वर्ल्ड डायबिटीज डे : 14 नवंबर

about - Part 2943_3.1
वर्ल्ड डायबिटीज डे (WDD) 14 नवंबर को विश्वस्तर पर मनाया जाता। इस बार के डायबिटीज अवेयरनेस मंथ और वर्ल्ड डायबिटीज डे 2019 का विषय “फैमिली एंड डायबिटीज”। इस दिन की शुरूआत सबसे पहले इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (I.D.F.) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.)द्वारा वर्ष 1991 में की गई थी, जो डायबिटीज से पैदा हुए बढ़ते स्वास्थ्य खतरे के बारे में बढ़ती चिंताओं के लिए शुरू किया गया था। वर्ल्ड डायबिटीज डे को 2006 में संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक दिवस घोषित किया गया। यह दिन प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ इंसुलिन की खोज की थी।
स्रोतइंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन

ओडिशा में “बाली यात्रा” उत्सव का हुआ शुभारंभ

about - Part 2943_5.1
राज्य के समृद्ध समुद्री इतिहास की याद में हर साल आयोजित होने वाले त्योहार ‘बाली यात्रा’ का उद्घाटन ओडिशा के कटक में किया गया। यह महोत्सव हर साल महानदी नदी के तट पर आयोजित किया जाता है, यह उत्सव पुराने समय को याद करने के लिए मनाया जाता हैं जब ओडिशा के व्यापारी समुंद्री यात्रा करके पूर्वी देशो इंडोनेशिया, बोर्नियो और श्रीलंका, बाली, सुमात्रा, जावा (जवा) में सुदूरवर्ती भूमि के विस्तार और व्यापार के लिए यात्रा करते थे। 

उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल होता है
  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल; मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

फीफा ने भ्रष्टाचार से जुड़े तीन फुटबॉल अधिकारियों पर लगाया अजीवन प्रतिबंधित

about - Part 2943_7.1
फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) ने 2015 के भ्रष्टाचार घोटाले के जुड़े 3 दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल अधिकारियों को आजीवन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जिन तीन अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया गया था, उनमे पेरू के पूर्व फुटबॉल महासंघ अधिकारी मैनुअल बर्गा और अर्जेंटीना के एडुवर्डो डेलुकाऔर जोस लुइस मेकज़्नर शामिल हैं।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा के अध्यक्ष:जियानी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904 
  • मुख्यालय: ज्यूरिक, स्विट्जरलैंड
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

श्रीलंका मैच फिक्सिंग को अपराध की श्रेणी में लाने वाला बना पहला एशियाई देश

about - Part 2943_9.1
श्रीलंकाई संसद में ‘खेल से संबंधित अपराधों की रोकथाम’ का बिल पारित होते ही, श्रीलंका मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों को अपराध की श्रेणी में लाने वाला पहला एशियाई देश बन गया हैं। मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से संबंधित यह नया कानून सभी खेलों पर लागू होगा और यदि कोई व्यक्ति खेल में भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाता है, तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है और साथ ही उसे अन्य जुर्मानो का भुगतान भी करना पड़ेगा ।

 
उपरोक्त समाचार सेRRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी 
  • मुद्रा: श्रीलंकन का रुपया
  • प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे; अध्यक्ष: मैत्रीपाल सिरिसेन
स्रोत: न्यूज18

नासा ने विवाद के बाद अल्टिमा थुले का नाम बदलकर रखा अरोकोथ

about - Part 2943_11.1

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने धरती से सबसे दूर अंतरिक्ष चट्टान अल्टिमा थुले का नाम बदलकर अरोकोथ कर दिया है। पृथ्वी से ये अब तक का सबसे दूर स्थित पिंड है, अर्मेरिकी भाषा में अरोकोथ का अर्थ “स्काई” यानी ऊंचाई की ओर देखने को प्रेरित करता है, पुराने नाम नाजी पर हुए विवाद के कारण इसका नाम बदला गया है। ये नाम पोहातन आदिवासी बुजुर्गों के साथ सहयोग से संबंधित है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी.
  • स्थापना: 29,1958 जुलाई
स्रोत: द न्यूज18

नीता अंबानी मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में हुई शामिल

about - Part 2943_13.1
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को “मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट” का  मानद (ऑनरेरी) ट्रस्टी चुना गया है। यह निर्णय भारतीय कला और संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता के कारण लिया गया था। वह इस सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय हैं। 2017 में, संग्रहालय ने उन्हें ‘द मेट विंटर पार्टी’ में  सम्मानित किया था, जो कला की क्षेत्र में अधिक विविधता और समावेश को बढ़ावा देने वाले लोगों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता हैं।
2017 में उन्हें खेलों के क्षेत्र में विकास करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन द्वारा उठाए गए कदमो के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फोर्ब्स ने उन्हें 2016 में, एशिया की 50 सबसे शक्तिशाली व्यवसायियों महिलओं की सूची में रखा था। वर्तमान में वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य हैं, जो इस भूमिका में सेवा करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट अध्यक्ष: डेनियल ब्रोड्स्की
  • स्थापित: 13 अप्रैल, 1870
  • अध्यक्ष और CEO: डेनियल वेइस
स्रोत: द न्यूज18

निल्स एंडरसन होंगे यूनिलीवर अगले अध्यक्ष

about - Part 2943_15.1

ब्रिटिश-डच उपभोक्ता उप्ताद कंपनी यूनिलीवर ने अपने गैर-कार्यकारी निदेशक निल्स एंडरसन को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया हैं, ताकि उपभोक्ता वस्तुओं और लोजिस्टिक उद्योगों में उनके गहन अनुभव का उपयोग कर सके। एंडरसन, मारिजन डेकर्स की जगह लेंगे जो पिछले तीन साल से भी ज्यादा समय से निवेश और सलाहकार फर्म नोवेलिस लाइफसाइंस के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों निभा रहे थे।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनिलीवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): एलन जोप
  • स्थापना: 2 सितंबर 1929
  • मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) और नीदरलैंड
स्रोत: द हिंदू

ITDC ने कमल वर्धन राव को अपना नया अध्यक्ष और एमडी किया नियुक्त

about - Part 2943_17.1
भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) ने जी. कमल वर्धन राव को अपना नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले केरल कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी केरल सरकार के प्रधान सचिव थे। उन्होंने 2014-15 में केरल पर्यटन के सचिव के रूप में भी काम किया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार में भारतीय तम्बाकू बोर्ड के अध्यक्ष, मत्स्य विभाग के निदेशक और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के निदेशक सहित कई पदों पर कार्य किया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) स्थापना: अक्टूबर 1966
स्रोत: द हिंदू

प्रकाश जावड़ेकर ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय का संभाला पदभार

about - Part 2943_19.1
प्रकाश जावड़ेकर ने भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय का पदभार संभाला। शिवसेना नेता अरविंद सावंत के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद यह निर्णय लिया गया। जावड़ेकर सूचना और प्रसारण, और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भी हैं।
स्रोत: द हिंदू

भारत-आसियान बिजनेस शिखर सम्मेलन 2019

about - Part 2943_21.1
केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ने भारत-आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन) बिजनेस शिखर सम्मेलन 2019 को संबोधित किया है। ‘आज, कल और एक साथ’ की थीम पर भारत-आसियान बिजनेस शिखर सम्मेलन का आयोजन आसियान अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार एवं निवेश प्रवाह को बढ़ाने पर किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत और आसियान देशों के बीच व्यापार को बढ़ाकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। भारत और आसियान देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए भारत तथा आसियान के कारोबारी समुदाय के साथ संवाद कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 10 आसियान सदस्य देश: इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई, कंबोडिया, म्यांमार (बर्मा), लाओस
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

Recent Posts

about - Part 2943_22.1
QR Code
Scan Me