विश्व लीवर दिवस : 19 अप्रैल

about - Part 2771_3.1

World Liver day : विश्व लीवर दिवस प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे लीवर से संबंधित बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिन मनाया जाता है। मस्तिष्क के अपवाद के साथ, यकृत यानी लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे जटिल अंग है।
हेपेटाइटिस A, B, C, शराब और ड्रग्स के कारण लीवर की बीमारियां हो सकती हैं। वायरल हेपेटाइटिस, दूषित भोजन और पानी के सेवन, असुरक्षित यौन व्यवहार और नशीली दवाओं के सेवन के कारण होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां ही मौत होने का 10 वां सबसे सामान्य कारण है। 

UP govt ने जियोटैग कम्युनिटी किचन के लिए Google से की साझेदारी

about - Part 2771_5.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में जियोटैग कम्युनिटी किचन (geotag community kitchensबनाने के लिए तकनीकी दिग्गज Google के साथ हाथ मिलाया। इस किचन में दैनिक आधार पर 12 लाख फ़ूड पैकेट का उत्पादन होता है। अब, उत्तर प्रदेश जियोटैग कम्युनिटी किचन वाला पहला राज्य बन गया है। 75 जिलों में स्थित लगभग 7,368  कम्युनिटी किचन को जियोटैग किया गया।

राज्य सरकार ने रसोई स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर राज्य संसाधन जुटाए। यह पहल NGO और धार्मिक संगठनों के माध्यम से की गई थी। इन पहलों के लिए, रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (RSAC) ने सामुदायिक रसोई के स्थान के बारे में जानने के लिए एप्लिकेशन तैयार की है। एप्लिकेशन को कम्युनिटी के फीडिंग डेटा के साथ तैयार किया गया था। इसके अलावा, Google अपने एप्लिकेशन में सेंटर्स भी प्रदान करेगा।

आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवेज़ –

  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। 

Covid-19 का मुकाबला करने के लिए सरकार ने लांच किया ऑनलाइन पोर्टल

about - Part 2771_7.1
भारत सरकार ने Covid-19 का मुकाबला करने और रखने के लिए मानव संसाधनों की जानकारी युक्त एक डैशबोर्ड लॉन्च किया है। यह डैशबॉर्ड वेबसाइट “covidwarriors.gov.in” पर एक ऑनलाइन पोर्टल के रूप में बनाया गया है। यह पोर्टल AYUSH  डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों सहित डॉक्टरों के डेटा का संकलन है। इसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMGKVY), नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKs), NCC NSS पूर्व सैनिकों इत्यादि के स्वयंसेवकों की जानकारी भी शामिल है। इसलिए, ऑनलाइन माध्यमों में राज्यवार और साथ ही नोडल अधिकारियों के संपर्क विवरण सहित विभिन्न समूह और मानव संसाधनों की जिलेवार उपलब्धता भी शामिल है। 
राज्य, जिला या नगरपालिका स्तर पर जमीनी स्तर का प्रशासन इस ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग प्रत्येक समूह के लिए नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय में उपलब्ध जनशक्ति पर विचार करते हुए संकट प्रबंधन / आकस्मिक योजना तैयार करने के लिए करेगा। इन समूहों के स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों जैसे कि बैंक, राशन की दुकानों, मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग को लागू करने और बुजुर्गों, दिव्यांगों और अनाथालयों को सहायता प्रदान करने के लिए कई कार्य कर सकते हैं।

पुणे के एआरआई ने रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए “बग स्निफर” किया विकसित

about - Part 2771_9.1
पुणे के अघरकर अनुसंधान संस्थान (एआरआई) के शोधकर्ताओं रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए “bug sniffer” नामक एक उपकरण विकसित किया है। बग स्निफर संवेदनशील और एक कम लागत वाला सेंसर है जिसे रोगजनकों के तेजी से पता लगाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस नए विकसित पोर्टेबल डिवाइस से सिर्फ 30 मिनट में एक मिली लीटर के नमूने के आकार से दस गुना कम बैक्टीरिया कोशिकाओं से रोग की पता लगाने की क्षमता है।
Bug Sniffer के बारे में:
बग स्निफ़र एक प्रकार का बायोसेंसर है जो बैक्टीरिया की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सिंथेटिक पेप्टाइड्स, चुंबकीय नैनोपार्टिकल्स के साथ-साथ क्वांटम डॉट्स का इस्तेमाल करता है। इसलिए, इसे पानी और फूडबोर्न (खाने से होने वाले) रोगजनकों का पता लगाने के लिए कम लागत और कम समय का प्रभावी तरीका बताया जा रहा है।

पीवी सिंधु पर लिखी गई “Shuttling to the Top: The Story of P.V. Sindhu” पुस्तक का हुआ विमोचन

about - Part 2771_11.1
हाल ही में खेल पत्रकार वी. कृष्णस्वामी द्वारा लिखी गई “Shuttling to the Top: The Story of P.V. Sindhu” का विमोचन किया गया। इस किताब में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के शुरुआती जीवन से लेकर विश्व चैंपियन बनने तक की यात्रा के बारे में बताया गया है।
इस पुस्तक को हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। सिंधु ओलंपिक में रजत जीतने वाली भारत की पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी होने के साथ-साथ फोर्ब्स की “विश्व की शीर्ष 10 सबसे अधिक कमाई वाली महिला एथलीट” की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हैं।

फिच ने भारत की जीडीपी वृद्धि के अनुमान को घटाकर किया 1.8%

about - Part 2771_13.1
रेटिंग एजेंसी फिच सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के आर्थिक विकास पूर्वानुमान को घटाकर 1.8% कर दिया है। फिच सॉल्यूशंस ने COVID-19 प्रकोप के कारण अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर आय में होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए अपने पहले के अनुमान 4.6% में कटौती की है। साथ ही इसने पूंजीगत व्यय को कारोबार ने नकदी की आर्थिक अनिश्चितता की कमी के कारण स्थायी निवेशों में कमी का अनुमान लगाया है।
इसके अलावा फिच सॉल्यूशंस ने चीन की अर्थव्यवस्था पर बिगड़ते वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण के प्रभाव को देखते हुए हुए वित्त वर्ष 2020 के लिए चीन के जीडीपी पूर्वानुमान को 2.6% से घटाकर 1.1% कर दिया है।

संस्कृ्ति मंत्री ने भारत की अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत की राष्ट्रिय सूची की जारी

about - Part 2771_15.1
केंद्रीय संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा “भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) की राष्ट्रीय सूची” जारी की गई है। “भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) की राष्ट्रीय सूची”, संस्‍कृति मंत्रालय के विज़न 2024 का भाग है, जिसका लक्ष्‍य भारत के विविध राज्‍यों की अमू‍र्त सांस्‍कृतिक विरासत परम्‍पराओं के बारे में राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर जागरूकता फैलाना और उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है। यह अपनी अमू‍र्त विरासत में अंत:स्‍थापित भारतीय संस्‍कृति की विविधता को मान्‍यता देने का एक प्रयास है।
भारत की अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत की राष्ट्रिय सूची को पांच क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत अभिव्‍यक्‍त होती है::
  • अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत के वाहक के तौर पर भाषा सहित मौखिक परंपराएं और अभिव्यक्तियां;
  • प्रदर्शन कलाएं;
  • सामाजिक प्रथाएं, रीति-रिवाज और उत्सव घटनाक्रम;
  • प्रकृति और विश्व‍ से संबंधित ज्ञान तथा प्रथाएं;
  • पारंपरिक शिल्पकारिता
अमूर्त सांस्‍कृतिक विरासत का संरक्षण करने संबंधी यूनेस्‍को के 2003 के कन्वेंशन को ध्यान में रखते हुए भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची को मोटे तौर पर पांच क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस: 20 अप्रैल

about - Part 2771_17.1
हर साल 20 अप्रैल को विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिन कंगीजी को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें एक पौराणिक कथा के अनुसार लगभग 5,000 साल पहले चीनी अक्षरों का आविष्कारक माना जाता है।

हालांकि पहला चीनी भाषा दिवस साल 2010 में 12 नवंबर को मनाया गया था, लेकिन 2011 के बाद से इसे हर 20 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ पूरे संगठन में अपनी सभी छह आधिकारिक कामकाजी भाषाओं के एक समान उपयोग को प्रोत्साहित करता है।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र (यूएन) देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित किया गया अंतर्राष्ट्रीय संगठन है.

एचडीएफसी बैंक ने #HDFCBankSafetyGrid अभियान का किया शुभारंभ

about - Part 2771_19.1
एचडीएफसी बैंक ने सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए #HDFCBankSafetyGrid अभियान आरंभ किया है। बैंक ने लोगों को प्रात्साहित करने के लिए अपने लोगो के बाहरी ग्रिड का उपयोग करते हुए जो कि जो विश्वास का पर्याय है, एक निशान बनाया है। यह अभियान किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में लाइन में इंतजार कर रहे लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में मदद करेगा।

क्या है सेफ्टी ग्रिड?

सेफ्टी ग्रिड को विभिन्न खुदरा दुकानों जैसे कि फार्मेसि, किराने की दुकानों और एटीएम के सामने बनाया जाएगा। ये सेफ्टी ग्रिड विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्देशित 1 मीटर की दूरी के तहत बनाए जाएंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी.

फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेक सिस्टम किया शुरू

about - Part 2771_21.1
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है। फेसबुक ने बांग्लादेश में थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम के लिए भारतीय फैक्ट चेकिंग वेबसाइट “बूम” के साथ साझेदारी की है। यह फैक्ट चेकिंग सिस्टम, तस्वीरों और वीडियो सहित स्टोरी की समीक्षा और रेटिंग करके देश में फैलने वाले जाली समाचारों (फेक न्यूज) को रोकने पर केंद्रित होगा।
जब थर्ड पार्टी फैक्ट-चेकिंग सिस्टम द्वारा किसी पोस्ट को गलत या फेक के रूप में रेट किया जाता है, तो वो पोस्ट दिखना कम हो जाता है या न्यूज़ फीड में सबसे नीचे दिखाई देता है और इस प्रकार ऐसे पोस्ट को फैलने से रोका जा सकता है। जब किसी पोस्ट में गलत सूचना का पता चलता है, तो थर्ड पार्टी फैक्ट चेकिंग सिस्टम उसके बारे में तुरंत लेख लिखता है जो उस स्टोरी के सबसे ऊपर दिखाई देगा, जिसे हटाना या एडिट करना प्रतिबंधित होता है। इसके अलावा फैक्ट चेकिंग सिस्टम उस व्यक्ति को भी सूचना भेजेगा जिसने इसकी प्रामाणिकता की कमी के साथ किसी समाचार या वस्तु को झूठी जानकारी के साथ साझा किया है।
थर्ड पार्टी फैक्ट-चेकिंग सिस्टम स्वास्थ्य और चिकित्सा से लेकर करंट अफेयर्स तक के विषयों पर गलत सूचना को लक्षित करेगा, जो बांग्लादेश में फेसबुक के उपयोगकर्ताओं को तथ्यात्मक जानकारी और गलत समाचारों की ऑनलाइन पहचान करने में मदद करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मार्क जुकरबर्ग.
  • फेसबुक मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me