IAF ने की ‘ऑपरेशन संजीवनी’ की शुरूआत

about - Part 2798_3.1
 
भारतीय वायु सेना (IAF) ने ‘ऑपरेशन संजीवनी’ की शुरूआत की है और COVID 19 के खिलाफ लड़ाई में सहायता के रूप में परिवहन विमान (transport aircraft) C-130J के माध्यम से मालदीव को 6.2 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान की है।
Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020
भारत ने मालदीव को 6.2 टन आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की है, जो कि विभिन्न शहरों से खरीदे गए और भारतीय वायु सेना के एक हरक्यूलिस विमान द्वारा वितरित की गई लड़ाई में सहायता के रूप में हैं। भारत ने लॉकडाउन के मद्देनजर लॉजिस्टिक चुनौतियों के बावजूद आवश्यक खाद्यान्न और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की है। पड़ोसी देश ज्यादातर ऐसी आपूर्ति के लिए भारत से आयात पर निर्भर है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932
  • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली

COVID-19 से संबंधित प्रतिक्रिया गतिविधियों के समन्वय के लिए सशक्त समूह का गठन

about - Part 2798_5.1
भारत सरकार ने निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ COVID-19 से संबंधित प्रतिक्रिया गतिविधियों के समन्वय के लिए एक सशक्त समूह का गठन किया है।
यह समूह जो COVID-19 से संबंधित प्रतिक्रिया गतिविधियों के लिए निजी क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ का समन्वय करेगा, उसकी अध्यक्षता NITI आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत करेंगे। समूह समस्याओं की पहचान, प्रभावी समाधान और हितधारकों के तीन समूहों के साथ योजनाओं के निर्माण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करेगा।

IIT-रूडकी ने तैयार किया कम कीमत वाला ‘प्राण-वायु’ पोर्टेबल वेंटिलेटर

about - Part 2798_7.1



IIT-रूडकी ने AIIMS-ऋषिकेश के सहयोग से ‘प्राण-वायु’ नामक एक कम लागत वाला पोर्टेबल वेंटिलेटर विकसित किया है, जिसे केवल 25,000 रु. में तैयार किया जा सकता है। वेंटिलेटर, सांस में दिक्कत में  वाइड डिग्री के लिए उपयोगी होगा और यह सभी आयु वर्ग के रोगियों, विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए प्रयोग किया जा सकत है। यह बंद लूप वेंटिलेटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और कोरोनावायरस (COVID-19) रोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उपयोगी साबित हो सकता है।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

 ‘Prana-Vayu’ वेंटीलेटर कैसे काम करता है?

वेंटिलेटर मरीज को आवश्यक मात्रा में वायु पहुंचाने के लिए प्राइम मूवर के नियंत्रित ऑपरेशन पर आधारित है। इसकी स्वचालित प्रक्रिया सांस लेने और छोड़ने के अनुसार दबाव और प्रवाह दर को नियंत्रित करती है। वेंटिलेटर में एक व्यवस्था भी है, जो प्रति मिनट ज्वार की मात्रा (tidal volume ) और सांस को नियंत्रित कर सकती है।

आईआईटी-रुड़की की टिंकरिंग लेबोरेटरी में शोध की शुरुआत आईआईटी रुड़की की एक टीम में प्रो. अक्षय द्विवेदी और प्रो. अरुप कुमार दास ने की, जिन्हें एम्स, ऋषिकेश से देवेंद्र त्रिपाठी का ऑनलाइन सहयोग मिला।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • आईआईटी-रुड़की के निदेशक: अजीत के चतुर्वेदी।
  • आईआईटी-रुड़की का मुख्यालय: रुड़की, उत्तराखंड।

दिवंगत कोबे ब्रायंट बनेंगे नाइस्मिथ मेमोरियल बास्केटबॉल हॉल ऑफ फ़ेम के सदस्य

about - Part 2798_9.1
 दिवंगत कोबे ब्रायंट को नाइस्मिथ मेमोरियल बास्केटबॉल हॉल ऑफ फ़ेम के सदस्य के रूप में चुना गया है। उन्हें उनकी पात्रता ( eligibility) के पहले वर्ष में हॉल ऑफ फेम के सदस्य के रूप में चुना गया है।
कोबे ब्रायंट, 18-बार  NBA ऑल स्टार, अब 9-सदस्यीय वर्ग का हिस्सा बन गये हैं, जिसमें कई ऑल-स्टार टिम डंकन और केविन गार्नेट भी शामिल हैं। कोबे ब्रायंट, अन्य 8 सदस्यों के साथ अगस्त 2020 के महीने में मैसाचुसेट्स के स्प्रिंगफील्ड में नाइस्मिथ मेमोरियल हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे।
नाइस्मिथ मेमोरियल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होने वाले 9 सदस्यों की सूची इस प्रकार है:
कोबे ब्रायंट, टिम डंकन, केविन गार्नेट, तामिका कैचिंग्स, एडी सुटन, रूडी टॉमजानोविच, किम मुल्की, बारबरा स्टीवंस और पैट्रिक बाउमन।

इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस: 6 अप्रैल

about - Part 2798_11.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 6 अप्रैल को खेल में प्रगति और शांति बनाए रखने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस अर्थात इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस के रूप में मनाया जाता है। स्पोर्ट ने हमेशा से समाजों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, चाहे वो फिर प्रतिस्पर्धी खेल, शारीरिक गतिविधि या खेल के रूप में हो। साथ खेल संयुक्त राष्ट्र (यूएन) प्रणाली के लिए एक स्वाभाविक साझेदारी का भी प्रतीक है।
संयुक्त राष्ट्र इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस 2020 को मनाने के साथ ही दुनिया भर के लोगों से अनुरोध करता है कि वे शारीरिक और सामाजिक रूप से इस अवधि के दौरान स्वस्थ रहें, और एकजुटता दिखाए क्योंकि एकजुटता से हम कुछ भी हासिल कर सकते है। संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2020 में, COVID-19 महामारी से संबंधित वैश्विक घटनाक्रमों का जवाब देने के लिए खेल और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के स्वास्थ्य लाभ, विशेष रूप से वर्तमान समय में अनिश्चितता और सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दे रहा है।
संयुक्त राष्ट्र ने 2020 के अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, लोगों से #BeActive और स्वस्थ रहकर # COVID19 को हराने की अपील की है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

आईएएस एसोसिएशन ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए ‘caruna’ पहल की कि शुरूआत

about - Part 2798_13.1
सिविल सेवा अधिकारियों के एसोसिएशन ने कोरोनावायरस से लड़ने में सरकार के प्रयासों में सहयोग करने और और इन्हें पूरा करने के लिए ‘Caruna’ नामक एक पहल शुरू की है। ‘Caruna’ का पूरा नाम Civil Services Associations Reach to Support in Natural Disasters है।

इस पहल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य राज्य सेवाओं में लगे अधिकारी शामिल हैं। यह प्लेटफार्म को IAS एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव चोपड़ा द्वारा लॉन्च किया गया।

CARUNA पहल का उद्देश्य:

इन अधिकारियों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा COVID-19 प्रकोप से जुड़े सभी मुद्दों से निपटने के लिए बनाए गए 11 अधिकार प्राप्त समूहों की टीमों में रखा गया है। ये टीमें चिकित्सा आपातकालीन प्रबंधन योजना, अस्पतालों की उपलब्धता, अलगाव और संगरोध सुविधाएं, रोग निगरानी और परीक्षण और महत्वपूर्ण देखभाल प्रशिक्षण जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में सरकार की सहायता करेंगी।
ये टीमें जरुरी चिकित्सा उपकरणों जैसे मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर, मानव संसाधन बढ़ाने, भोजन और दवा जैसे आवश्यक वस्तुओं के लिए आपूर्ति श्रृंखला और रसद की सुविधा की उपलब्धता में सहायता करने सहित आर्थिक और कल्याणकारी उपायों, सूचना के प्रसार, जन जागरूकता, प्रौद्योगिकी और लॉकडाउन से संबंधित डेटा प्रबंधन पर भी सहयोग काम करेंगी।

तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले बिल विदर का निधन

about - Part 2798_15.1
अमेरिकी गीतकार, गायक, गिटारवादक और 3 बार के ग्रैमी पुरस्कार के विजेता बिल विदर का निधन। उनका जन्म 4 जुलाई, 1938 को अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के स्लैब फोर्क के कोयला-खनन शहर में हुआ था। उन्होंने 9 एल्बमों बनाए थे, जिसमे उनका पहला एल्बम जस्ट एज़ आई एम (1971) और आखिरी एल्बम वॉचिंग यू वॉचिंग मी (1985) शामिल है’।
उन्हें साल 2006 में अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ कम्पोज़र्स, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स (ASCAP) रिदम एंड सोल हेरिटेज अवार्ड से सम्मानित किया गया और साल 2007 में- वेस्ट वर्जीनिया म्यूजिक हॉल ऑफ़ फ़ेम जबकि 2015 में – रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया। उन्होंने संगीत में कैरियर शुरू करने से पहले एक विमान मैकेनिक के रूप में नौसेना में भी काम किया था।

इंटरनेशनल डे ऑफ कोन्सिएनस: 5 अप्रैल

about - Part 2798_17.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 अप्रैल को International Day of Conscience (अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस) के रूप में घोषित किया गया है। यह दिन लोगों को आत्म-चिंतन करने और अपनी अंतरात्मा की सुनकर सही रास्ते पर चलने के लिए चिन्हित किया गया है। 5 अप्रैल, 2020, को पहला संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाया गया।
इस दिवस का उद्देश्य आत्म-चिंतन के माध्यम से स्वयं और अपने समुदायों के साथ-साथ विश्व को बेहतर बनाने की याद दिलाता है। विवेक लोगों को सहन करने, क्षमा करने और एक दूसरे से प्रेम करना सिखाता है, और इसी प्रकार यह लोगों और राष्ट्रों के बीच की दूरी को कम करता है।
International Day of Conscience का इतिहास:

फेडरेशन ऑफ वर्ल्ड पीस एंड लव (FOWPAL) ने 5 फरवरी, 2019 को, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस को घोषित किए जाने के लिए एक वैश्विक अभियान शुरू किया था। आज तक, इसे 41 भाषाओं में अनुवादित किया गया है और 185 देशों में लोगों द्वारा इसका समर्थन किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 25 जुलाई 2019 को, अपने 73 वें सत्र के दौरान, बहरीन द्वारा प्रस्तुत एक मसौदा प्रस्ताव को अपनाया, जिसका उद्देश्य “Promoting the Culture of Peace with Love and Conscience” यानि 5 अप्रैल को अंतरात्मा का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करना था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन फेडरेशन ऑफ वर्ल्ड पीस एंड लव (FOWPAL), 2000 में संयुक्त राज्य अमेरिका में डॉ हांग, ताओ-टेज़ द्वारा स्थापित किया गया था.

राष्ट्रीय समुद्री दिवस: 5 अप्रैल

about - Part 2798_19.1
भारत में हर साल 5 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस 57 वां वर्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस का मनाया गया। यह दिवस अंतरमहाद्वीपीय वाणिज्य और वैश्विक अर्थव्यवस्था के समर्थन में जागरूकता फैलाने और भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराने के लिए हर साल मनाया जाता है।

राष्ट्रीय समुद्री दिवस का इतिहास:

पहली बार 5 अप्रैल, 1919 के दिन सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लि. (Scindia Steam Navigation Company Ltd.) का पहला स्टीम शिप ‘एसएस लॉयल्टी’ (SS Loyalty) मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में उतारा गया था, जिसकी स्मृति में 5 अप्रैल, 1964 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “वरुण” पुरस्कार प्रदान किया जाता है। 
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विश्व समुद्री दिवस हर साल सितंबर के अंतिम सप्ताह में गुरुवार को मनाया जाता है.
  • इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस 24 सितंबर, 2020 को मनाया जाएगा.
  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के अनुसार, “Sustainable shipping for a sustainable planet” को 2020 के  विश्व समुद्री विषय के रूप में चुना गया है.

ओडिशा सरकार ने ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता “मो प्रतिवा” की लॉन्च

about - Part 2798_21.1
ओडिशा सरकार ने यूनिसेफ के सहयोग से राज्य में ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता “मो प्रतिवा” आरंभ की है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता “मो प्रतिवा” लॉकडाउन के दौरान बच्चों को घर पर व्यस्त रखने के लिए शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न गतिविधियों जैसे पेंटिंग, नारे लिखने, लघु कथाएँ, कविताएँ आदि में भाग लिया जा सकेगा।
निम्नलिखित विषयों पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता “मो प्रतिवा” की प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जा रही हैं:
  • लॉकडाउन के दौरान घर पर रहना.
  • COVID-19 के दौरान एक युवा नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाना.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me