अब किसी भी एटीएम से कैश निकलने पर 3 महीने तक नहीं लगेगा चार्ज

about - Part 2813_3.1
 
 
  •  एक्सिस बैंक ने महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए 31 मार्च, 2020 तक सभी चार्जो की पूरी तरह माफ की करने की घोषणा  है।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबारों के विज्ञापनों के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान के लिए लगने वाले शुल्क में छुट की घोषणा कर रहा है। साथ ही इसने बैंक खाते के लिए विशिष्ट मासिक शेष राशि रखने की आवश्यकता को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है।
  • इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने शहरों में 3,000 रुपये के मासिक वाले बचत खातों और अर्ध-शहरी इलाकों में 2,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 1,000 रुपये मासिक वाले खातों पर शुल्क माफी की घोषणा की थी । इससे पहले बैंक इन ऊपर दिए गए खातों पर औसत मासिक शेष के गैर-रखरखाव पर 5 से 15 रुपये + कर का जुर्माना लगाता था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री: अनुराग सिंह ठाकुर.

चुनाव आयोग ने कोरोनोवायरस महामारी के चलते राज्यसभा चुनाव किए स्थगित

about - Part 2813_5.1
निर्वाचन आयोग ने तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्यसभा चुनाव को टाल दिए है। राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 26 मार्च 2020 को चुनाव होने वाले थे।

चुनाव प्रक्रिया में मतदान अधिकारियों, राजनीतिक दलों के एजेंटों, सहायक अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित विधान सभाओं के सदस्य के शामिल होने के कारण और चुनाव के दिनों में कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण उत्पन्न मौजूदा अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए चुनाव टालने का फैसला किया हैं। इन सभी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 18 सीटों पर चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मुख्य चुनाव आयुक्त: सुनील अरोड़ा.
  • राज्यसभा के सभापति: एम. वेंकैया नायडू.

सविता छाबड़ा द्वारा लिखित ‘Legacy of Learning’ पुस्तक का हुआ विमोचन

about - Part 2813_7.1
पुरस्कार विजेता व्यवसायी सविता छाबड़ा ने अपने पहले उपन्यास ‘Legacy of Learning’ का विमोचन किया। सविता छाबड़ा हाइजेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड (HRIPL) की चेयरपर्सन हैं।
यह उपन्यास भारत के युवाओं को युगों-पुराने, लेकिन प्रासंगिक धर्मग्रंथों से जोड़ने के प्रयास में भगवद गीता की सरल और सहज व्याख्या प्रस्तुत करता है। उपन्यास पाठकों को अच्छे कर्म करने के महत्व से परिचित कराता है और उनके द्वारा किए गए हर निर्णय में अपने जीवन के उद्देश्य के प्रति सचेत रहने के लिए उन्हें प्रेरित करता है।

मेड इन इंडिया के तहत बनी पहली COVID19 टेस्ट किट को CDSCO ने दी मंजूरी

about - Part 2813_9.1
मेड इन इंडिया के  तहत COVID19 टेस्ट के लिए तैयार की गई “Mylab PathoDetect COVID-19 Qualitative PCR kit”, CDSCO द्वारा मंजूरी प्राप्त करने वाली देश की पहली टेस्ट किट बन गई है। औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने Mylab Discovery Solutions Pvt Ltd द्वारा बनाई गई COVID-19 डायग्नोस्टिक टेस्ट किट को कमर्शियल स्वीकृति दे दी है, जिसे रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR) टेस्ट के रूप में भी जाना जाता है।
मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पुणे स्थित मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी है जिसने COVID-19 के लिए भारत में पहला डायग्नोस्टिक परीक्षण किट तैयार किया है। इस कंपनी ने WHO/CDC के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए COVID-19 परीक्षण किट विकसित की है। साथ ही कंपनी ने स्थानीय और केंद्र सरकार के समर्थन के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ को भी ध्यान में रखकर बनाया है।
अभी तक भारत सरकार जर्मनी के एल्टन डायग्नोस्टिक्स से आयात की जा रही किट का इस्तेमाल भारत में कोरोनावायरस रोगियों के परीक्षण के लिए कर रहा है। लेकिन इन जर्मन किट्स की सप्लाई ग्राउंडेड एयरलाइंस की वजह से बाधित हो रही थी।

ब्रिटेन, भारत के नेतृत्व वाले CDRI का होगा पहला संयुक्त अध्यक्ष

about - Part 2813_11.1
ब्रिटेन “आपदा प्रबंधन अवसंरचना पर अंतरराष्ट्रीय गठबंधन (Coalition for Disaster Resilient Infrastructure)” के लिए सहयोग करने वाली गवर्निंग काउंसिल का पहला सह-अध्यक्ष होगा। आपदा प्रबंधन अवसंरचना पर अंतरराष्ट्रीय गठबंधन (CDRI) भारत के नेतृत्व में वैश्विक जलवायु पहल है जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापित किया गया था।
आपदा प्रबंधन अवसंरचना पर अंतरराष्ट्रीय गठबंधन (CDRI):

आपदा प्रबंधन अवसंरचना पर अंतरराष्ट्रीय गठबंधन भारत के नेतृत्व वाली वैश्विक जलवायु पहल है। सीडीआरआई की घोषणा भारतीय प्रधान मंत्री द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन 2019 में की गई थी।
सीडीआरआई का गठन 35 से अधिक देशों के साथ परामर्श के माध्यम से किया गया था और इसका उद्देश्य आपदाओं से होने वाले बुनियादी ढांचे के नुकसान में औसत दर्जे की कमी को सक्षम करना था। यह एक स्वैच्छिक अंतर्राष्ट्रीय समूह है, जिसका उद्देश्य सरकारों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, बैंकों, निजी क्षेत्र के समूहों और शिक्षाविदों के साथ मिलकर जलवायु और आपदा जोखिमों के लिए बुनियादी ढांचे प्रणालियों की लचीलापन विकसित करना है। CDRI का सर्वोच्च नीति-निर्माण निकाय इसकी गवर्निंग काउंसिल है जिसकी सह-अध्यक्षता भारत करता है और हर दो साल में बारी-बारी से इसका प्रतिनिधि अन्य राष्ट्रीय होता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ब्रिटेन के प्रधान मंत्री: बोरिस जॉनसन.
  • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन.
  • ब्रिटेन की मुद्रा: यूके पाउंड.

    रिलायंस ने मुंबई में खोला भारत का पहला COVID-19 समर्पित अस्पताल

    about - Part 2813_13.1
    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने मुंबई में COVID-19 के उपचार के लिए भारत का पहला समर्पित कोविड-19 अस्पताल शुरू किया है। रिलायंस फाउंडेशन मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ मिलकर इस अस्पताल को शुरू किया है। इस अस्पताल को रिलायंस फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित किया गया है, जिसमे COVID-19 की रोकथाम के लिए आइसोलेशन कक्ष शामिल है जो संपर्क-श्रृंखला को तोड़ने में मदद करेगा और संक्रमण को नियंत्रित करने में सहायक होगा।

    इस अस्पताल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

    • इस अस्पताल के सभी बेड जरुरी सुविधा समेत बायो-मेडिकल उपकरण जैसे वेंटिलेटर, पेसमेकर, डायलिसिस मशीन और रोगी निगरानी उपकरणों से लैस है।
    • फाउंडेशन ने चिन्हित देशों के यात्रियों और संदिग्ध मामलों में संक्रमित रोगियों को अलग रखने और उपचार के लिए अतिरिक्त सुविधाओं को जल्दी से बढ़ाने के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाओं की स्थापना की पेशकश की है।
    • इसके अलावा रिलायंस महाराष्ट्र के लोधीवली में सभी सुविधाओं से लैस सेंटर का भी निर्माण किया है.
    • रिलायंस लाइफ साइंसेज प्रभावी टेस्टिंग के लिए अतिरिक्त टेस्ट किट्स और उपभोग्य सामग्रियों का आयात कर रही है। साथ ही डॉक्टर और शोधकर्ता भी इस घातक वायरस का इलाज खोजने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
    • रिलायंस अधिकारियों की मदद करने के साथ-साथ वायरस के प्रभावी परीक्षण के लिए काम कर रहा है। साथ ही रिलायंस ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहायता भी घोषणा की है।
    • कंपनी ने COVID-19 के खिलाफ एक्शन प्लान के तहत Reliance Foundation, reliance Retail, Jio, Reliance Life Sciences, Reliance Industries और Reliance परिवार के सभी 6 लाख सदस्यों की संयुक्त ताकत को लगाया हुआ है।
    • कंपनी प्रतिदिन 100,000 फेस-मास्क का उत्पादन करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है और राष्ट्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी संख्या में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण हैं ताकि उन्हें कोरोनवायरस से लड़ने के लिए आगे बढ़ाया जा सके।
    • कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर प्रति दिन 100,000 फेस-मास्क और बड़ी संख्या में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का निर्माण कर रही है ताकि राष्ट्र के हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वायरस की चुनौती से लड़ने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित किया जा सके।
    • RIL’s Jio is collaborating with Microsoft Teams to support social distancing and its groceries will remain open to provide essential items to people.
    • रिलायंस फाउंडेशन ने मौजूदा संकट की स्थिति में आवश्यक आजीविका राहत की पेशकश करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी में विभिन्न शहरों में लोगों को मुफ्त भोजन प्रदान करने का भी वादा किया।
    • रिलायंस की Jio ने Microsoft टीम्स के साथ मिलकर सोशल डिस्टेंस को सहयोग कर रहा है और पूरी कोशिश कर रहा है लोगों को जरुरी चीजें जैसे राशन, फल, दूध आदि प्रदान करने की जा सके।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक: धीरूभाई हीराचंद अंबानी.
    • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): मुकेश धीरूभाई अंबानी.
    • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

    कनाडा COVID-19 के चलते टोक्यो 2020 ओलंपिक मे नहीं लेगा हिस्सा

    about - Part 2813_15.1
    कनाडा टोक्यो 2020 ओलंपिक का बहिष्कार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कनाडाई ओलंपिक समिति द्वारा कहा गया कि टोक्यो 2020 ओलंपिक में हिस्सा लेने से उसके एथलीटों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।
    पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से उम्मीद लगा रही है कि वह आने चार हफ्तों के भीतर ही टोक्यो 2020 ओलंपिक के आयोजन पर सही फैसला लेगी क्योंकि इस समय पूरी दुनिया COVID-19 बीमारी के खतरे से जूझ रही है। जापान में 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है। मिराईटोवा टोक्यो 2020 ओलंपिक का आधिकारिक शुभंकर है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • जापान के प्रधान मंत्री: शिंजो आबे; जापान की राजधानी: टोक्यो.
    • जापान की मुद्रा: जापानी येन.
    • .

    करूर वैश्य बैंक ने प्री-पेड कार्ड “Enkasu” किया लॉन्च

    about - Part 2813_17.1
    करूर वैश्य बैंक ने अपने कैश छोड़ो अभियान के तहत तमिलनाडु के करूर में भारत का पहला प्री-पेड कार्ड Enkasu (एन्कासु) (तमिल में मेरा कैश) लॉन्च किया है। नियर फील्ड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (एनएफसी) पर काम करने वाले इस कार्ड को खरीदने वाले ग्राहक छोटी से छोटी खरीदारी के लिए व्यापारियों को 1 रुपये की राशि का भी टैप एंड गो’ (कार्ड टेप के) के जरिए भुगतान कर सकते हैं, और आने वाली छुट्टे पैसों की समस्या से निजात पा सकेंगे।
    यह कार्ड इस मायने में भी खास हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल ‘ऑनलाइन’ और ‘ऑफलाइन’ दोनों तरह के भुगतान के लिए जा सकता है। KVB ग्राहक इस कार्ड को बैंक के मोबाइल ऐप ’DLite’, UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस), NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) या करूर की सभी 7 शाखाओं पर रिचार्ज कर सकते हैं। KVB बैंक में खाता नही होने वाले ग्राहक बैंक के केवाईसी दिशानिर्देश को पूरा करके भी इस कार्ड का लाभ उठा सकते हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • करूर वैश्य बैंक का मुख्यालय: करूर, तमिलनाडु.
    • करूर वैश्य बैंक के एमडी और सीईओ: पी. आर. शेषाद्री.
    • करूर वैश्य बैंक की टैगलाइन: Smart Way to Bank.
    • .

    एबेल पुरस्कार 2020 की हुई घोषणा, इस बार दो गणितज्ञ करेंगे पुरस्कार साझा

    about - Part 2813_19.1
    नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा दो गणितज्ञों इजरायल की हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ येरुशलम के हिलेल फुरस्टेनबर्ग और अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के ग्रेगरी मारगुलिस को एबेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। ये दोनों इस पुरस्कार के तहत दी जाने वाली नॉर्वेजियन क्रोन 7.5 मिलियन (करीब 8.3400 US डॉलर) की राशि साझा करेंगे।
    उन्हें ये पुरस्कार उनके  “pioneering use of methods from probability & dynamics in group theory, number theory and combinatorics” (समूह सिद्धांत, संख्या सिद्धांत और संयोजन गणित में संभावना और गतिविज्ञान से विधियों के अग्रणी उपयोग) के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने गणित के विविध क्षेत्रों में कठिन समस्याओं को हल करने के लिए संभाव्य तरीकों और यादृच्छिक तकनीकों का उपयोग किया था।
    बर्लिन के हिलेल फुरस्टनबर्ग को सटीक विज्ञान के लिए इज़राइल पुरस्कार और गणित में वुल्फ पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। मॉस्को के ग्रेगरी मारगुलिस ने 32 साल की उम्र में साल 1978 में फील्ड्स मेडल जीता था, लेकिन सोवियत अधिकारियों की मंजूरी न मिलने के कारण हेलसिंकी में पदक हासिल नहीं किया था और इसके अलावा उन्हें गणित में लोबचेवस्की पुरस्कार और वुल्फ पुरस्कार भी दिया गया  हैं।

    एबेल पुरस्कार क्या है?

    एबेल पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला सम्मान है, जो नार्वे सरकार द्वारा वित्त पोषित है और जिसे एबेल समिति की सिफारिशों पर प्रदान किया जाता है, जिसमें 5 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गणितज्ञ शामिल हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • नील्स हेनरिक एबेल की 200 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एबेल पुरस्कार की स्थापना 2002 में नॉर्वे सरकार द्वारा की गई थी।
    • नॉर्वे की राजधानी: ओस्लो.
    • नॉर्वे के प्रधान मंत्री: एर्ना सोलबर्ग.
    • नॉर्वे की मुद्रा: नार्वेजियन क्रोन.

    गुजरात पुलिस को टेसर गन सौपने वाला बना देश का पहला राज्य

    about - Part 2813_21.1
    गुजरात पुलिस को अब नागरिकों का बचाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण अभियान के तहत टेसर गन से लैस किया गया है। इसी के साथ पुलिस को टसर गन सौपने वाला गुजरात भारत का पहला राज्य बन गया। 
    टेसर गन:
    एक इलेक्ट्रोशॉक हथियार है, जो अस्थायी रूप से मांसपेशियों के कार्यों को बाधित करने और / या गंभीर चोट के बिना दर्द को कम करने के उद्देश्य से दिया गया बिजली का झटका है। यह दो छोटे कांटेदार डार्ट्स फायर करता है जिसका उद्देश्य त्वचा को पंचर करना है।
    टेसर गन को “लाठी” और “बंदूकों” के एक विकल्प के तौर पर दिया गया है। टसर गन का इस्तेमाल यूके मेट्रोपॉलिटन पुलिस, लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग और न्यूयॉर्क पुलिस विभाग जैसी एजेंसियों में किया जाता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपानी; गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.
    • गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जो एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान होने के कारण जाना जाता है.
    • गुजरात के नवगाम नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध एक गुरुत्वाकर्षण बांध है.

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me