कामारेड्डी जिले ने जीता 2019 का यूनिसेफ पुरस्कार

about - Part 2896_3.1
तेलंगाना के कामारेड्डी जिले ने 2019 का संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल एवं शिक्षा कोष (यूनिसेफ) पुरस्कार जीता है। इस जिले ने जल स्वच्छता और स्वच्छता क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पुरस्कार जीता है।
सैनिटरी लैवेटर्स, स्वच्छ दर्पन दीवार पेंटिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण, स्वच्छ संदर शौचालय और कई अन्य गतिविधियों के निर्माण में अन्य जिलों की तुलना में कामारेड्डी जिला देश में शीर्ष पर रहा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन
स्रोत: द हिंदू

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने संन्यास की कि घोषणा

about - Part 2896_5.1
दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वर्नोन फिलैंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की हैं। उन्होंने अपने करियर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 97 मैच खेले हैं, जिनमे 1784 रन के साथ 261 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने पहले सात टेस्ट मैचों में 51 विकेट लिए  थे जिसके लिए उन्हें 2012 SA क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

निरंजन हीरानंदानी ने एसोचैम के अध्यक्ष का पदभार संभाला

about - Part 2896_7.1
निरंजन हीरानंदानी ने देश के उद्योग और व्यापार के सर्वोच्च संगठन भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला लिया है। वह वेलस्पन ग्रुप के अध्यक्ष बालकृष्ण गोयनका का स्थान लेंगे। निरंजन हीरानंदानी, हीरानंदानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

केंद्र सरकार ने अटल भुजल योजना का किया शुभारंभ

about - Part 2896_9.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल भुजल योजना (अटल जल ) आरम्भ की है जिसका उद्देश्य भूजल प्रबंधन में सुधार करना है। इस योजना को सहभागी भूजल प्रबंधन के लिए संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के प्रमुख उद्देश्य के साथ डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य सात राज्यों में स्थायी भूजल संसाधन प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्तर पर व्यवहारगत बदलाव लाना है। इन सात राज्यों में गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यह योजना पंचायत की अगुवाई वाले भूजल प्रबंधन और व्यवहारगत बदलाव को बढ़ावा देगी।
5 वर्षों (2020-21 से 2024-25) की अवधि में क्रियान्वित किए जाने वाले 6,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय में से, 50 प्रतिशत विश्व बैंक ऋण के रूप में होगा और उनका पुनर्भुगतान केन्द्र सरकार द्वारा किया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत का भुगतान नियमित बजटीय समर्थन से केन्द्रीय सहायता द्वारा किया जाएगा। विश्व बैंक ऋण का समस्त घटक और केन्द्रीय सहायता राज्यों को अनुदान के रूप में दी जाएगी।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने वाले मार्टिन पीटर्स का निधन

about - Part 2896_11.1
वेस्ट जर्मनी के खिलाफ 1966 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल करने वाले पूर्व हैम और टोटेनहम मिडफील्डर मार्टिन पीटर्स का निधन हो गया। उन्होंने 1959 में 15 साल की उम्र में वेस्ट हैम के लिए खेलना शुरू किया और 1962 में पदार्पण किया और वे 1965 में वेम्बली में हुए विनर्स कप फाइनल में जीत दिलाने वाले प्रमुख खिलाड़ी थे।
स्रोत: द हिंदू

ऑस्ट्रेलिया ने एमएस धोनी को बनाया अपनी एकदिवसीय टीम का कप्तान

about - Part 2896_13.1
पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को ऑस्ट्रेलिया की इस दशक की वनडे टीम क्रिकेट का कप्तान बनाया गया और धोनी सहित तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं। धोनी के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा ने सीए की टीम में रखा गया है।
सीए की इस दशक की एकदिवसीय टीम है:- रोहित शर्मा, हाशिम अमला, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, एमएस धोनी (सी), मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, राशिद खान।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

केंद्र सरकार ने सुशासन सूचकांक किया जारी

about - Part 2896_15.1
केंद्र सरकार ने सुशासन दिवस के अवसर पर “सुशासन सूचकांक” जारी किया। भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शासन की स्थिति का आकलन करने के लिए “सुशासन सूचकांक” जारी किया गया। इसे जारी करने का मुख्य उद्देश्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शासन की तुलना करने के लिए मात्रात्मक डेटा उपलब्ध कराना है, सुशासन सूचकांक शासन के स्तर को तय करता है और इसे बेहतर बनाने के संदर्भ उपलब्ध कराता है।
सूचकांक को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग एवं सुशासन केंद्र द्वारा तैयार किया गया हैं ।सूचकांक दस क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है और इन दस क्षेत्रों को कुल 50 मापदंडो पर मापा जाता है। 
ये दस सेक्टर हैं:-
  • कृषि और संबद्ध क्षेत्र
  • वाणिज्य और उद्योग
  • मानव संसाधन विकास
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य
  • सार्वजनिक अवसंरचना और उपयोगिताएँ
  • आर्थिक शासन
  • समाज कल्याण और विकास
  • न्यायिक और सार्वजनिक सुरक्षा
  • वातावरण
  • नागरिको के अनुसार 
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तीन समूहों में बांटा गया है:-
  • बड़े राज्य
  • उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्य
  • केंद्र शासित प्रदेश

सूचकांक के कुछ मुख्य परिणाम:
  • सुशासन सूचकांक में “बड़े राज्यों” में तमिलनाडु सबसे ऊपर है। खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में ओडिशा, बिहार, गोवा और उत्तर प्रदेश हैं और झारखंड समूह में अंतिम स्थान पर हैं।
  • “पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों” में, हिमाचल प्रदेश सूचकांक में सबसे ऊपर है, इसके बाद उत्तराखंड, त्रिपुरा, मिजोरम और सिक्किम हैं। इस समूह में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड हैं, अरुणाचल प्रदेश समूह में अंतिम स्थान पर है।
  • “केंद्रशासित प्रदेशों” में, पुदुचेरी सूचकांक में सबसे ऊपर है। इसके बाद चंडीगढ़ और दिल्ली हैं और लक्ष्यदीप सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला केंद्रशासित प्रदेशों है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

बोइंग सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने दिया इस्तीफा

about - Part 2896_17.1
बोइंग के सीईओ डेनिस मुइलेनबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बोइंग कंपनी को दो विमान हादसों से संकट में आई अपनी प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करने के प्रयास करना पड़ रहा है। उनकी जगह 13 जनवरी, 2020 को चेयरमैन डेविड कैलहोन को नियुक्त किया जाएगा। डेनिस जुलाई 2015 में दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी के सीईओ बने बनाए गए थे। दो घातक दुर्घटनाओं में करीब 346 लोग मारे जाने के बाद मार्च 2019 में कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले कमर्शियल जेट को दुनिया भर में नकार दिया गया था ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बोइंग का मुख्यालय: शिकागो, अमेरिका
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

पीएम ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

about - Part 2896_19.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजधानी में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन दी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

रोहतांग में निर्माणाधीन सुरंग का नाम रखा गया अटल सुरंग

about - Part 2896_21.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे के नीचे बनाई जा रही सुरंग को अटल सुरंग नाम दिया। अटल जी द्वारा इस सुरंग को बनाने का ऐतिहासिक फैसला लेने के लिए इसे इनके नाम पर रखे जाने का फैसला किया गया हैं । मई 2002 में इसकी आधारशिला रखी गई थी। 
उन्‍होंने कहा कि टनल के पूरा हो जाने के बाद सभी मौसम में लाहौल स्पिति के सुदूर क्षेत्रों में आवागमन संभव हो सकेगा। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के सीएम: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

about - Part 2896_22.1
QR Code
Scan Me