वॉलमार्ट, (MSME) क्षेत्र के 50,000 उद्यमियों को करेगा प्रशिक्षित

about - Part 2914_3.1
अमेरिकी रिटेल दिग्गज कम्पनी वॉलमार्ट ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) क्षेत्र के 50,000 उद्यमियों को प्रशिक्षित करने का निर्णय किया हैं। इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में भारत में 25 इंस्टीट्यूट हब खोलने का हैं जिसमे MSME क्षेत्र के उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह संस्थान देश भर में ‘वॉलमार्ट वृद्धी सप्लायर डेवलपमेंट प्रोगाम’ के तहत खोले जाएंगे। ये संस्थान रणनीतिक रूप से उत्पादन-निर्माण स्थलों के नजदीक खोले जाएंगे और जो वॉलमार्ट द्वारा “भारत के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता” का हिस्सा होंगे।
इन संस्थानों को शुरू करने के लिए वॉलमार्ट ने एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन Swasti के साथ साझेदारी की है, जिसे स्थानीय विश्वविद्यालयों से अकादमिक समर्थन प्राप्त होगा।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

NSE ने सरकारी बॉन्ड पर ब्याज दर विकल्प देने की शुरुआत

about - Part 2914_5.1
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस साल के सरकारी बॉन्ड पर ब्याज दर के विकल्प देने की शुरुआत की हैं। एक्सचेंज ने शुरुआत के पहले दिन 5,926 अनुबंध का कारोबार दर्ज किया। एक्सचेंज ने फिक्स्ड इनकम डेरिवेटिव्स एसेट क्लास में एक और साधन जोड़ा है। ब्याज दर विकल्प संस्थागत निवेशकों को गैर-रैखिक उत्पाद के माध्यम से जोखिम का प्रबंधन करने की क्षमता प्रदान करेगा।
ये ब्याज दर विकल्प 2029 में परिपक्व हुए 10 साल के सरकारी बांडों पर आधारित हैं, जिसमें कूपन दर 7.26 प्रतिशत और 6.45 प्रतिशत शामिल है। वर्तमान में, ब्याज दर वायदा अवशिष्ट परिपक्वता के लिए सात सरकारी बांडों पर 4 साल से 15 साल तक के लिए उपलब्ध है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: विक्रम लिमये
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

यूएई और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास आयरन यूनियन-12 हुआ आरंभ

about - Part 2914_7.1
संयुक्त अरब अमारात और अमरीका की थलसेनाओं के बीच आयरन यूनियन-12 नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास आरम्भ हो गया हैं। ‘आयरन यूनियन 12’ अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष युद्धक और नीतिगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे। संयुक्त अरब अमारात के मित्र देशों के साथ ऐसे सैन्य अभ्यास नवीनतम गतिविधियों के साथ सुसंगत तरीके से होते हैं और इनमें वहां की सेनाओं की इस क्षेत्र में हर प्रकार के खतरे और चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहने के संकल्प की भी झलक मिलती है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

अबू धाबी बना दुनिया का प्रमुख खेल पर्यटन स्थल

about - Part 2914_9.1
ओमान के मस्कट में आयोजित किए जा रहे विश्व यात्रा पुरस्कार (WTA) के 26वें संस्करण में अबू धाबी (यूएई) को  वर्ल्डस लीडिंग स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में चुना गया है। यह लगातार 7वां मौका है जब अबू धाबी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार इस साल अबू धाबी को मिले प्रतिष्ठित पुरस्कारों में नवीनतम है, जिसमें WTA के पश्चिम एशिया संस्करण में लीडिंग बिज़नेस टूरिज्म डेस्टिनेशन, और ब्रिटेन के सेलिंग ट्रैवल एजेंट्स, च्वाइस अवार्ड्स में बेस्ट सिटी ब्रेक के रूप में चुना जाना शामिल है।
अबू धाबी, फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2017 और 2018,यूएई के संस्करण की मेजबानी, एएफसी एशियन कप 2019, स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2019, यूएफसी 242 का प्रदर्शन और ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया का अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच की मेजबानी जैसे विश्व के शीर्ष खेल आयोजनों के बाद 2019 में स्पोर्ट्स टूरिज्म में एक बार फिर से प्रीमियम टूरिज्म के रूप में उभरा है।
संयुक्त राष्ट्र विश्व यात्रा संगठन, UNWTO को खेल पर्यटन में दुनिया भर में पर्यटन के सबसे उभरते क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। विश्व यात्रा पुरस्कार की स्थापना 1993 में यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों के सभी प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्टता को चिन्हित करने और पुरस्कृत करने के लिए की गई थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • यूएई के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान 
  • यूएई की राजधानी:  अबू धाबी 
  • यूएई की मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
  • स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    नीलगिरि माउंटेन रेलवे विदेशी पर्यटकों के लिए चलाएगा विशेष रेल सेवा

    about - Part 2914_11.1
    यूनेस्को की ऐतहासिक धरोहरों में शामिल नीलगिरि माउंटेन रेलवे (NMR) ने विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष रेल सेवा चलाने का फैसला किया हैं। इस रेल सेवा में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई देशों के 71 पर्यटकों, कुन्नूर से ऊटी तक एक विशेष भाप इंजन द्वारा यात्रा का लुफ्त लेंगे। उनका स्वागत विशेष स्मृति चिन्ह और उपहार के साथ-साथ मूल एडमोंटन टाइप कार्डबोर्ड टिकट देकर किया जाएगा।
    NMR दुनिया के उन रेलवे में से एक है जो अद्वितीय रैक और पिनियन प्रणाली का उपयोग करता है, यह विशेष तीसरी रेल सेवा तमिलनाडु के मेट्टुपालयम पश्चिमी घाट से पश्चिमी घाट में पहाड़ो की रानी कहे जाने वाले ऊटी की पहाड़ियों के बीच चलेगी। 

    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस में, यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    WADA ने रूस को 4 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों से किया बैन

    about - Part 2914_13.1
    विश्व डोपिंग एजेंसी (WADA) ने रूस पर 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक सहित विश्व चैम्पियनशिप और अन्य विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है, वाडा ने मास्को लैब डेटा से छेड़छाड़ करने के आरोप में रूस पर ये प्रतिबंध लगाया है। विश्व स्तरीय कार्यक्रमों में रूसी ध्वज और राष्ट्रगान पर भी प्रतिबंध लगा गया है।
    रूस की डोपिंग एजेंसी के पास वाडा की सज़ा के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिन का समय है, उनकी अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में भेजी जाएगी। 2016 में आई मैकलेरन की रिपोर्ट में रूस में विशेष रूप से 2011 और 2015 के देश-प्रायोजित डोपिंग का खुलासा किया था ।
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • वाडा के अध्यक्ष: सर क्रेग रीड; मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
    • स्थापना: 10 नवंबर 1999
    स्रोत: डीडी न्यूज़

    मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

    about - Part 2914_15.1
    मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस 10 दिसंबर, 1948 को अस्तित्व में आया, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों को विश्व स्तर अपनाए जाने की घोषणा की थी। यह दिन विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष सभी लोगों के लिए एक समान मानकों को स्थापित करने और सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता हैं । इसके आलावा इस दिवस को मनाने उद्देश्य विश्वभर के लोगों का ध्यान मानवाधिकारों की ओर आकर्षित करना हैं।
    इस वर्ष मानव अधिकारों को अपनाए जाने की 71वीं वर्षगांठ हैं। इस वर्ष का विषय “यूथ स्टैंड अप फॉर ह्यूमन राईट” हैं, जिसका उद्देश्य मानवाधिकार सुनिश्चित करने में युवाओं की भूमिका को चिन्हित करने के लिए, उनकी आवाज़ को प्रोत्साहित करना और अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण में वैश्विक लोगो की विस्तृत श्रृंखला को शामिल करना है।
    स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

    2018 में विश्व भर में हथियारों की बिक्री में हुई 5% वृद्धि

    about - Part 2914_17.1
    वर्ष 2018 में विश्व भर में हथियारों की बिक्री में लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हथियारों के बाजार में अमरीका का दबदबा है। हथियारों के 100 सबसे बड़े निर्माताओं का कुल कारोबार 420 अरब डॉलर हो गया है। इसमें 59 प्रतिशत या लगभग 246 बिलियन डॉलर का हिस्सा अमरीकी हथियार निर्माताओँ का है जिसमे पिछले वर्ष 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं।
    अमेरिका के बाद हथियार उत्पादन में रूस का स्थान दूसरा है और बाजार में उसकी हिस्सेदारी 8.6  प्रतिशत है। हथियार बाजार में ब्रिटेन का हिस्सा 8.4 प्रतिशत और फ्रांस का 5.5  प्रतिशत है। पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध न होने के कारण रिपोर्ट में चीन का नाम नहीं है। विश्व के सबसे बड़े शस्त्र निर्माताओं में अमरीका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन 2009 से शीर्ष पर बनी हुई है। जिसका पिछले वर्ष का कारोबार 47.3 बिलियन डॉलर रहा था। विश्व बाजार में हथियारों की बिक्री का 11 प्रतिशत हिस्सा अकेली इस कंपनी का है।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • लॉकहीड मार्टिन के अध्यक्ष और सीईओ: मार्लिन ए. ह्युसन
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    गिरीश चंद्र चतुर्वेदी बने NSE के नए अध्यक्ष

    about - Part 2914_19.1
    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NSE) ने गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) द्वारा मंजूरी दी गई थी।
    गिरीश चंद्र चतुर्वेदी सेवानिवृत्त IAS अधिकारी और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में पूर्व सचिव रह चुके हैं। वे वर्तमान में आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में शामिल हैं और उन्हें सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (IL & FS) के बोर्ड में नियुक्त किया गया है।
    स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

    FIA ने आनंद कुमार को न्यूयॉर्क में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिया न्योता

    about - Part 2914_21.1
    फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को न्यूयॉर्क में गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित एक समारोह में आमंत्रित किया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन प्रवासी भारतीयों का सबसे पुराना संगठन है। वर्ष “2020” में FIA अपनी 50वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। आनंद कुमार को उनके कार्यक्रम ‘सुपर 30’ के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
    ‘सुपर 30’ एक ऐसा कार्यक्रम है जो समाज के गरीब वर्ग के 30 छात्रों को हर साल प्रतिष्ठित आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए बिना किसी शुल्क के शिक्षा देता है।
    स्रोत: द हिंदू

    Recent Posts

    about - Part 2914_22.1
    QR Code
    Scan Me