देश भर में आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

about - Part 2827_3.1
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल पूरे देश में 28 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल से सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी।
इस वर्ष के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय ‘Women in Science’ (विज्ञान में महिलाएं) है। यह विषय वैज्ञानिक मुद्दों की सार्वजनिक प्रशंसा बढ़ाने के उद्देश्य के लिए चुना गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद विज्ञान संचार में योगदान देने वालों और महिला वैज्ञानिकों पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में कुल 21 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और संचार पुरस्कार, कलात्मक लेखन एवं शोध कौशल का पुरस्कार और सामाजिक लाभ के लिए प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के जरिए युवा महिला द्वारा उत्कृष्टता दिखाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार शामिल होंगे।

रविशंकर प्रसाद ने देहरादून में BSNL FTTH और Wi-Fi सेवाओं का किया शुभारंभ

about - Part 2827_5.1
केंद्रीय संचार-इलेक्ट्रॉनिक्स आईटी कानून और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर BSNL FTTH और Wi-Fi सेवाओं का उद्घाटन किया। इससे अब जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को मुफ्त वाईफाई सुविधा मिलेगी। देश और विदेश से आने वाले यात्रियों को इन सेवाओं के जरिए बेहतर सुविधाएं मिलने की संभावना है। उत्तराखंड पर्यटन की दृष्टि के देश का एक विशेष पर्यटन स्थान है। सभी यूजर्स को पहली बार के लिए 100 एमबी डेटा-फ्री मिलेगा। वाईफाई सुविधा से अन्य नेटवर्क के ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वर्तमान में देश भर में कुल 30,000 वाईफाई हॉटस्पॉट चालू हैं। जिन्हें और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। भारत संचार निगम लिमिटेड देश भर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से यह सेवा पहुंचता है। इस सेवा के माध्यम से हर क्षेत्र को तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

राजनाथ सिंह ने एचएएल परिसर में नए हेलीकाप्टर उत्पादन हैंगर का किया उद्घाटन

about - Part 2827_7.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) परिसर के हेलिकॉप्टर डिवीजन में नए हलके लड़ाकू हेलिकॉप्टर (Light Combat Helicopter) उत्पादन हैंगर का उद्घाटन किया।

एचएएल द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया, LCH 5.5-टन के वजन वाला एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। इसमें दो शक्ति इंजन लगाए गए है और उन्नत हल्के हेलीकाप्टर की कई तकनीकी विशेषताओं से लैस है। एलसीएच सियाचिन के फॉरवर्डिंग बेसों तक जाने में सक्षम है व 4,700 मीटर की उंचाई तक अपने साथ 500 किलोग्राम वजन ले जाने में भी सक्षम है।

भारत ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत स्वदेशी रूप से सैन्य उपकरणों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। रक्षा उद्योग देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (Defence Public Sector Undertaking) का भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में छह स्थान की छलांग लगाने में बहुत योगदान रहा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड स्थापना: 1940 (हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट के नाम से) और 1964 (नाम बदला).
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मुख्यालय: बैंगलोर, कर्नाटक.
  • एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: आर माधवन.
  • .

स्वतंत्रता सेनानी और वैदिक विद्वान सुधाकर चतुर्वेदी का निधन

about - Part 2827_9.1
सुधाकर चतुर्वेदी नाम लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी और वैदिक विद्वान सुधाकर कृष्ण राव का निधन। उनका जन्म माधव परिवार में हुआ था, वे स्वामी श्रद्धानंद के शिष्य बने, जो आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद के शिष्य थे। चारों वेदों का ज्ञान होने के कारण राव को पंडित सुधाकर चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, वह महात्मा गांधी से जुड़े और देश भर की कई जेलों में कैद रहे थे। उन्होंने कन्नड़, अंग्रेजी और संस्कृत में लगभग 50 पुस्तकें लिखी थीं, जिसमें कन्नड़ में किए वेदों के 20 अनुवाद खंड शामिल हैं।

भारत ने 27 फरवरी को मनाया अपना पहला ‘प्रोटीन दिवस’

about - Part 2827_11.1
राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, प्रोटीन का अधिकार द्वारा 27 फरवरी को भारत के पहले ‘प्रोटीन दिवस’ को मनाए जाने की शुरूआत की गई। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य भारत में प्रोटीन के स्वास्थ्य लाभों के बारे लोगो का ध्यान आकर्षित करना, जागरूकता बढ़ाना और शिक्षित करना है।
भारतीय प्रोटीन दिवस 2020 का विषय सभी नागरिकों के लिए रोजाना खुद से और दूसरों से पूछना कि “प्रोटीन मे क्या है” निर्धारित किया गया है। इस दिन की मुख्य गतिविधियों के माध्यम से भविष्य में प्रोटीन के बारे में अधिक जानकारी का प्रचार-प्रसार करना है और भारतीयों को भोजन में पर्याप्त प्रोटीन खाने के लिए प्रेरित करके थाली कम से कम एक चौथाई प्रोटीन को शामिल कराना है।
कई देश विश्व स्तर पर 27 फरवरी को प्रोटीन दिवस के रूप में मनातेहैं और इस वर्ष से भारत भी इस अभियान में शामिल हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला प्रोटीन दिवस बड़े पैमाने पर भारतीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार के उपलब्ध पौधों और जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन के विभिन्न स्रोतों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा और बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए दैनिक भोजन में उनके महत्व को बताएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री: हरसिमरत कौर बादल.

श्रीलंका संयुक्त राष्ट्र के अधिकार प्रस्ताव से हुआ अलग

about - Part 2827_13.1
श्रीलंका की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से सूचित किया कि वह कथित तौर पर किये गए युद्ध अपराधों की जांच के UNHRC (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद) प्रस्ताव से खुद को अलग कर रहा है। ये मामला तमिल अलगाववादियों के साथ दशकों तक चले पुराने संघर्ष का था।
UNHRC का प्रस्ताव 40/1, श्रीलंका और 11 अन्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित था। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य तमिल टाइगर विद्रोहियों के खिलाफ युद्ध के समय की गई हिंसा की जांच करना था। तमिल विद्रोहियों अलग देश की मांग कर रहे थे। वे दावा कर रहे थे कि वे जातीय तौर पर तमिल अल्पसंख्यक है और इसलिए उनके लिए अलग देश होना चाहिए हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन रुपया.
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे.
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे.

    दिल्ली में ICAR सोसायटी की 91 वीं वार्षिक बैठक का किया गया आयोजन

    about - Part 2827_15.1
    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research – ICAR) सोसायटी की 91 वीं वार्षिक आम बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, मंत्री ने घोषणा की कि सरकार मिलकर खेती करने को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही 10,000 नए किसान उत्पादक संगठनों (Farmer Producer Organisations) को पंजीकृत करेगी। साथ ही सरकार ने प्रत्येक एफपीओ को वितरण और मार्केटिंग सहित बुवाई, कटाई सहित खेती संबंधी सभी गतिविधियों के लिए 15 लाख रुपये की राशि प्रदान करने के लिए एक बजटीय प्रावधान भी किया है। 

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) सोसायटी के अध्यक्ष: नरेंद्र सिंह तोमर.

    महाराष्ट्र सरकार अध्ययन के जरिए मवेशियों की मूल प्रजातियों का करेगी संरक्षण

    about - Part 2827_17.1
    महाराष्ट्र सरकार ने पालतू जानवरों की मूल प्रजातियों को बचाने के लिए आनुवंशिक अध्ययन करने का फैसला किया है। इस आनुवंशिक अध्ययन का उद्देश्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पालतू जानवरों की देशी प्रजातियों का संरक्षण करना है।
    इस परियोजना के तहत, उस्मानाबादी बकरी, लाल कंधारी गाय, देवनी बैल, कारवां या पश्मी कुत्तों के आनुवंशिक लक्षणों का अध्ययन किया जाएगा क्योंकि इन जानवरों की असली नस्लों की संख्या में गिरावट आ रही है। इस परियोजना में उनकी क्षमताओं और अनुकूलन क्षमताओं का विश्लेषण भी किया जाएगा। इस परियोजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

    भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है पूर्वी आंचलिक परिषद की 24 वीं बैठक

    about - Part 2827_19.1
    पूर्वी आंचलिक परिषद की 24 वीं बैठक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वी आंचलिक परिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस बैठक के उपाध्यक्ष और मेजबान है। बैठक में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं। भाग लेने वाले राज्य बिजली ट्रांसमिशन लाइनों, जघन्य अपराधों की जांच, अंतर-राज्यीय जल मुद्दों, पेट्रोलियम परियोजनाओं सहित विभिन्न अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से इन मुद्दों के समाधान खोजे जाने की उम्मीद है।

    पूर्वी आंचलिक परिषद की 23 वीं बैठक  पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आयोजित की गई थी।
    बैठक की पृष्ठभूमि:

    राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15-22 के तहत, वर्ष 1957 में पांच आंचलिक परिषदें गठित की गईं थी। केंद्रीय गृहमंत्री इन पाँचों आंचलिक परिषदों के अध्यक्ष और मेजबान राज्य का मुख्यमंत्री इसका उपाध्यक्ष होता है। आंचलिक परिषद केंद्र और राज्यों से संबंधित मुद्दों को उठाती है, और सदस्य-राज्यों के बीच जोन में आते हैं। इस प्रकार यह परिषद सदस्य राज्यों के बीच पैदा हुए विवादों और अड़चनों को सुलझाने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं।

    आंचलिक परिषद में सीमा संबंधी विवादों, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दे जैसे – सड़क, परिवहन, उद्योग, जल और बिजली आदि,  वन और पर्यावरण, आवास, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, पर्यटन, परिवहन, आदि से संबंधित मामलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाता हैं। 

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.

    छठे तटरक्षक अपतटीय गश्ती पोत “VAJRA” का हुआ शुभारंभ

    about - Part 2827_21.1
    चेन्नई में छठा तटरक्षक अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी) ‘वज्र’ लॉन्च किया गया। तटरक्षक बल के अपतटीय गश्ती पोत को भारतीय तट रक्षक 7500 किलोमीटर से अधिक विशाल समुद्र तट को सुरक्षित करने के प्रयासों को मजबूत करेगा, जिसमें 20 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक का विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) शामिल है।
    ओपीवी ‘वज्र’ सात ओपीवी परियोजनाओं की श्रृंखला का छठा पोत है। ऑफशोर पेट्रोल वेसल को मेक इन इंडिया के तहत मेसर्स एलएंडटी शिपबिल्डिंग द्वारा निर्मित किया गया है। ओपीवी वज्र अत्‍याधुनिक सुविधा से लैस है, जो ऑपरेशन, निगरानी, खोज और बचाव के मामले में भारतीय तटरक्षक बल की क्षमताओं को बढ़ाएगा। ओपीवी का निर्माण अल्ट्रा-आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक नैविगेशन और लेटेस्ट कम्युनिकेशन सिस्टम सहित दो नेविगेशन रडार के साथ किया गया है। भारतीय तटरक्षक बल ओपीवी का इस्तेमाल दिन और रात गश्त/निगरानी के साथ-साथ विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में आतंकवाद-रोधी/तस्करी विरोधी अभियानों के साथ-साथ तटीय सुरक्षा के लिए भी करेगा।

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me