नई दिल्ली में “जलियांवाला बाग” पर एक प्रदर्शनी का किया जाएगा आयोजन

about - Part 2815_3.1
देश की राजधानी नई दिल्ली में “जलियांवाला बाग” पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives of India) के 130 वें स्थापना दिवस के अवसर पर “जलियांवाला बाग” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।


“जलियांवाला बाग” प्रदर्शनी:-

एनएआई के 130 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली “जलियांवाला बाग” प्रदर्शनी का उद्देश्य जलियांवाला बाग नरसंहार के शताब्दी वर्ष 1915 से 1950 की अवधि को याद करना है। इस प्रदर्शनी में मूल दस्तावेजों को रखा जाएगा। साथ ही इस प्रदर्शनी में रिकॉर्ड के माध्यम से ब्रिटिश अत्याचार के खिलाफ भारत के लोगों के लगातार संघर्ष को चित्रित करने का एक प्रयास किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में भारतीय अभिलेखागार के पास उपलब्ध जलियांवाला बाग नरसंहार से संबंधित अभिलेखीय दस्तावेजों की मूल और डिजिटल प्रतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल; उपराज्यपाल: अनिल बैजल.

केंद्र सरकार ने किसान रेल के तौर-तरीके के लिए एक समिति का किया गठन

about - Part 2815_5.1
भारत सरकार ने किसान रेल के तौर-तरीके को निर्धारित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति का गठन भारतीय रेलवे के प्रतिनिधियों और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत किया गया है। सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मोड के जरिए “किसान रेल” को स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है, जिससे से जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं की ढुलाई के लिए कोल्ड सप्लाई चेन की सुविधा प्रदान की जाएगी।  
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2020-21 के बजट भाषण में मछली, दूध और मांस जैसी जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं के लिए एक आसान राष्ट्रीय कोल्ड सप्लाई चेन स्थापित करने के लिए “किसान रेल” की घोषणा की गई थी।

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (Container Corporation of India Limited – CONCOR) ने किसान विजन प्रोजेक्ट के तहत, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तापमान नियंत्रित करने वाले पेरिशेबल कार्गो सेंटर शुरू किए हैं। कॉनकॉर द्वारा कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate Social Responsibility) पहल के जरिए ऐसा किया गया है। इन तापमान नियंत्रित कार्गो केंद्रों को गाजीपुर घाट (उत्तर प्रदेश), न्यू आजादपुर (आदर्श नगर, दिल्ली) और राजा का तालाब (उत्तर प्रदेश) पर शुरू किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.
  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
  • केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारामन.

    नवीन पटनायक ने “द एडवेंचर्स ऑफ़ द डेयरडेविल डेमोक्रेट” पुस्तक का किया विमोचन

    about - Part 2815_7.1
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने “The Adventures of the Daredevil Democrat” नामक एक कॉमिक बुक का विमोचन किया। यह कॉमिक बुक ओडिशा के भुवनेश्वर में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीजू पटनायक की 104 वीं जयंती के अवसर पर जारी की गई। ये पुस्तक दिग्गज नेता और नवीन पटनायक के पिता बीजू पटनायक के जीवन पर आधारित है। ये पुस्तक मातृभूमि की सेवा के लिए युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जारी की गई है। ये कॉमिक बुक कलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा तैयार एवं नई दिल्ली के क्रिएटिव वर्कशॉप द्वारा प्रकाशित की गई है।

    इंडियन कोस्टगार्ड की पहली महिला डीआईजी बनीं नूपुर कुलश्रेष्ठ

    about - Part 2815_9.1
    नूपुर कुलश्रेष्ठ भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला बन गई है। उन्होंने 1999 में भारतीय तटरक्षक बल ज्वाइन की थी। भारतीय तटरक्षक समुद्र में साल भर विभिन्न-मिशनों का संचालन करने वाला संगठन है।
    भारतीय तटरक्षक बल को औपचारिक रूप से 18 अगस्त 1978 को भारत के स्वतंत्र सशस्त्र बल के रूप में संविधान के तटरक्षक अधिनियम, 1978 द्वारा स्थापित किया गया था। यह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। तटरक्षक बल भारतीय नौसेना, मत्स्य पालन विभाग, राजस्व विभाग (सीमा शुल्क) और केंद्र और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर काम करता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • भारतीय तट रक्षक महानिदेशक: कृष्णस्वामी नटराजन.
    • भारतीय तटरक्षक का मुख्यालय: नई दिल्ली.

    नई दिल्ली में पुलिस और CAPF में महिलाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन किया गया आयोजित

    about - Part 2815_11.1
    केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने नई दिल्ली में “केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और पुलिस बलों में महिलाओं पर एक आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन” का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development – BPR & D) द्वारा आयोजित किया गया था। साथ ही स्मृति ईरानी ने हैंड-आउट- ‘बीपीआर एंड डी मिरर- जेंडर बेंडर’ और “टू ग्रेटर हाइट्स ” पुस्तक का भी विमोचन किया। मंत्री ने महिलाओं को फोरेंसिक और साइबर अपराध जांचकर्ताओं के रूप में प्रशिक्षित करने के महत्व पर जोर दिया क्योंकि महिलाओं को सबसे ज्यादा साइबर अपराधों का शिकार बनाया जाता हैं।
    इस राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित दो विषयों पर विचार-विमर्श करना था:-
    • साइबर स्टाकिंग और महिलाओं को धमकाना: सुरक्षा के लिए कदम. (Cyber Stalking and Bullying of Women: Steps for Protection)
    • कार्य क्षेत्रों में सीएपीएफ महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करना. (Challenges faced by CAPF Women in Operational Areas)

    पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D):-

    भारत सरकार द्वारा 1970 के दशक में गृह मंत्रालय के अधीन पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR & D) की स्थापना की गई थी। इसका गठन पुलिस बल के आधुनिकीकरण के प्राथमिक उद्देश्य के साथ पुलिस अनुसंधान और सलाहकार परिषद (1966) के स्थान पर किया गया था। भारत सरकार ने भविष्य में देश के पुलिस बलों में समयानुसार परिवर्तन लाने के लिए BPR & D के प्रशासनिक नियंत्रण में राष्ट्रीय पुलिस मिशन का गठन करने का निर्णय लिया था।  BPR & D ने हाल ही में अपना 50 वां स्थापना दिवस मनाया था।

    ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों के लिए बनाया गया “मिशन शक्ति” विभाग

    about - Part 2815_13.1
    ओडिशा देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहाँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के लिए एक विशेष विभाग “मिशन शक्ति” होगा। इसकी स्थापना महिलाओं के विकास के लिए की गई, जो ओडिशा की महिलाओं को समर्पित है। मिशन शक्ति और ममता योजना से संयुक्त रूप से राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने से महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के नए युग की शुरूआत हुई है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
    • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक.
    • ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर.
    • ओडिशा का राष्ट्रीय उद्यान: भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान.

    पोषण अभियान को लागू करने में आंध्र प्रदेश रहा सबसे आगे: नीति आयोग

    about - Part 2815_15.1
    नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी पोषण योजना “भारत में पोषण परिवर्तन कार्यक्रम : पोषन अभियान” में आंध्र प्रदेश को अभियान के समग्र कार्यान्वयन के लिए देश में पहले स्थान पर रखा गया है। पोषन अभियान के दो साल पुरे होने पर 8 से 22 मार्च 2020 तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। तमिलनाडु इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या के मामले में राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है।
    आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी 55,607 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा में सुधार लाने के लिए और रोजाना के कार्यों की रिपोर्टिंग सहित एप्लीकेशन में एम्बेडेड वीडियो के माध्यम से लक्षित लाभार्थियों की सूचना सरकार तक पहुंचाने के लिए स्मार्टफोन दिया है।

    पोषण अभियान क्या है?


    भारत सरकार ने देश की कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए 18 दिसंबर 2017 को पहले राष्ट्रीय पोषण मिशन के रूप में पोशन अभियान को शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य देश में कुपोषण को जीवन में एक समन्वित और परिणाम उन्मुख दृष्टिकोण को अपनाकर मिटाना है। इस पोषण अभियान का लक्ष्य 0-6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दुग्‍धपान कराने वाली मातओं की पोषण की स्थिति में सुधार करना है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी.
    • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.
    • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
    • श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश राज्य के चित्तूर और कुडापाह जिलों में स्थित है।
    • विशाखापत्तनम पोर्ट (19 दिसंबर, 1933 में शुरू हुआ) भारत के 13 प्रमुख बंदरगाहों में से एक है और आंध्र प्रदेश का एकमात्र प्रमुख बंदरगाह है। कार्गो के मामले से यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है.

    वी प्रवीण राव को एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

    about - Part 2815_17.1
    प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति वी प्रवीण राव को वर्ष 2017-2019 की अवधि के 7 वें डॉ. एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार के लिए चुना गया है। चयन समिति द्वारा प्रवीण राव का चयन कृषि अनुसंधान, शिक्षण, विस्तार और प्रशासन के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें जून 2020 में प्रदान किया जाएगा। प्रवीण राव ने भारत, इजरायल और दक्षिण अफ्रीका में सूक्ष्म सिंचाई पर 13 अनुसंधान और 6 परामर्श परियोजनाओं का कार्यभार संभाला है।
    एमएस स्वामीनाथन पुरस्कार की शुरुआत सेवानिवृत्त आईसीएआर कर्मचारी संघ (आरआईसीएआरईए) और नुजिवेडु सीड्स लिमिटेड (एनएसएल) द्वारा की गई थी, जिसमे 2 लाख का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • तेलंगाना मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव.
    • तेलंगाना राज्यपाल: डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन.
    • तेलंगाना की राजधानी: हैदराबाद.

      देश में सोलर रूफटॉप स्थापित करने में गुजरात ने हासिल किया पहला स्थान

      about - Part 2815_19.1
      गुजरात देश में छत पर सोलर पैनल लगाने के मामले में 64% सौर रूफटूफ स्थापित करने के साथ छत पर सौर पैनल लगाने वाले राज्यों की सूची में पहले स्थान पर है। राज्य में 2 मार्च, 2020 तक छतों पर लगभग 50,915 पैनल लगाए जा चुके हैं। गुजरात सरकार 2022 तक इस योजना के तहत लगभग आठ लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कवर करने के लिए “सूर्य गुजरात” अभियान चला रही है। महाराष्ट्र इसी तारीख तक राज्य में लगभग 5,513 रूफटूफ सौर पैनल लगाने के साथ राज्यों की सूची में दूसरे स्थान पर है। पूरे देश में अब तक 322 मेगावाट क्षमता वाले लगभग 79,950 सिस्टम लगाए जा चुके हैं।
      गुजरात सरकार घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए सब्सिडी में विशेष छूट दी जा रही है, जिसमे 3 kWh क्षमता तक की परियोजनाओं पर 40% तक की सब्सिडी, जबकि 3 और 10 kWh की क्षमता वाली परियोजना के लिए 20% सब्सिडी सहायता प्रदान की जा रही है।

      क्या है सोलर रूफटॉप?

      सोलर रूफटॉप, सौर पैनल होते है जिन्हें को वाणिज्यिक, संस्थान या आवासीय भवनों की छतों के ऊपर लगाया जाता है। वे सूर्य से उत्सर्जित प्रकाश ऊर्जा को लेकर इसे विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। इस सेटअप को सौर रूफटॉप फोटो-वोल्टाइक सिस्टम के रूप में भी जाना जाता है। यह ऊर्जा के स्वच्छ, पर्यावरण के अनुकूल रूप का उत्पादन करता है, जिसका अर्थ है कि यह किसी भी प्रकार के प्रदूषण या हानिकारक गैसों का उत्पादन नहीं करता है। 

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.
      • गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जिसे एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान माना जाता है.
      • गुजरात के पास नवगाम में नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध एक गुरुत्वाकर्षण बांध है.

        रांची विश्वविद्यालय ने अपने सामुदायिक रेडियो “खांची” का किया शुभारंभ

        about - Part 2815_21.1
        रांची विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो खांची 90.4 FM आप सबका रेडियो” का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के 15 किलोमीटर से अधिक परिसर में फैला हुआ ये रेडियो छात्रों की सहायता के लिए शुरू किया गया है। इस रेडियों के माध्यम से छात्र शैक्षणिक, सांस्कृतिक, परीक्षा, महत्वपूर्ण तारीख और प्लेसमेंट संबंधी गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
        रांची विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो खांची पूर्वी क्षेत्र में पहले विश्वविद्यालय को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का उपहार है, जिसे झारखंड सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने प्रायोजित किया है।
        रेडियो खाची ने अपनी स्वयं की सिग्नेचर ट्यून तैयार की है, और साथ ही रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडे ने राँची के ऑल इंडिया रेडियो केंद्र से अपने सामुदायिक रेडियो स्टेशन के प्रारंभिक दो वर्षों में तकनीकी संचालन में सहायता देने का अनुरोध किया है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • झारखंड के राज्यपाल: द्रोपदी मुर्मू.
        • झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन.
        • रांची, झारखंड की राजधानी है.
        • झारखंड का निर्माण 15 नवंबर 2000 को हुआ था.

            Recent Posts

            द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
            Most Important Questions and Answer PDF
            QR Code
            Scan Me