बांग्‍लादेश में शुरू हुआ वैश्विक आप्रवासन फिल्‍म महोत्‍सव

Page 2944_3.1
बांग्‍लादेश के ढाका में वैश्विक आप्रवासन फिल्‍म महोत्‍सव (GMFF) का आयोजन किया गया। इस महोत्‍सव में प्रवासन और इसके अलग-अलग पक्षों पर आधारित 15 फिल्‍में दि‍खाई गयीं। जीएमएफएफ की शुरूआत 2016 में हुई थी और इस वर्ष इसे विश्‍व के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है। इस फिल्‍मोत्‍सव का आयोजन प्रवासियों के अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन (IOM) और ढाका विश्‍वविद्यालय की फिल्‍म सोसाइटी ने यूरोपीय संघ के सहयोग से किया हैं।
वैश्विक आप्रवासन फिल्‍म महोत्‍सव एक वैश्विक पहल है जिसका आयोजन विश्व के कई देशों में एक साथ किया जाता है ताकि प्रवासी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए लोगों को इकठ्ठा किया जा सके और आंतरिक प्रवास, जबरन प्रवास और जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रवासन के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया जा सके।
इस महोत्सव में ‘Gifts from Babylon’, ‘Just another memory’, ‘Dying for Europe’ और ‘The power of passport’ जैसी अन्य फिल्मों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में प्रवासियों की पीड़ा और स्थिति को दिखाया गया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश में इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ माइग्रेंट्स (IOM) के प्रमुख: जियोर्गी गिगौरी
  • IOM संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन संस्था है जिसकी स्थापना 1951 में की गई।
स्रोत: डीडी न्यूज़

रक्षा मंत्री ने CSR सम्‍मेलन में सशस्‍त्र बल फ्लैग-डे समारोह को किया संबोधित

Page 2944_5.1
रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में सी एस आर सम्‍मेलन में सशस्‍त्र बल फ्लैग-डे समारोह को संबोधित किया। उन्होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि कॉर्पोरेट जगत पूर्व सैनिकों के कल्‍याण के लिए बढ-चढ़कर योगदान करेगा ।उन्‍होंने कहा कि लोगों ने शहीद जवानों के परिवारों के लिए बने भारत के वीर कोष में खुलकर योगदान किया है। ‘भारत के वीर कोष की स्थापना कॉरपोरेट क्षेत्र की मदद से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीद सैनिको के परिवारों की सहायता के लिए की गई थी।
कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) कॉन्क्लेव एक अनूठी पहल हैं जिसका उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और यह जानना हैं कि कॉर्पोरेट क्षेत्र इनके पुनर्वास में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। CSR कॉन्क्लेव अपनी तरह की पहली पहल हैं जहाँ कॉर्पोरेट और CSR प्रमुखों को आमंत्रित किया जाता हैं।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत के रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

लुईस हैमिल्टन ने अबु धाबी ग्रां प्रि खिताब किया अपने नाम

Page 2944_7.1
मर्सिडीज रेसर लुईस हैमिल्टन ने संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित अबु धाबी ग्रां प्रि का खिताब अपने नाम कर लिया है। हैमिल्टन ने अपने करियर की 84वीं जीत के साथ इस साल हुई 21 रेसों में से 11वीं जीत हासिल की है। इस प्रतियोगिता में रेडबुल के मैक्स वर्स्टापेन दूसरे और फेरारी के चार्ल्स लेक्लर्क तीसरे स्थान पर रहे।
स्रोत: द हिंदू

जनवरी 2020 से गोल्ड ज्वेलरी की हॉलमार्किंग होगी अनिवार्य : सरकार

Page 2944_9.1
देश भर में 15 जनवरी 2021 से स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों की हॉलमार्क व्यवस्था अनिवार्य कर दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य कीमती धातु की शुद्धता सुनिश्चित करना है। इसके तहत सभी जौहरियों के लिये भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा तथा वे केवल हॉलमार्क स्वर्ण आभूषण तथा कलाकृति ही बेच सकेंगे। इस संदर्भ में अधिसूचना अगले साल 15 जनवरी 2020 को जारी की जाएगी और एक साल बाद निर्णय प्रभाव में आएगा।
सोने की हॉलमार्किंग एक गुणवत्ता प्रमाणपत्र है और फिलहाल यह स्वैच्छिक है। बीआईएस अप्रैल 2000 से स्वर्ण आभूषण के लिए हॉलमार्किंग योजना चला रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो ने तीन श्रेणी: 14 कैरेट, 18 कैरेट और 22 कैरेट के हॉलमार्किंग स्वर्ण आभूषण के लिए मानक तैयार किए हैं।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

नागालैंड में मल्टी मीडिया प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन

Page 2944_11.1
सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नागालैंड के किसमा में द्वितीय विश्व युद्ध के संग्रहालय में एक “मल्टी मीडिया प्रदर्शनी” का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्‍य समकालीन मुहावरों के माध्‍यम से लोगों के सामने गांधीवादी मूल्यों और सिद्धांतों को प्रस्तुत करना है।
यह आयोजन नगालैंड के गांधी नाम से प्रख्‍यात स्‍वर्गीय लेफ्टिनेंट‍ नटवर ठक्‍कर की स्‍मृति से भी जुड़ा है जिन्‍होंने गांधीवादी मूल्‍यों को समाज की भलाई के लिए अपने जीवन में आत्‍मसात किया।। उन्होंने गरीब और विकलांगता से प्रभावित लोगों के लिए अथक प्रयास किया था। उन्हें 1999 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नागालैंड के सीएम: किफियु रियो, राज्यपाल: श्री आर.एन. रवि
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस: 2 दिसंबर

Page 2944_13.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल दो दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गुलामी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन गुलामी के परंपरागत रूपों जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, जबरदस्ती शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती से सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श के साथ सफल परिणाम प्राप्त करने की दिशा में सार्थक कदम उठाने पर जोर दिया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार दुनिया भर में 40 मिलियन से अधिक लोग आधुनिक गुलामी के शिकार हैं। इसके अलावा दुनिया भर 150 मिलियन से अधिक, दस बच्चों में से एक बच्चा बाल श्रम का शिकार हैं।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस

सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का बनाया गया अध्यक्ष

Page 2944_15.1
सऊदी अरब को जापान के बाद जी-20 देशों का अध्यक्ष बनाया गया है। जी-20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करने वाला यह पहला अरब देश है। सऊदी अरब ने समूह ओसाका (जापान) के मौजूदा कार्यों को जारी रखने और विभिन्न मुद्दों पर बहुराष्ट्रीय सहमति बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। जापान से अध्यक्षता मिलने के बाद सऊदी अरब अगले वर्ष 21 और 22 नवंबर को अपनी राजधानी रियाद में जी-20 सम्मेलन में विश्व नेताओं की मेजबानी करेगा। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

MMTC तुर्की से 11000 मीट्रिक टन प्याज का करेगा आयात

Page 2944_16.1
प्‍याज की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम MMTC ने तुर्की को 11 हजार टन प्‍याज का आर्डर दिया है। यह आर्डर उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर दिया गया है। देश में बढ़ती प्याज कीमतों को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारत-श्रीलंका की सेनाओं के बीच आरंभ हुआ “MITRA SHAKTI” अभ्‍यास

Page 2944_18.1
भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच अंतर संचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से “मित्र शक्ति” संयुक्‍त अभ्‍यास का सातवां संस्करण पुणे के औंध सैन्य स्टेशन में आरंभ हो चूका हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत बनाना है, जो मुख्‍य रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए प्रशिक्षण देने पर केंद्रित है। साथ ही संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सैन्य सहयोग और सहभागिता के क्षेत्र में भारत-श्रीलंका संबंधों की ताकत को भी दर्शाता है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मेक्सिको के अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले में भारतीय पवेलियन का किया गया उद्घाटन

Page 2944_20.1
मेक्सिको के गुआदालजारा में चल रहे अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक मेले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्‍यमंत्री संजय धोत्रे ने भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। भारत को इस पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर सम्मिलित किया गया हैं, जिसके साथ भारत इस मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर’ देश के रूप शामिल होने वाला एशिया का पहला देश बन गया है। यह स्पेनिश भाषी मेला दुनिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me