न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन पीटर स्नेल का निधन

about | - Part 2780_3.1
न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और मध्यम दूरी के महानतम धावकों में से एक माने जाने वाले पीटर स्नेल का निधन हो गया। वह टोक्यो 1964 के ओलंपिक खेलों में 800 मीटर और 1500 मीटर में दोहरा खिताब जीतने वाले अंतिम पुरुष एथलीट थे। उन्होंने 1962 के राष्ट्रमंडल खेलों में 880 गज में एक और पर्थ में एक मील की दौड़ में 2 स्वर्ण पदक जीते थे।
स्रोत: बीबीसी

रविवार से सभी वाहनों के लिए फास्टटैग हुआ अनिवार्य

about | - Part 2780_5.1
रविवार से सभी वाहनों के लिए फास्टटैग लेन में फास्टटैग के माध्यम से टोल टैक्स का भुगतान करना अनिवार्य हो गया है। फास्टटैग या प्रीपेड रिचार्जेबल टैग का इस्तेमाल होते ही टोल प्लाजा पर राशि का भुगतान स्वयं हो जाता हैं। सरकार ने ईंधन और समय बचाने, प्रदूषण पर अंकुश लगाने और यातायात की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली शुरू की, जिसमे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग का इस्तेमाल होते ही भुगतान की व्यवस्था की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी टोल प्लाज़ा को इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली से जोड़ दिया हैं।
अब फास्‍टटैग की मदद से वाहन चालकों को टोल देने के लिए अपने वाहनों को टोल प्लाजा पर नहीं रोकना होगा। सभी टोल प्लाजा पर फास्‍टटैग, रेडियो फ्रीक्‍वेंसी आईडीफिकेशन टैक्‍नोलॉजी पर आधारित तकनीक लगाई गई हैं, जिसमे टोल प्लाजा पर फास्ट टैग का इस्तेमाल होते ही स्वयं भुगतान हो जाता हैं।
स्रोत: डीडी न्यूज़

पूर्व पीएम अब्दुलमदजीद तेब्बौने बने अल्जीरिया के नए राष्ट्रपति

about | - Part 2780_7.1
अल्जीरिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुलमदजीद तेब्बौने को अल्जीरिया का नया राष्ट्रपति चुना गया, वे वर्तमान के राष्ट्र प्रमुख अब्दुलकादर बेन्सला स्थान लेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका की सरकार में मई 2017 से अगस्त 2017 तक पीएम के रूप में कार्य किया था।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अल्जीरिया की राजधानी: अल्जीयर्स
  • अल्जीरिया प्रधानमंत्री: नौरेडीन बेदौआ 
  • अल्जीरिया मुद्रा: दीनार
स्रोत: अल-जजीरा

यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुई थाई नुअद (थाई मसाज)

about | - Part 2780_9.1
थाईलैंड की 2000 साल से भी अधिक प्राचीन और प्रसिद्ध मालिश (थाई मसाज) थाई नुअद कोयूनेस्को की (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की प्रतिष्ठित विरासत सूची में शामिल किया गया। नुअद थाई मालिश का एक गहन प्रकार है जिसमें शरीर को अंगूठे, कोहनी, घुटनों और पैरों की मदद से अच्छी तरह से शरीर मासपेशियों को खींचा और घुमाया जाता है। थाई मालिश की शुरुआत भारत में हुई और इसे लगभग 2,500 साल पहले डॉक्टरों और भिक्षुओं द्वारा थाईलैंड में ले जाया गया था, जिसके बाद से ये वहां की एक पहचान बन गई।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

एडलवाइस ने भारत के पहले कॉर्पोरेट बॉन्ड ‘भारत बॉन्ड ETF’ का किया लॉन्च

about | - Part 2780_11.1
एडलवाइस कैपिटल लिमिटेड (ECL) की सहयोगी कंपनी एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने भारत में भारत बॉन्ड ETF नामक पहले कॉर्पोरेट बॉन्ड ETF (एक्सचेंज ट्रेड फंड) को लॉन्च किया है। ETF  सरकार की पहल है और एडलवाइस AMC को उत्पाद के डिजाइन और प्रबंधन का जिम्मा सौपा गया था।
ईटीएफ के जरिए एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने शुरुआत में 3,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने का प्रस्ताव सहित इसका लक्ष्य तीन साल की परिपक्वता अवधि (2023) में 2,000 करोड़ रुपये का अधि-आबंटन वि‍कल्प (ग्रीन शू वि‍कल्प) होगा। इसके अलावा 10 साल (2030) की परिपक्वता अवधि में 4,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाएगी जिसमें 6,000 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प मौजूद होगा। छोटे खुदरा निवेशकों को इस फंड में कम से कम 1,000 रुपये का निवेश करना होगा। जिसके बाद अन्य  निवेशों की सुविधा होगी। इसमें वे केवल 2 लाख तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं एंकर निवेशकों के लिए न्यूनतम राशि 10 करोड़ रुपये तय की गई है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडलवाइस कैपिटल लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई; संस्थापक: राशेश शाह
  • एडलवाइस कैपिटल लिमिटेड की स्थापना: 1995
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता

about | - Part 2780_13.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता की है। बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश के कानपुर में किया गया। परिषद की पहली बैठक का उद्देश्य संबंधित राज्यों के सभी विभागों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रालयों में ‘गंगा केंद्रित’ दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष रूप से ध्‍यान देना शामिल है। परिषद को  गंगा और उसकी सहायक नदियों सहित नदी गंगा बेसिन के प्रदूषण निवारण और कायाकल्प की पूरी जिम्मेदारी सौपी गई है।
प्रधानमंत्री ने गंगा से संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ एक सतत विकास मॉडल ‘नमामि गंगे’ को ‘अर्थ गंगा’ में परिवर्तित करने की एक समग्र सोच विकसित करने का आग्रह किया। पारिस्थितिकी-पर्यटन और गंगा वन्यजीव संरक्षण एवं क्रूज पर्यटन आदि के प्रोत्साहन से होने वाली आय से गंगा स्‍वच्‍छता के लिए स्थायी आय स्रोत बनाने में मदद मिलेगी।

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

WTO बेंगलुरु में वर्ल्ड डिज़ाइन प्रोटोपॉलिस कार्यक्रम की करेगा शुरुआत

about | - Part 2780_15.1
विश्व डिज़ाइन संगठन, बेंगलुरु में अपने नए वैश्विक कार्यक्रम वर्ल्ड डिज़ाइन प्रोटोपॉलिस को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के महानगरों में समग्र विकास का क्रियान्वयन करना और उन्हें स्थायी बनाना है। साथ ही परियोजना का उद्देश्य नागरिकों के लिए बेहतर शहर बनाने की दिशा में शहर के विकास को मापना, निवेश आकर्षित करना और समस्याओं को समाधान करना है। इस मेगा कार्यक्रम में नागरिकों के अलावा नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी, भारत और विदेशों के पेशेवर डिज़ाइनर, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, विभिन्न कंपनियों के प्रमुखों और राजनेता हिस्सा लेंगे।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ सोसाइटीज ऑफ इंडस्ट्रियल डिजाइन की स्थापना 1957 में औद्योगिक डिजाइन आधारित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के एक समूह द्वारा की गई थी। जिसका नाम जनवरी 2017 में बदलकर विश्व डिजाइन संगठन कर दिया गया।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

बीईई ने 29 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों का किया आयोजन

about | - Part 2780_17.1
भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी ने “29 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों” का आयोजन किया। भारत में हर साल 14 दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण की दिशा में प्रयासों को पहचानने और कार्य करने के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
इस दिन देश के सतत विकास में ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जोर दिया जाता है। आयोजन के दौरान, ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के कार्यान्वयन के लिए एक पुस्तिका भी जारी की गई।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

विजय दिवस: 16 दिसंबर

about | - Part 2780_19.1
प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय को याद करने के लिए विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत-पाकिस्तान के बीच 3 दिसंबर को शुरू हुआ 1971 का युद्ध 13 दिनों तक चला और 16 दिसंबर को पाकिस्तान द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद इसकी समाप्ति की आधिकारिक घोषणा की गई। इस दिन 1971 को पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख जनरल ए ए खान नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के समक्ष बिना शर्त समर्पण किया था। इस युद्ध के बाद पूर्वी पाकिस्‍तान अलग होकर बांग्‍लादेश बना था। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

गूगल अर्थ ने विश्व के 98 फीसदी हिस्से को कवर करने का किया दावा

about | - Part 2780_21.1
सर्च इंजन की सबसे दिग्गज कंपनी गूगल विश्व की सबसे बड़ी मैपिंग सेवा कपनी बनने का दावा किया है, क्योंकि गूगल अर्थ अब दुनिया के लगभग 98 प्रतिशत से अधिक हिस्से और 10 मिलियन मील की दूरी पर स्ट्रीट व्यू इमेजरी को कवर करता है, जो कि इतनी दूरी है जिससे दुनिया का 400 से अधिक बार चक्कर लगाया जा सकता हैं। गूगल अर्थ एक ऐसा सॉफ़्टवेयर जिसमे आप घर-कार्यलय में बैठे हुए पृथ्वी के दृश्य 3डी देख सकते हैं और स्थान किसी भी स्थान को खोजन सकते हैं, यह 6 मिलियन वर्ग मील की हाई डेफिनेशन सॅटॅलाइट तस्वीरे प्रदान करता है, जो पूरी आबादी के लगभग 98 प्रतिशत से अधिक हिस्से कवर करता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गूगल  के CEO: सुंदर पिचाई; स्थापना: 4 सितंबर 1998
स्रोत: डीडी न्यूज़

Recent Posts

about | - Part 2780_22.1