता को दर्शाता है। यह हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को भी रेखांकित करता है। विश्व विज्ञान दिवस, यूनेस्को द्वारा 2001 में घोषित किया गया था।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

संस्कृत भारती विश्व सम्मेलन नई दिल्ली में हुआ शुरू

about - Part 2948_15.1

प्राचीन संस्कृत भाषा पर विचारों, सिद्धांतों और शोध के निष्कर्षों पर चर्चा करने के लिए विशाल प्रदर्शनी संस्कृत भारती विश्व सम्मेलननई दिल्ली में शुरू की गई हैं। 17 देशों के हजारों संस्कृत प्रेमी संस्कृत भारती सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
संस्कृती प्रदर्शनी में, भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में संस्कृत के विकास के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करने वाले मानस, मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए जाएंगे हैं।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मुख्य न्यायधीश ने ‘कोर्ट ऑफ इंडिया: पास्ट टू प्रेजेंट’ पुस्तक का किया विमोचन

about - Part 2948_17.1

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने गुवाहाटी, असम में ‘कोर्ट्स ऑफ इंडिया: पास्ट टू प्रेजेंट’ पुस्तक के असमिया संस्करण का विमोचन किया। पुस्तक प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक के विभिन्न अध्याय भारतीय न्‍याय प्रणाली की ऐतिहासिक घटनाओं का वर्णन करते हैं।

स्रोत: डीडी न्यूज़

जीईएस 2019 का 5वां संस्करण बेंगलुरु में किया जाएगा आयोजित

about - Part 2948_19.1
ग्लोबल एक्जीबिशन ऑन सर्विसेज, GES 2019 का 5वां संस्करण 26 से 28 नवंबर तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित जाएगा। ग्लोबल एक्जीबिशन ऑन सर्विसेज एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य दुनिया भर में उद्योग और सरकारों को शामिल करना है और भारत और शेष दुनिया के बीच सेवाओं के व्यापार में अधिक से अधिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। भारत उड्डयन और अंतरिक्ष कार्यक्रम, बुनियादी ढाँचे, और दूरसंचार परियोजनाओं जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश और साझेदारी को आकर्षित करना चाहता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO Pre 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन

about - Part 2948_21.1
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का निधन। तमिलनाडु कैडर के 1955 बैच के IAS अधिकारी शेषन ने 1990 से 1996 तक चुनाव आयोग का नेतृत्व किया था। उन्होंने सरकार में रक्षा सचिव और कैबिनेट सचिव सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

about - Part 2948_22.1
QR Code
Scan Me