IIIT- दिल्ली ने COVID-19 के बारे में चेतावनी देने के लिए विकसित की ‘WashKaro’ ऐप

about - Part 2777_3.1
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-दिल्ली) ने ‘WashKaro’ नामक एक नई मोबाइल ऐप विकसित की है। यह मोबाइल ऐप लोगों के नजदीक मौजूद कोरोनोवायरस हॉटस्पॉट जोन के बारे में चेतावनी देने और महामारी से संबंधित समाचारों के विश्वसनीय या फेक होने के बारे में जांचने में मदद करेगी।
इस ऐप को इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT-Delhi) के प्रोफेसर पोन्नुरंगम कुमारगुरु और डॉ. तवप्रितेश सेठी द्वारा पांच छात्रों के साथ मिलकर विकसित किया गया है। रिसर्च टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में भी ऐप को पेश किया। ‘WashKaro’ ऐप का उद्देश्य सही समय पर सही प्रारूप में लोगों को सही जानकारी प्रदान करना है। यह ऐप संचार के लिए ब्लूटूथ तकनीक का उपयोग करती  और इसे इंटरनेट या लोकेशन की आवश्यकता नहीं होती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IIIT-Delhi के निदेशक: रंजन बोस

फेसबुक ने खरीदी रिलायंस जियो की 9.99% हिस्सेदारी

about - Part 2777_5.1
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अमेरिका की टेक दिग्गज फेसबुक ने रिलायंस जियो यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की दूरसंचार कंपनी में 9.99% हिस्सेदारी खरीदी है। फेसबुक ने ये 9.99% हिस्सेदारी 5.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 43,574 करोड़ रुपये) में खरीदी है। इस 5.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे में जियो प्लेटफॉर्म्स का प्री-मनी एंटरप्राइज वैल्यू 4.62 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। जियो प्लेटफॉर्म्स, फोन एवं डेटा इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम का हिस्सा है जिसमें JioMart, Jio-Saavn और JioCinema जैसे कई अन्य डिजिटल ऐप शामिल हैं।

रिलायंस जियो में हिस्सेदारी खरीदने से भारतीय बाजार में फेसबुक की स्थिति और अधिक मजबूत होगी, जिसके व्हाट्सएप चैट ऐप पर करीब 40 करोड़ उपयोगकर्ताओं है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मार्क जुकरबर्ग
  • फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

TCS BaNCS द्वारा संचालित किया जाएगा इजरायल का पहला डिजिटल बैंक

about - Part 2777_7.1
भारत के आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) इजरायल का पहला पूरी तरह से डिजिटल बैंक लॉन्च करने जा रही। इस डिजिटल बैंक का नाम अभी तय नहीं किया गया है, इसे 2021 में लॉन्च करने की योजना है। यह डिजिटल बैंकिंग ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म TCS BaNCS ग्लोबल बैंकिंग प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित किया जाएगा।

इज़राइल के वित्त मंत्रालय ने देश के बैंकिंग क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए TCS का चयन किया था। टीसीएस, इसराइल को बैंकिंग सेवा ब्यूरो बनाने में मदद करेगा जो TCS BaNCS द्वारा संचालित – साझा, प्लग-एंड-प्ले, डिजिटल बैंकिंग ऑपरेशंस प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।

क्या है TCS BaNCS?

TCS BaNCS यूनिवर्सल वित्तीय समाधान प्लेटफार्म, वित्तीय सेवा संस्थानों के ग्राहक अनुभव को बढ़ाने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो उन्हें उपलब्ध और नवीन तकनीकों को अपनाने में सक्षम बनाता है, जो विश्वशनीय डिजिटल ग्राहक जुड़ाव का प्रतीक हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इज़राइल राजधानी: यरूशलेम, मुद्रा: इज़राइली नई शेकेल.
  • इज़राइल के प्रधान मंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू.
  • नटराजन चंद्रशेखरन टाटा संस के बोर्ड के अध्यक्ष हैं.

पी.वी. सिंधु होंगी BWF के “I am badminton” अभियान की एम्बेसडर

about - Part 2777_9.1
विश्व बैडमिंटन चैंपियन पी वी सिंधु को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) के “I am badminton” जागरूकता अभियान के एम्बेसडर्स में शामिल किया गया है। यह अभियान उन खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करेगा, जो स्वच्छ और ईमानदार खेलने की भावना रखने के साथ-साथ प्रतिबद्ध होकर बैडमिंटन के लिए अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं।

“I am badminton” जागरूकता अभियान के अन्य एम्बेसडर्स: चीनी जोड़ी झेंग सी वेई और हुआंग याओंग, कनाडा के मिशेल ली, इंग्लैंड के जैक शेफर्ड, हांगकांग के चैन हो यूएन, जर्मनी के वलेस्का नोब्लाच और जर्मनी के मार्क ज़ेवब्लर, जो एथलीट आयोग के अध्यक्ष भी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन का मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की स्थापना: 5 जुलाई 1934
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष: पौल-एरिक होयर लार्सन.

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस: 23 अप्रैल

about - Part 2777_11.1
World Book and Copyright Day यानि विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य मानवता, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी लेखकों को श्रद्धांजलि देना है।
इस वर्ष की विश्व पुस्तक राजधानी: कुआलालंपुर, मलेशिया. हर साल यूनेस्को और पुस्तकों के प्रकाशन और पुस्तकों के विक्रेता उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा विश्व पुस्तक राजधानी का चयन किया जाता है, जो 23 अप्रैल से प्रभावी होकर 1 वर्ष की अवधि के लिए रहती है।
साल 2020 का नारा होगा – “KL Baca – caring through reading”



विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस का इतिहास:


इस दिन को मूल रूप से 23 अप्रैल 1995 को पेरिस में आयोजित हुई यूनेस्को की आम बैठक में घोषित किया गया था और जिसके बाद, हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस या विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस या अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस दिन को यूनेस्को द्वारा अपने समय के कई प्रसिद्ध एवं जाने-माने लेखकों के जन्मदिवस / पुण्यतिथि के रूप में विश्व साहित्य के प्रतीक के रूप में चुना गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946.
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

बजाज ऑटो के प्रमुख राकेश शर्मा होंगे IMMA के नए अध्यक्ष

about - Part 2777_13.1
इंटरनेशनल मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMMA) ने बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा को 2 साल के कार्यकाल के लिए अपना नया अध्यक्ष नियुक्त्त किया है। वह मई 2019 से आईएमएमए के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहे थे।
शर्मा नियुक्ति इंडोनेशिया में पीटी एस्ट्रा इंटरनेशनल टीबीके के निदेशक और पीटी एस्ट्रा होंडा मोटर (एएचएम) के कार्यकारी उपाध्यक्ष जोहान्स लोमन के स्थान पर की गई है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • IMMA की स्थापना: 1947
  • IMMA मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.

अंग्रेजी भाषा दिवस: 23 अप्रैल

about - Part 2777_15.1
हर साल 23 अप्रैल को दुनिया भर में अंग्रेजी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस प्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन और पुण्यतिथि की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा अंग्रेजी भाषा और बहुभाषावाद को मनाने के लिए की गई थी।
यह पहल 2010 में संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग द्वारा “बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाने के अलावा संगठन की सभी छह आधिकारिक कामकाजी भाषाओं के एक समान उपयोग को बढ़ावा देने के लिए” शुरू आरंभ की गई थी।
ये दिवस हैं:-
  1. अरबी (18 दिसंबर)
  2. चीनी (20 अप्रैल)
  3. अंग्रेजी (23 अप्रैल)
  4. फ्रेंच (20 मार्च)
  5. रूसी (6 जून)
  6. स्पेनिश (23 अप्रैल)
          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
          महत्वपूर्ण तथ्य-
          • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.
          • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946.
          • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

          एडम हिगिनबोटम की बुक ने जीता विलियम ई. कोल्बी पुरस्कार

          about - Part 2777_17.1
          एडम हिगिनबोटम की पुस्तक “मिडनाइट इन चेर्नोबिल: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द वर्ल्डस ग्रेटेस्ट न्यूक्लियर डिजास्टर” ने विलियम ई. कोल्बी पुरस्कार जीता है। उनकी पुस्तक ने यह पुरस्कार सैन्य या खुफिया इतिहास पर लिखी अब तक की उत्कृष्ट पुस्तक के लिए जीता है।
          यह पुरस्कार दिवंगत सीआईए निदेशक विलियम ई. कोल्बी के नाम पर दिया जाता है। कोल्बी पुरस्कार की शुरुआत 1999 में हुई थी। इस पुरस्कार को जीतने वालों में कार्ल मार्लेनटेस का उपन्यास मैटरहॉर्न और डेक्सटर फिल्किंस का द फॉरएवर वार शामिल है।

          केरल के पत्तनमतिट्टा जिले में “तिरंगा” पहल के तहत की जाएगी रैपिड स्क्रीनिंग

          about - Part 2777_19.1
          केरल के पत्तनमतिट्टा जिले के प्रशासन ने COVID-19 लक्षणों की तेजी से जांच करने के लिए ‘तिरंगा’ (टोटल इंडिया रिमोट एनालिसिस निरोग्या अभियान) नामक एक वाहन लॉन्च किया है। इस वाहन में थर्मल स्कैनिंग, बोनट पर एक इंफ्रारेड थर्मामीटर, दो-तरफ़ा माइक्रोफोन सिस्टम जिसके द्वारा वाहन के अंदर या बाहर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की जा सके और पहचान पत्रों या तस्वीरें क्लिक करने के लिए मोबाइल कैमरा लगाया गया।
          इस गाडी पर तिरंगा बनाया गया है ताकि लोग तुरंत इसकी पहचान कर सके, जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों को मदद मिल पाए। इस गाडी से हॉटस्पॉट, बफर जोन और प्रवासी श्रमिकों और आश्रित लोगों के लिए शिविरों में स्क्रीनिंग की जाएगी।
          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
          तथ्य-
          • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
          • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.
          • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.

            गुजरात सरकार ने “सुजलाम सुफलाम जलसंचय अभियान” को दी मंजूरी

            about - Part 2777_21.1
            गुजरात सरकार ने कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान अपने सरकारी अभियान “सुजलाम सुफलाम जलसंचय अभियान” के तीसरे संस्करण को मंजूरी दे दी है। इस योजना में गाद, बाँध का निरिक्षण और नदियों की गाद हटाकर गहरीकरण का आकलन किया जाएगा। इस अभियान को 10 जून 2020 तक मनरेगा के तहत पूरा किया जाएगा। इस योजना को 2018 में हल्के मानसून के बाद शुरू किया गया था। यह मानसून से पहले राज्य में जल निकायों को गहरा करके जल संरक्षण करने की एक योजना है।
            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
            तथ्य-
            • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपानी; गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.
            • गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जो एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान होने के कारण जाना जाता है.
            • गुजरात के नवगाम नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध एक गुरुत्वाकर्षण बांध है.

              Recent Posts

              द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
              Most Important Questions and Answer PDF
              QR Code
              Scan Me