HRD मंत्री ने ‘फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम’ का किया गया शुभारंभ

about - Part 2940_3.1
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने संयुक्त रूप से फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। “फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम” को फिट इंडिया अभियान के तहत शुरू लॉन्च किया गया है। निर्धारित खास मानदंडों के अुनसार फिट इंडिया स्‍कूल रेटिंग प्रणाली से विद्यालयों की छवि सुधरने की संभावना जताई गई हैं।
फिट इंडिया कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा नागरिको में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक अभिनव पहल है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

RBI ने मौद्रिक नीति बैठक में रेपो दर अपरिवर्तित रखने का किया फैसला

about - Part 2940_5.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने पांचवी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो दर 5.15% में कोई बदलाव नहीं करने निर्णय किया है। इसके अलावा बैठक में विकास को सुचारू करने के लिए मौद्रिक नीति के आक्रामक रुख को बनाए रखने का भी फैसला किया है, ताकि लक्षित मुद्रास्फीति के नियंत्रण को सुनिश्चित किया जा सके। पांचवीं द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए कुछ मुख्य निर्णय हैं:-
  • चलनि‍धि समायोजन सुवि‍धा (LAF) के तहत रेपो दर 5.15% तक अपरिवर्तित रखी गई।
  • LAF के तहत रिवर्स रेपो दर में भी कोई बदलाव नहीं किया यानी – 4.90% ही रहेगी
  • सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर में भी कोई बदलाव नहीं किया यानी – 5.40% ही रहेगी
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक

न्यूजीलैंड को MCC के स्प्रिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड से किया गया सम्मानित

about - Part 2940_7.1
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को क्रिस्टोफर मार्टिन-जेनकिंस स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। न्यूजीलैंड टीम को जुलाई 2019 में लॉर्ड्स में ICC विश्व कप के फाइनल मैच में विवादास्पद परिस्थितियों में हार के वाबजूद स्पोर्ट्समेनशिप दिखाने लिए सम्मानित किया गया ।

मार्टिन-जेनकिंस एमसीसी के पूर्व अध्यक्ष और टेस्ट मैचों में बीबीसी के विशेष कमेंटेटर थे
स्रोत: द हिंदू

ओडिशा सरकार ने स्कूली छात्रों की सहायता के लिए लॉन्च की ‘मधु’ ऐप

about - Part 2940_9.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ‘मधु’ ऐप लॉन्च की है। यह एक ई-लर्निंग मोबाइल फोन एप्लिकेशन है जो स्कूली छात्रों को उनके विषयों बेहतर और सबसे कुशल तरीके से समझने में मदद करेगी। ऐप का नाम ‘उत्कल-गौरव’ कहे जाने वाले मधुसूदन दास के नाम पर रखा गया है। इस एप्लिकेशन को गंजाम ज़िला प्रशासन द्वारा विकसित किया गया है।
इस ऐप के माध्यम से छात्र अपनी कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों के बारे वीडियो स्पष्टीकरण से समझ पाएंगे।
स्रोत: द इंडिया टुडे

‘जोकर’ फेम जोकिन फीनिक्स को दिया गया PETA का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड

about - Part 2940_11.1
‘जोकर’ के नाम से प्रसिद्ध अमेरिकी स्टार जोकिन राफेल फीनिक्स को PETA (पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ 2019 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
जोकिन फीनिक्स तीन साल की उम्र से ही शाकाहारी रहे है और उन्होंने काफी लंबे समय से PETA के समर्थक रहे है। उन्होंने हाल ही में टाइम्स स्क्वायर और सनसेट बिलबोर्ड द्वारा प्रदर्शित PETA के एक विज्ञापन “वी आर एनिमल” में अभिनय किया था जो कि जंगली-जानवरों के सर्कसों को प्रतिबंधित करने के लिए था।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

अरुण जेटली को ET लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

about - Part 2940_13.1
पूर्व वित्त मंत्री (स्वर्गीय) अरुण जेटली को लोक सेवा 2019 के लिए इकोनॉमिक टाइम्स (ET) लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली दिया गया।
अरुण जेटली ने पूर्व वित्त मंत्री के अलावा भारत के कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था जिसमे मई 2014 से मई 2019 तक कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री, मार्च 2017 से सितंबर 2017 तक रक्षा मंत्री, नवंबर 2014 से जुलाई 2016 तक सूचना और प्रसारण मंत्री, जुलाई 2003 से मई 2004 तक कानून और न्याय मंत्री और अक्टूब 1999 से सितंबर 2000 तक और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री शामिल हैं।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

KVG बैंक ने बैंक-बीमा उत्पादों को बेचने के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2940_15.1
कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) और केनरा, HSBC, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बैंक-बीमा (KVGB की शाखाओं जीवन बीमा उत्पाद बेचने के लिए) के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत KVGB कर्नाटक के 9 जिलों में स्थित अपनी 636 शाखाओं में केनरा एचएसबीसी के बीमा उत्पादों की व्यापक रेंज की बिक्री करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक की स्थापना: 12 सितंबर, 2005
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक मुख्यालय: धारवाड़, कर्नाटक
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष: पुट्टगंती गोपी कृष्णा
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक द्वारा प्रायोजित: सिंडिकेट बैंक
स्रोत: द हिंदू

गुजरात में की जाएगी भारत के पहले समुद्री संग्रहालय की स्थापना

about - Part 2940_17.1
भारत और पुर्तगाल सरकार ने समुद्री अध्ययन या समुद्री पुरातत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात के लोथल में प्राचीन भारतीय स्थल पर मिलकर भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय की स्थापना करने का फैसला किया है। संग्रहालय हिंद महासागर के पानी में शिपव्रेक स्थलों से बचाव सामग्री को प्रदर्शित करेगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के सीएम: विजय रूपानी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत; राजधानी: गांधीनगर
स्रोत: द हिंदू

मुंबई रेलवे सेंट्रल बना देश का पहला ‘ईट राइट स्टेशन’

about - Part 2940_19.1
मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन को पिछले साल शुरू किए गए ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के तहत भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा चार 4 स्टार रेटिंग सहित ‘ईट राइट स्टेशन’ टैग से प्रमाणित किया गया हैं। “ईट राइट स्टेशन” टैग पाने वाला मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश का पहला स्टेशन बन गया है।
मुंबई सेंट्रल स्टेशन को इस टैग से खाद्य सुरक्षा और खाने-पीने के सामान में स्वच्छता के पालन, यात्रियों को स्वस्थ आहार उपलब्ध कराने, रिटेल/सर्विंग प्‍वाइंट और, खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन, स्थानीय और मौसमी भोजन को बढ़ावा देने और खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के आधार पर आंका गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ एवं उत्तम आहार उपलब्ध कराना है। ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान ‘ईट हेल्दी’ और ‘ईट सेफ’ के दो व्यापक विषयों पर आधारित है। इसका उद्देश्य नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करना, प्रोत्साहित करना और सक्षम बनाना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • FSSAI की स्थापना: अगस्त 2011
  • FSSAI अधिनियम: खाद्य और मानक अधिनियम, 2006
  • FSSAI मुख्यालय: नई दिल्ली
  • FSSAI की अध्यक्षा: रीता तेवतिया
  • FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: श्री पवन कुमार अग्रवाल
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

हैंड-इन-हैंड अभ्यास 2019

about - Part 2940_21.1
भारत और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत आतंकवाद से निपटने के विषय पर 07 से 20 दिसंबर, 2019 के बीच मेघालय के उमरोई में 8वें संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘हैंड-इन-हैंड 2019’ का आयोजन किया जाएगा।
इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण अभ्यास में चीनी दल की ओर से तिब्बत सैन्य कमान के 130 जवान और इतनी ही संख्या में भारतीय सैन्यकर्मी हिस्सा लेंगे। अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी इलाके में संयुक्त नियोजन और आतंकवाद विरोधी अभियानों का संचालन करना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चीन की राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: रेनमिनबी
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me