गाजियाबाद में ऑटो-रिक्शा के लिए “ऑपरेशन नाकैल”

about - Part 2844_2.1
गाजियाबाद पुलिस ने ऑपरेशन नाकैल लॉन्च किया, जिसके तहत सभी ऑटो-रिक्शा चालकों की पहचान सत्यापित की जाएगी और उन्हें चार अंकों का एक यूनिक नंबर आवंटित किया जाएगा. वाहन चालकों को ऑटो-रिक्शा के सामने, बाएं, दाएं और पीछे के हिस्से पर यूनिक नंबर प्रिंट करवाना होगा. यदि कोई उत्पीड़न का सामना करता है तो ग्राहक नंबर का उपयोग करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी: लखनऊ
  • .

भारत का राष्ट्रीय महिला दिवस 2020

about - Part 2844_3.1
भारत हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाता हैइस वर्ष राष्ट्र ने इनका 141वां जन्मदिन मनाया. उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था. वह अपनी कविताओं के कारण ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या ‘भारत कोकिला’ के उपनाम से प्रसिद्ध थीं.
सरोजिनी नायडू न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थीं, बल्कि वह संयुक्त प्रांत की पहली महिला राज्यपाल भी बनीं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के रूप में जाना जाता है. वह सबसे अग्रणी नेताओं में से एक थे जिन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया.

हरियाणा के सीएम ने “A Commentary & Digest on The Air, Act 1981” पुस्तक का किया विमोचन

about - Part 2844_5.1
हरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में “A Commentary & Digest on The Air, Act 1981” नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक डॉ. के के खंडेलवाल द्वारा लिखी गई है। ये पुस्तक द ब्राइट लॉ हाउस द्वारा प्रकाशित की गई है।
यह पुस्तक वायु प्रदूषण को रोकने और नियंत्रित करने के तौर-तरीकों पर आधारित है। ये पुस्तक पाठकों को समाज में वायु प्रदूषण पर जागरूकता बढ़ाने और वायु प्रदूषण को रोकने के लिए तैयार किए गए कानून पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी।

पद्म श्री से सम्मानित फैशन डिजाइनर वेन्डेल रॉड्रिक्स का निधन

about - Part 2844_7.1

फेमस भारतीय फैशन डिजाइनर और वर्ष 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किए वेन्डेल रॉड्रिक्स का निधन। उन्हें 2015 में फ्रांसीसी संस्कृति मंत्रालय द्वारा शेवेलियर डे लॉर्ड्रे डी आर्ट्स एट लेट्रेस भी दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने कई पुस्तके क्रमशः The Greenroom, Poskem: Goans in the shadows, Moda Goa- History & Style का भी लेखन किया था

ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री

about - Part 2844_9.1
ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पाकिस्तानी चांसलर साजिद जाविद की जगह पर की गई है। इसके साथ ही अब प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के सांसदों की संख्‍या तीन हो गयी है। ऋषि सुनक के अलावा प्रीति पटेल को गृह मंत्री और आलोक शर्मा को ब्रिटिश कैबिनेट में व्यापार सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त समाचार से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ब्रिटेन  की राजधानी: लंदन
  • ब्रिटेन की मुद्रा: यूके पाउंड
  • .

पीयूष गोयल ने कोलकाता की ईस्ट-वेस्ट मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन

about - Part 2844_11.1
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता की दूसरी मेट्रो लाइन ईस्ट-वेस्ट मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन किया। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण में 6 एलिवेटेड स्टेशनों वाले 5.3 किलोमीटर लम्बे  मार्ग का उद्घाटन किया गया है, इस परियोजना का क्रियान्वयन कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

कोलकाता का ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर कुल मिलाकर 16.5 किलोमीटर लंबा है। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर हुगली नदी के पश्चिमी तट पर हावड़ा को पूर्वी तट पर स्थित साल्ट लेक शहर से जोड़ता है।

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की मुख्य विशेषता:

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर भारत की पहली ऐसी परिवहन परियोजना है, जहां मेट्रो ट्रेन “हुगली” नदी के नीचे बनी सुरंग से होकर गुजरेंगी। यह कम्युनिकेशन आधारित ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (CBTC) के साथ तैयार की गई है, जो ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल मैकेनिज्म और एंटी-टकराव जैसी सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।
ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर कोलकाता की दूसरी मेट्रो लाइन है। र्तमान में कोलकाता में मेट्रो के उत्तर दक्षिण कॉरिडोर पर नोआपाड़ा से कवि सुभाष स्टेशन के बीच केवल 27.6 किमी लंबे रेल मार्ग पर मेट्रो की सेवा उपलब्‍ध है, इस कॉरिडोर का उद्घाटन 1984 में किया गया था।

उपरोक्त समाचार से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़

वैज्ञानिकों ने नए ग्रह “2MASS 1155-7919 b” की कि खोज

about - Part 2844_13.1
रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RIT) के वैज्ञानिकों ने अभी तक के खोजे गए किसी भी अन्य निकटतम ग्रहों की तुलना में पृथ्वी के करीब एक नवजात विशाल ग्रह की खोज की है। इस ग्रह का नाम “2MASS 1155-7919 b” रखा गया है। वैज्ञानिकों ने गैया अंतरिक्ष वेधशाला (Gaia space observatory) के डेटा का इस्तेमाल बेबी विशाल ग्रह को खोजने के लिए किया था।
बेबी विशाल ग्रह, जिसे “2MASS 1155-7919 b” नाम दिया गया है, हमारे सौर मंडल से केवल 330 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब है और एप्सिलॉन चामेलेन्टिस एसोसिएशन में स्थित है। यह ग्रह लगभग 5 मिलियन वर्ष पुराना एक तारे का चक्कर लगता है। यह बृहस्पति के द्रव्यमान से केवल दस गुना बड़ा है।

नई दिल्ली में महिला उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल का किया जा रहा है आयोजन

about - Part 2844_15.1
नई दिल्ली में महिला उद्यमियों को प्रोसाहित करने के लिए राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
इस महोत्सव का आयोजन ‘भारत की जैविक बाजार क्षमता को विकसित करना’ के विषय पर किया जा रहा है।
राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल का उद्देश्य:

राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल प्रसंस्करण क्षमता को बढ़ाकर और भारत के निर्यात को प्रतिस्पर्धी बनाकर भारतीय जैविक क्षेत्र की ब्रांडिंग को मजबूत करेगा। इस महोत्सव का उद्देश्य जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना और उत्पादन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। साथ ही इसमें भारतीय महिला उद्यमियों और किसानों को खरीदारों के साथ जोड़ने और भारत में जैविक खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी फोकस किया जाएगा।
राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल की प्रमुख घटनाएं:
राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल में राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (NPOP) के तहत प्रमाणित की गई देश भर की 150 से भी अधिक महिला उद्यमी और स्‍वयं सहायता समूह हिस्सा लेंगे जो  हैं। यह महोत्सव महिला उत्पादकों,  बाजार और आपूर्ति करने वालो के बीच के अंतर को कम करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। जैविक उत्पादों, प्रसंस्कृत खाद्य, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, कीटनाशक, कवकनाशी और कई अन्य उत्पादों को राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा।
भारतीय जैविक क्षेत्र (विजन 2025 की रिपोर्ट) के अनुसार, भारत का जैविक कारोबार 2015 में हुए 2700 करोड़ रुपये से बढाकर 2025 तक  75000 करोड़ रुपये तक पहुँचाने का लक्ष्य है।





उपरोक्त समाचार से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री: हरसिमरत कौर बादल

ऑलराउंडर रॉबिन सिंह होंगे यूएई के अगले क्रिकेट निदेशक

about - Part 2844_17.1
पूर्व भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर रॉबिन सिंह को संयुक्त अरब अमीरात का नया क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया हैं। उनकी नियुक्ति अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा हटाए गए मुख्य कोच डगलस रॉबर्ट ब्राउन के स्थान पर की गई हैं। रॉबिन सिंह ने भारत के लिए वर्ष 1989 से 2001 के बीच 1 टेस्ट और 136 वनडे (एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच) खेले हैं।

उपरोक्त समाचार से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • UAE के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान
  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: यूएई दिरहम

EIU ने कोरोनावायरस के चलते वर्ष 2020 के वैश्विक विकास पूर्वानुमान में की कटौती

about - Part 2844_19.1
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने वर्ष 2020 के अपने वैश्विक विकास पूर्वानुमान को 2.3% से घटाकर 2.2% कर दिया किया है। यह बदलाव चीन सहित विश्व स्तर पर नए कोरोनावायरस के फैलने के कारण किया गया हैं। इस वायरस के बारे में चीन के मध्य हुबेई प्रांत के करीब 11.3 मिलियन लोगों वाले शहर वुहान में पता चला था और जो अब चीन के लगभग सभी प्रान्तों और विदेशों में भी में फैल गया हैं।
साल 2019 में अमेरिका, चीन और भारत में की जीडीपी ग्रोथ में आई तेज गिरावट और यूरोपीय संघ के कई देशों में राजनीतिक अनिश्चितता एवं व्यापार तनावों के चलते वैश्विक ग्रोथ सुस्त रही। इसके अलावा EIU ने वर्ष 2020 में चीन के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ को अपने पहले के पूर्वानुमान 5.9 प्रतिशत से घटाकर 5.4 प्रतिशत किया हैं।

इसके अलावा EIU ने वर्ष 2020 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि अनुमान को 6.1 प्रतिशत पर रखा है जो वर्ष 2019 में 4.9 प्रतिशत से कम अनुमानित था, साल 2020 में भारत में कम ब्याज दर से मांग और निवेश में वृद्धि होगी और कोरोनावायरस का प्रभाव भारत में नहीं होने के कारण जीडीपी में वृद्धि होगी।

उपरोक्त समाचार से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के प्रबंध निदेशक (एमडी): रॉबिन बेव
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट का मुख्यालय: लंदन, इंग्लैंड
  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना: 1946

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me