भारत के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने जीता फ्रांस में 34 वां कान ओपन शतरंज टूर्नामेंट

about - Part 2848_3.1
भारत के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने फ्रांस में 34 वीं कान ओपन शतरंज प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। उन्होंने 50 चालों में फ्रांस के हरुटुन बारगेसेयन को हराकर यह शतरंज टूर्नामेंट अपने नाम किया। वहीँ भारत के शिवा महादेवन छह अंकों के साथ 10 वें स्थान पर रहे।
इसके अलावा तमिलनाडु के डी गुकेश वर्ष 2019 में डेनमार्क में हिलेरोड 110 वीं वर्षगांठ ओपन स्पर्धा टूर्नामेंट को जीतकर दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर भी बने थे।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने नोएडा में “EMMDA” पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया आयोजन

about - Part 2848_5.1
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय मध्यम अवधि के मौसम का पूर्वानुमान केंद्र (National Centre for Medium Range Weather Forecasting – NCMRWF) ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एन्सेम्बल मेथड्स इन मॉडलिंग एंड डेटा असिमिलेशन (EMMDA) पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का आयोजन वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और साथ ही एन्सेम्बल प्रेडिक्शन सिस्टम (ईपीएस) के सर्वोत्तम इस्तेमाल पर एक यथार्थपूर्ण चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिए किया गया था। एन्सेम्बल प्रिडिक्शन सिस्टम दुनिया के उन्नत मौसम पूर्वानुमान केंद्रों द्वारा विकसित किया गया है जो पूर्वानुमान अनिश्चितता और मौसम की संभावित पूर्वानुमान के परिणाम निर्धारित करता है।
सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर किया गया:
  • वैश्विक मौसम भविष्यवाणी में तरीकों को सुनिश्चित करना (Ensemble methods in Global Weather Prediction)
  • डेटा एसिमिलेशन में तरीकों को सुनिश्चित करना (Ensemble methods in Data Assimilation)
  • मासिक और मौसमी पूर्वानुमान के तरीकों को सुनिश्चित करना (Ensemble methods in Monthly and Seasonal Forecasting)
  • संवहन अनुमति भविष्यवाणी प्रणाली सुनिश्चित करना (Convection Permitting Ensemble Prediction Systems)
  • मौसम के पूर्वानुमान को सुनिश्चित करने का सत्यापन (Verification of Ensemble weather forecasts)
  • मौसम के पूर्वानुमान को सुनिश्चित करने के अनुप्रयोग (Applications of Ensemble weather forecasts)

डॉ. नीती कुमार को साल 2020 के SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

about - Part 2848_7.1
डॉ नीती कुमार को SERB महिला उत्कृष्टता पुरस्कार -2020 के लिए चुना गया है। वह लखनऊ CSIR-CDRI की मॉलिक्यूलर पैरासिटोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी विज्ञान विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। उनकी शोध टीम मलेरिया के लिए वैकल्पिक दवा लक्ष्यों की खोज के लिए मानव मलेरिया परजीवी में प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण मशीनरी को समझने का प्रयास कर रही है।
उन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु और राष्ट्रीय अकादमियों से मान्यता प्राप्त महिला वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है। डॉ नीती को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (SERB-DST) द्वारा 3 वर्षों के लिए 5 लाख प्रति वर्ष के अनुसंधान अनुदान की सहायता दी जाएगी।

पाकिस्तान ने SCO के रक्षा विशेषज्ञों के कार्यकारी समूह की बैठक की कि मेजबानी

about - Part 2848_9.1
पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) की रक्षा एवं सुरक्षा विशेषज्ञ कार्यकारी समूह (EWG) की नौवीं बैठक का आयोजन किया । यह बैठक ‘शंघाई सहयोग संगठन रक्षा और सुरक्षा सहयोग योजना 2020′ के तहत आयोजित की गई। बैठक में हिस्सा लेने वालों देशों में मेजबान पाकिस्तान के अलावा चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और भारत शामिल थे, जबकि बेलारूस ने पर्यवेक्षक देश के रूप में  हिस्सा लिया।
पाकिस्तान 2017 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सदस्य बना था। पाकिस्तान एससीओ का सदस्य बनने के बाद से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा आयोजित रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, विदेश मामलों सहित विभिन्न विषयों पर सभी मंचों, कार्यक्रमों और बैठकों में सक्रिय रूप से भागीदारी की है।  

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एससीओ के महासचिव: व्लादिमीर नोरोव
  • एससीओ की स्थापना: 19 सितंबर 2003; शंघाई सहयोग संगठन का मुख्यालय: बीजिंग, चीन
  • .

सुनील गुरबक्शानी होंगे धनलक्ष्मी बैंक के नए MD और CEO

about - Part 2848_11.1
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सुनील गुरबक्सानी को तीन साल की अवधि के लिए धनलक्ष्मी बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वर्तमान में गुरबक्सानी एक्सिस बैंक में कार्यरत है। धनलक्ष्मी बैंक को इसके ढाँचे में किसी भी जोखिम सीमा को नहीं तोड़ के कारण कुछ शर्तों और निरंतर निगरानी वाले RBI के प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (PCA) फ्रेमवर्क से बाहर रखा गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • धनलक्ष्मी बैंक का मुख्यालय: त्रिशूर, केरल
  • धनलक्ष्मी बैंक की स्थापना: 14 नवंबर 1927 

रूस aiba विश्व कप 2020 के नए फॉर्मेट की करेगा मेजबानी

about - Part 2848_13.1
रूस अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (International Boxing Association) टीम विश्व कप 2020 के नए फॉर्मेट की मेजबानी करने वाला पहला देश होगा। हंगरी के बुडापेस्ट में हुई एआईबीए कार्यकारी समिति के सदस्यों की बैठक में रूस की बोली को मंजूरी देने के पक्ष में मतदान किया गया । इस टूर्नामेंट का आयोजन द्वितीय विश्व युद्ध की 75 वीं वर्षगांठ पर “Boxing for peace” के विषय पर किया जाएगा।

इस संस्करण में दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेंगी। ये नया फॉर्मेट मुक्केबाजी को दर्शकों और प्रायोजकों के लिए अधिक आकर्षक बना देगा। पहला विश्व कप 1979 में अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया गया था। विश्व कप 1979 से 1998 तक और 2002-2006 के दौरान एक टीम इवेंट के रूप में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट अंतिम बार साल 2008 में मास्को में आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AIBA की स्थापना: 1946
  • AIBA मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड
  • AIBA अध्यक्ष: डॉ. मोहम्मद मोसाहसैन
  • .

राजलक्ष्मी सिंह देव को फिर चुना गया रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष

about - Part 2848_15.1
राजलक्ष्मी सिंह देव को दोबारा भारतीय रोइंग महासंघ (Rowing Federation of India – RFI) का अध्यक्ष चुना गया है। ये चुनाव भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पर्यवेक्षक गोविंदराज की निगरानी में आयोजित किया गया।

चयन प्रक्रिया के तहत की गई अन्य नियुक्तियां:

  • राजपाल सिंह, जी भास्कर, सौविक घोष और श्रीकुंवर कुरुप उपाध्यक्ष चुने गए.
  • एमवी श्रीराम को RFI के महासचिव के रूप चुना गया.
  • कृष्ण कुमार सिंह और चिरजीत धुकन को महासंघ का संयुक्त सचिव चुना गया.
  • जसबीर सिंह, वेंकटेश्वर राव, इस्माइल बेग, जैकब और मंजूनाथ को कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया।

      चुने गए सभी उम्मीदवार वर्ष 2024 तक (चार साल के लिए) तक इस पद पर बने रहेंगे।




      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • भारतीय रोइंग महासंघ की स्थापना: 30 अगस्त 1976
      • भारतीय रोइंग महासंघ का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

      पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी का निधन

      about - Part 2848_17.1
      पूर्व भारतीय फुटबॉलर अशोक चटर्जी का निधन। चटर्जी ने देश की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 30 मैच खेले, उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत तब हुई थी जब 1965 में मर्डेका कप में जापान के खिलाफ खेले जा रहे एक मुकाबले में उन्हें दूसरे हाफ में पीके बनर्जी के लिए स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतारा गया था।
      अशोक चटर्जी ने भारत के लिए 10 गोल किए जिसमें 1966 मर्डेका कप में ग्रुप लीग चरण में जापान के खिलाफ 3-0 की जीत के दौरान किए दो गोल शामिल है। चटर्जी ने बैंकॉक में हुए 1966 के एशियाई खेलों और 1967 में एशियाई कप क्वालिफायर में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें साल 2019 में मोहन बागान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

      लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार को किया सम्मानित

      about - Part 2848_19.1
      लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार को एक महान अभिनेता और भारतीय सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने WBR Golden Era of Bollywood सम्मान से सम्मानित किया है।
        
      कई अहम किरदारों के लिए प्रसिद्ध मनोज कुमार को सम्मान पत्र संतोष शुक्ला, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट (वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स), उस्मान खान (उपाध्यक्ष , वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया) और प्रोफेसर राजीव शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इससे पहले, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को भी इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

      विजय आडवाणी होंगे USIBC वैश्विक निदेशक मंडल के नए अध्यक्ष

      about - Part 2848_21.1
      यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) ने विजय आडवाणी को अपने वैश्विक निदेशक मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह जनवरी 2020 में बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य चुके है। साथ ही परिषद ने वैश्विक निदेशक मंडल में दो नये सदस्यों लॉकहीड मार्टिन इंटरनेशनल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिम कैहिल और जीई दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और सीईओ महेश पालाशिखर को की भी शामिल करने की घोषणा की है। यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) अमेरिका, भारत और इंडो-पैसिफिक में काम करने वाली शीर्ष वैश्विक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., अमेरिका
      • यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की स्थापना: 1975
      • .

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me