बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ रुद्रतेज सिंह का निधन

about - Part 2780_3.1
बीएमडब्ल्यू ग्रुप के अध्यक्ष और सीईओ रुद्रतेज सिंह का निधन। रुद्रतेज बीएमडब्ल्यू इंडिया के संचालन का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय थे। उन्हें 1 अगस्त, 2019 को भारत में बीएमडब्ल्यू प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने मोटर उद्योग के साथ-साथ गैर-मोटर वाहन उद्योग में कई नेतृत्व पदों पर भी काम किया था।
इससे पहले रुद्रतेज सिंह ने रॉयल एनफील्ड में ग्लोबल प्रेसिडेंट के रूप में काम किया था और 16 साल से अधिक समय तक भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में यूनिलीवर के लिए भी काम किया था।

वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे: 21 अप्रैल

about - Part 2780_4.1
World Creativity and Innovation Day यानि विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस हर साल 21 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों, जिसे “वैश्विक लक्ष्यों” के रूप में भी जाना जाता है, को आगे बढ़ाने के संबंध में समस्याओं का समाधान करने में रचनात्मकता और नवाचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने मुख्य उद्देश्य लोगों को नए विचारों आवाह्न करने, नए कदम उठाने और रचनात्मक सोच रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। रचनात्मकता एक ऐसी सोच है जो दुनिया को गोल बनाती है।



वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे का इतिहास:

वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे (WCID) की शुरुआत 25 मई 2001 को कनाडा के टोरंटो से हुई थी। इस दिन के संस्थापक कनाडाई मार्सी सहगल थे। सहगल ने 1977 में इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्टडीज़ इन क्रिएटिविटी में रचनात्मकता का अध्ययन किया था।


संयुक्त राष्ट्र ने 27 अप्रैल 2017 को दुनिया भर में 21 अप्रैल को सभी मुद्दों के लिए समस्या-समाधान में उनकी रचनात्मकता के उपयोग के बारे में लोगों के बीच महत्व बढ़ाने के लिए विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस को मनाए जाने के प्रस्ताव को अपनाया था, जो 2015 के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने से संबंधित था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित किया गया अंतर्राष्ट्रीय संगठन है.

आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिए लॉन्च की वॉयस बैंकिंग सेवा

about - Part 2780_6.1
इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ICICI) बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अमेज़न अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट पर वॉयस बैंकिंग सेवाओं की नई सुविधा शुरू की है। यह सेवा ग्राहकों को #BankWithTheirVoice (अपनी आवाज के माध्यम) से बैंकिंग संबंधित प्रश्नों के जवाब, खाता में मौजूद राशि एवं लेनदेन की जानकारी और क्रेडिट कार्ड देय तिथि जैसी कई अन्य जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाएगी।
कंपनी की यह नई वॉइस बैंकिंग सेवा उपयोगकर्ताओं को एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट-संचालित उपकरणों पर वर्चुअल असिस्टेंट के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए iPal नामक एक ओमनीचनेल बॉट (omnichannel bot) का इस्तेमाल करेगी। बैंक ग्राहक इस सुविधा के माध्यम से न केवल बैंकिंग संबंधित प्रश्न पूछ पाएंगे, बल्कि नए उत्पाद के लिए आवेदन, अपने निकटतम शाखा या एटीएम का पता लगाने, अपने खाते की शेष राशि और नए ऑफ़र जानकारी प्राप्त करने सहित विभिन्न सेवाओं जैसे रिचार्ज और फंड ट्रांसफर की सेवा का लाभ भी उठा पाएंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: संदीप बख्शी.
  • आईसीआईसीआई बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

चार्ल्स लेक्लर ने जीती फॉर्मूला वन एस्पोर्ट्स चीनी वर्चुअल ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप

about - Part 2780_8.1
फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर ने फॉर्मूला वन एस्पोर्ट्स चीनी वर्चुअल ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप जीत ली है। कोरोनावायरस महामारी के कारण, वास्तविक F1 रेस आयोजित नहीं की गई थी, जिसके स्थान पर फॉर्मूला 1 ने नई एफ 1 एन्सपोर्ट्स वर्चुअल ग्रैंड प्रिक्स सीरिज का आयोजन किया। Codemasters द्वारा विकसित इस आधिकारिक एफ 1 2019 पीसी वीडियो गेम के माध्यम से वर्चुअल ग्रांड प्रिक्स सीरिज आयोजित की गई।

कपिल देव त्रिपाठी होंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नए सचिव

about - Part 2780_10.1
कपिल देव त्रिपाठी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह संजय कोठारी का स्थान लेंगे, जिन्हें फरवरी में मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में चुना गया था। कपिल देव त्रिपाठी की नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। कपिल देव त्रिपाठी 1980-बैच के असम-मेघालय कैडर के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं। इससे पहले, वह जून 2018 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

COVID-19 रोगियों के लिए नौसेना ने एयर इवैक्यूएशन पॉड तैयार किया

about - Part 2780_12.1
भारतीय नौसेना के नेवल एयरक्राफ्ट यार्ड (कोच्चि) ने दूरदराज के क्षेत्रों से COVID-19 रोगियों की सुरक्षित निकासी के लिए “एयर इवैक्यूएशन पॉड (AEP)”  तैयार किया है। यह पॉड एल्यूमीनियम, नाइट्राइल रबर और फोरेक्स से बनी है। इसका भार केवल 32 किलोग्राम है और इसकी विनिर्माण लागत 50,000 रुपये है ,जिसकी आयातित समकक्ष ( imported equivalent) लागत, 59 लाख रुपये का केवल 0.1 प्रतिशत है।

पॉड को नौसेना वायु स्टेशन के प्रधान चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में INS गरुड़ नौसेना अस्पताल INHS संजीवनी और दक्षिणी नौसेना कमान के हेड क्वार्टर के एक विशेषज्ञ के परामर्श से  डिजाइन किया गया था। 
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह।

वन-स्टॉप डिजिटल डायरेक्टरी है “Covid FYI” लांच

about - Part 2780_14.1
“Covid FYI” एक वन-स्टॉप डिजिटल डायरेक्टरी है, जिसमें सभी COVID-19 संबंधित सेवाओं और आधिकारिक स्रोतों से जारी हेल्पलाइन की जानकारी है। यह मंच भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड के छात्र सिमरन सोनी के नेतृत्व में 16 सदस्यों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा बनाया गया है। आधिकारिक सरकारी स्रोतों से आपातकालीन सेवाओं तक पहुँचने के लिए COVID- FYI एक वन-स्टॉप COVID-19 प्लेटफ़ॉर्म है।
Covid FYI मंच को सही लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है, जो सरकारी संगठनों से केवल आधिकारिक जानकारी प्रदान करके सूचना की प्रामाणिकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।

विश्व लीवर दिवस : 19 अप्रैल

about - Part 2780_16.1

World Liver day : विश्व लीवर दिवस प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे लीवर से संबंधित बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिन मनाया जाता है। मस्तिष्क के अपवाद के साथ, यकृत यानी लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है।
हेपेटाइटिस A, B, C, शराब और ड्रग्स के कारण लीवर की बीमारियां हो सकती हैं। वायरल हेपेटाइटिस, दूषित भोजन और पानी के सेवन, असुरक्षित यौन व्यवहार और नशीली दवाओं के सेवन के कारण होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां ही मौत होने का 10 वां सबसे सामान्य कारण है। 

UP govt ने जियोटैग कम्युनिटी किचन के लिए Google से की साझेदारी

about - Part 2780_18.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में जियोटैग कम्युनिटी किचन (geotag community kitchensबनाने के लिए तकनीकी दिग्गज Google के साथ हाथ मिलाया। इस किचन में दैनिक आधार पर 12 लाख फ़ूड पैकेट का उत्पादन होता है। अब, उत्तर प्रदेश जियोटैग कम्युनिटी किचन वाला पहला राज्य बन गया है। 75 जिलों में स्थित लगभग 7,368  कम्युनिटी किचन को जियोटैग किया गया।

राज्य सरकार ने रसोई स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर राज्य संसाधन जुटाए। यह पहल NGO और धार्मिक संगठनों के माध्यम से की गई थी। इन पहलों के लिए, रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (RSAC) ने सामुदायिक रसोई के स्थान के बारे में जानने के लिए एप्लिकेशन तैयार की है। एप्लिकेशन को कम्युनिटी के फीडिंग डेटा के साथ तैयार किया गया था। इसके अलावा, Google अपने एप्लिकेशन में सेंटर्स भी प्रदान करेगा।

आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवेज़ –

  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। 

Covid-19 का मुकाबला करने के लिए सरकार ने लांच किया ऑनलाइन पोर्टल

about - Part 2780_20.1
भारत सरकार ने Covid-19 का मुकाबला करने और रखने के लिए मानव संसाधनों की जानकारी युक्त एक डैशबोर्ड लॉन्च किया है। यह डैशबॉर्ड वेबसाइट “covidwarriors.gov.in” पर एक ऑनलाइन पोर्टल के रूप में बनाया गया है। यह पोर्टल AYUSH  डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों सहित डॉक्टरों के डेटा का संकलन है। इसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMGKVY), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKs), NCC NSS पूर्व सैनिकों इत्यादि के स्वयंसेवकों की जानकारी भी शामिल है। इसलिए, ऑनलाइन माध्यमों में राज्यवार और साथ ही नोडल अधिकारियों के संपर्क विवरण सहित विभिन्न समूह और मानव संसाधनों की जिलेवार उपलब्धता भी शामिल है। 
राज्य, जिला या नगरपालिका स्तर पर जमीनी स्तर का प्रशासन इस ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग प्रत्येक समूह के लिए नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय में उपलब्ध जनशक्ति पर विचार करते हुए संकट प्रबंधन / आकस्मिक योजना तैयार करने के लिए करेगा। इन समूहों के स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों जैसे कि बैंक, राशन की दुकानों, मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करने और बुजुर्गों, दिव्यांगों और अनाथालयों को सहायता प्रदान करने के लिए कई कार्य कर सकते हैं।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me