पश्चिम बंगाल बना देश में सबसे अधिक सब्जी उत्पादन वाला राज्य

about - Part 2882_3.1
पश्चिम बंगाल वर्ष 2018-19 में सब्जी उत्पादन के मामलें में उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़कर सबसे अग्रिम राज्य के रूप में उभरकर आया हैं। पश्चिम बंगाल ने पिछले साल 27.70 मिलियन टन उत्पादन की तुलनाइस वर्ष 29.55 मिलियन टन (mt) सब्जियों का उत्पादन किया है। उत्तर प्रदेश में सब्जियों का उत्पादन वर्ष 2018-19 में घटकर 27.71 मिलियन टन हो गया जो पिछले वर्ष 28.32 मिलियन टन था। फलों में आंध्र प्रदेश 17.61 मिलियन टन के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ हैं, सूची में इसके बाद महाराष्ट्र (10.82 मिलियन टन) और उत्तर प्रदेश (10.65 मिलियन टन) हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।
  • ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं।

राष्‍ट्र में देशभक्ति और उत्‍साह के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस

about - Part 2882_5.1
देश में 71 वां गणतंत्र दिवस राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित भव्य सैन्य परेड और देश के इतिहास, सांस्‍कृतिक विविधता और सामरिक शक्ति को दर्शाने वाली प्रदर्शनी के साथ मनाया गया। भारत का गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को देशभर में मनाया जाता है, जिसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति के स्थान पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की खातिर अपना जीवन बलिदान करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देकर की। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया और राष्‍ट्रीय गान गाया गया तथा 21 तोपों की सलामी दी गई।
 71 वें गणतंत्र दिवस से जुड़े महतवपूर्ण तथ्य
  • इस वर्ष के ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर मैसियास बोलसोनारो गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि थे।
  • पहली बार, CRPF की महिला बाइकर्स की टुकड़ी ने साहसी करतब दिखायें।
  • परेड में पहली बार जम्मू और कश्मीर ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में हिस्सा लिया।
  • मेघालय की झांकी में राज्य के प्रमुख पर्यटक आकर्षण स्थल डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज को दर्शाया गया है।
  • तेलंगाना ने अपने पुष्प उत्सव बटुकम्मा की सुन्दर झाकी प्रस्तुत की।
  • गुजरात की झांकी रानी की वाव – जल मंदिर, के विषय पर प्रस्तुत की गई जो प्राचीन भारतीय स्थापत्य शैली, निर्माण कार्य और शिल्प कौशल का एक अनूठा उदाहारण है।
  • वायु सेना ने राफेल विमान, तेजस विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, आकाश मिसाइल सिस्टम और एस्ट्रा मिसाइल के मॉडल प्रदर्शित किए गए।
  • परेड में सुखोई और नई तकनीक से लैस हल्के लड़ाकू विमान के साथ हाल ही में शामिल हुए चिनूक और अपाचे हेलीकॉप्टरों प्रमुख आकर्षण का केंद्र थे।
  • इनके अलावा सैटेलाइट-रोधी आयुध: मिशन शक्ति, सेना का युद्धक टैंक भीष्म को भी परेड में दिखाया गया था।


भारत में क्यों मनाया जाता हैं गणतंत्र दिवस ?

भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता के बाद भी देश के पास अपना संविधान नहीं था। संविधान लागू होने से पहले के देश में भारत सरकार अधिनियम 1935 लागू था। स्थायी संविधान और स्वयं की शासन निकाय की आवश्यकता को महसूस करते हुए, भारत सरकार ने 28 अगस्त 1947 को एक समिति का गठन किया जिसका अध्यक्ष डॉ. बीआर अंबेडकर को चुना गया।
लगभग 3 वर्षों के मंथन के बाद संसद के 308 सदस्यों ने कई परामर्शों और कुछ संशोधनों के बाद अंततः 24 जनवरी 1950 को संविधान पर हस्ताक्षर किए, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। तब से ही भारत में उस दिन हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा : पूरी लिस्ट की PDF देखें

about - Part 2882_7.1
Padma Awards 2020 : पद्म पुरस्कार – देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल तीन श्रेणियों में, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान के पुरस्कार वितरित किये गये. ये पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों, अर्थात; कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; ‘पद्म भूषण’ उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री पुरस्कार किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है.
इस वर्ष राष्ट्रपति ने  141 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी है, जिनमें 4  दोहरे केस (duo cases) शामिल हैं (किसी दोहरे केस में, पुरस्कार को एक ही माना  जाता है) जो इस प्रकार हैं. इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में से 33 महिलाएं हैं और  18 व्यक्तियों को विदेशियों /NRI/PIO/OCI श्रेणी में और 12 व्यक्तियों को  मरणोपरांत पुरस्कार दिए गये हैं।

Download the PDF of Complete List of Winners of the Padma Awards 2020

अरुणाचल प्रदेश में किया जा रहा हैं ‘नवाचार महोत्सव’ का आयोजन

about - Part 2882_9.1
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थित विज्ञान केन्द्र में ‘नवाचार महोत्‍सव’ का आयोजन किया रहा हैं। इस उत्सव का आयोजन अरूणाचल प्रदेश राज्‍य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा राष्‍ट्रीय नवाचार फांउडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। प्रदेश में अपनी तरह के इस पहले विशिष्‍ट महोत्‍सव के आयोजन का लक्ष्‍य राज्‍य में सभी लोगों खासतौर पर शैक्षणिक संस्‍थानों में नवाचार की संस्‍कृति को बढ़ावा देना है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा

महान अमरीकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट का निधन

about - Part 2882_11.1
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन  (NBA) के लीजेंड कोबे ब्रायंट (Kobe Bryant) का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया. कैलिफोर्निया में हुए इस हादसे में उनकी 13 वर्षीय बेटी जियाना समेत कुल नौ लोगों की मौत हो गयी. ब्रायंट 5 बार के NBA चैंपियन और 2 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे. उन्हें इतिहास में सबसे बड़े बास्केटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. ब्रायंट ने अपने 20 साल लंबे करियर में हमेशा लॉस एंजेल्स लाकेर्स के साथ खेला. साल 2016 के अप्रैल महीने में रिटायर होने वाले कोबे ने साल 2008 में एनबीए के सबसे अहम खिलाड़ी का ख़िताब हासिल किया था.

“भारत पर्व 2020” लाल किला मैदान से हुआ शुरू

about - Part 2882_13.1
भारत के जोश और उत्साह को मनाने का त्योहार  “भारत पर्व 2020” नई दिल्ली के लाल किला मैदान में शुरू हो गया है. भारत पर्व का उद्देश्य लोगों को देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना और  ‘देखो अपना देश ’की भावना को जगाना है. यह  26 से  31  जनवरी तक मनाया जाएगा. 

भारत पर्व में जनता के लिए अनेक आकर्षण हैं, जिसमें गणतंत्र दिवस परेड की झांकी का प्रदर्शन, सशस्त्र सेना बैंड द्वारा प्रदर्शन शामिल हैं. इस वर्ष के भारत पर्व की थीम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और Celebrating 150 Years of Mahatma Gandhi’ है.

इंडिया हैबिटेट सेंटर में “फ्यूचरलाइज़िंग द फ्यूचर: न्यू स्काइलाइन” शिखर सम्मेलन किया गया आयोजित

about - Part 2882_15.1
नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन “व्चयूसलाइज़िंग द फ्यूचर: न्यू स्काईलाइन्स” (भविष्‍य की परिकल्‍पना करना: नये क्षितिज) में महिलाएं आयोजित किया गया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया। सम्मलेन विज्ञान के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए STEM में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया। शिखर सम्मेलन में  नेटवर्किंग करने और ‘स्‍टेम’ क्षेत्र में करियर बनाने पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के साथ-साथ इंटरैक्टिव अभ्यास के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सत्र शामिल थे। शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के वैज्ञानिकों, समाजवादियों, उद्यमियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और छात्रों सहित विभिन्न एसटीईएम क्षेत्र के लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

भारत और महाराष्ट्र सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2882_17.1
भारत और महाराष्ट्र सरकार ने वर्ल्ड बैंक के साथ 210 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऋण समझौते पर हस्ताक्षर महाराष्ट्र कृषि व्यवसाय और ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव लाने की परियोजओं के लिए किए गए हैं। ये ऋण इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) द्वारा 6 वर्ष के लिए 13.5 वर्ष की मेच्योरिटी के साथ वित्त पोषित किया जाएगा।


महाराष्ट्र कृषि व्यवसाय और ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव लाने की परियोजओं का उद्देश्य:


महाराष्ट्र कृषि व्यवसाय और ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव लाने की परियोजओं का उद्देश्य कृषि तकनीकी सहायता और सेवाओं के प्रभावी प्रबंधन और वितरण में राज्य की क्षमता को पुनर्जीवित करना है, औपचारिक वित्तपोषण संस्थानों को क्रेडिट लिंकेज को बढ़ावा देना, सेनेटरी और फाइटोसैनेटरी (SPS) मानकों को बढ़ाना और व्यवसाय विकास के क्षेत्र में निवेश करना है। सीमांत किसानों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करेगा और संगठित घरेलू और निर्यात बाजारों तक उनकी पहुंच सुनिश्चितकरेगा। इसके अलावा यह नोडल विभागों और संस्थानों की क्षमता को भी बढ़ाएगा और कृषि मूल्य श्रृंखलाओं में निजी क्षेत्र के निवेश को भी बढ़ाएगा।




महाराष्ट्र कृषि व्यवसाय और ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव लाने की परियोजओं का प्रभाव:

महाराष्ट्र कृषि व्यवसाय और ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव लाने की परियोजना प्रतिस्पर्धी कृषि मूल्य श्रृंखला में सीमांत किसानों की भागीदारी का सयोग करेगी, बाजार में जरुरी वस्तुओं की पहुंच और उत्पादकता में वृद्धि, महाराष्ट्र में कृषि-व्यवसाय निवेश में तेजी लाएगी। इससे महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों में किसानों की स्थिति में सुधार आएगा, विशेष रूप से महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों पर ध्यान केंद्रित करके और किसान उत्पादक संगठनों में निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड आर मलपास; मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी

भारतीय रोवर दत्तू भोकानल पर से हटा प्रतिबंध

about - Part 2882_19.1
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय रोवर दत्तू भोकानल पर से प्रतिबंध हटा दिया है. उन्हें रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खेल से 2 साल की अवधि के लिए  मार्च, 2019 में निलंबित कर दिया गया था. उन्हें 2018 एशियाई खेलों के दौरान एकल स्कल्स रेस बीच में छोड़ने के आरोपों के खिलाफ निलंबित कर दिया गया था. रोवर से निलंबन को 23 जनवरी, 2020 से प्भारवी रूप से हटा दिया गया है और उन्हें अप्रैल 2020 में दक्षिण कोरिया में होने वाली ओलंपिक योग्यता रेगत्ता के लिए तैयारी करने की अनुमति दी गई है.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): किरेन रिजिजू।

भारतीय निर्वाचन आयोग को ट्यूनीशिया और पपुआ न्यू गिनी के EC के साथ MoU पर ह्स्ताक्षर की मंजूरी

about - Part 2882_21.1

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) को पपुआ न्यू गिनी निर्वाचन आयोग और ट्यूनीशिया के चुनाव के लिए स्वतंत्र उच्च प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है. MoU  का उद्देश्य चुनावी प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाना है.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपराधिक मामलों में आपसी कानूनी सहायता, अर्ली चाइल्डहुड में देखभाल, तेल और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में सहयोग और भारत और ब्राजील के बीच भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में समझौतों को भी मंजूरी दी है.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me