“रामायण” बना दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम

 about - Part 2757_3.1
1980 के दशक की भारत की महाकाव्य पौराणिक गाथा, ‘रामायण’ धारावाहिक ने दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रम का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 16 अप्रैल, 2020 को एक ही दिन में पूरी दुनिया में इस पौराणिक कार्यक्रम को 7.7 करोड़ दर्शकों द्वारा देखा गया है।
महाकाव्य पौराणिक गाथा “रामायण” को रामानंद सागर द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया था। इस कार्यक्रम ने साल 2003 में, “दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पौराणिक सीरिज” के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना दर्ज कराया था।

कोयला मंत्रालय ने कोयला खदानों के निरंतर परिचालन के लिए PMU किया स्थापित

about - Part 2757_5.1
कोयला मंत्रालय द्वारा एक परियोजना निगरानी इकाई (Project Monitoring Unit-PMU) की स्थापना की गई है। इस परियोजना निगरानी इकाई को स्थापित करने का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा आवंटित की गई कोयला खानों के शीघ्र परिचालन को सुगम बनाना है। यह इकाई कोल खानों को खदानों के संचालन के लिए केंद्र/राज्य सरकार के अधिकारियों से जरुरी विभिन्न मंजूरी दिलवाने करने में मदद करेगी, जिससे कोयला उद्योग में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।
आवंटित कोयला खदानों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द कोयला उत्पादन फिर से शुरू करने के लिए अपने मुद्दों को हल करने में सलाहकार की सेवाओं का उपयोग करें। इसलिए, परियोजना निगरानी इकाई (पीएमयू) कोयला उद्योग में उत्पादन के साथ-साथ कारोबारी माहौल को अनुकूल बनाने में भी मदद करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय कोयला मंत्री: प्रल्हाद जोशी.

प्रोफेसर टी. प्रदीप को दिया जाएगा साल 2020 का निक्केई एशिया पुरस्कार

about - Part 2757_7.1
आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को निक्केई एशिया पुरस्कार (Nikkei Asia Prize) 2020 के लिए चुना गया है। प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप को निक्की एशिया पुरस्कार 2020 ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ की श्रेणी में दिया जाएगा। उन्हें इस पुरस्कार से नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित जल शुद्धिकरण (water purification) के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। 
अन्य पुरस्कार विजेता है:
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी: प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप (भारत)
  • संस्कृति और समुदाय: राम प्रसाद कदेल (नेपाल)
  • आर्थिक और व्यावसायिक नवाचार: एंथनी टैन (मलेशिया) और टैन होई लिंग (मलेशिया)
प्रोफेसर थलप्पिल प्रदीप ने नैनोटेक्नोलॉजी-सक्षम पानी फिल्टर विकसित करने के लिए किया है जिसे भारत में 2 पैसे प्रति लीटर की दर पर पीने योग्य स्वच्छ पानी मिल सकेगा। उन्हें हाल ही में भारत सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान यानी पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
निक्केई एशिया पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इस क्षेत्र के सतत विकास और एशिया के बेहतर भविष्य के निर्माण कार्यो में योगदान दिया हो। यह पुरस्कार हर साल तीन श्रेणी अर्थात् “आर्थिक और व्यावसायिक नवाचार”, “विज्ञान और प्रौद्योगिकी”, और “संस्कृति और समुदाय” में प्रदान किया जाता है। 

मनरेगा के तहत सबसे ज्यादा रोजगार देना वाला राज्य बना छत्तीसगढ़

about - Part 2757_9.1
छत्तीसगढ़ COVID-19 महामारी के कारण लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत रोजगार देने के मामले में राज्यों की सूची में पहले नंबर पर है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और लोगों की आजीविका को सुरक्षित रखने के राज्य के प्रयास के तहत छत्तीसगढ़ में कुल 18.52 लाख मजदूर कार्यरत है।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पूरे देश में मनरेगा के तहत दी गई नौकरियों का लगभग 24% हिस्सा है। आंकड़ों के अनुसार, लॉकडाउन के बावजूद, कुल 18,51,536 श्रमिकों ने छत्तीसगढ़ की 9,883 ग्राम पंचायतों में MGNREGA के तहत दिन में कार्य किया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल; राज्यपाल: अनुसुइया उइके.

फीफा ने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया #WeWillWin अभियान

about - Part 2757_11.1
फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने “#WeWillWin” नामक एक नया अभियान शुरू किया है। फीफा ने इस अभियान के तहत उन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अन्य पेशेवरों के सम्मान में एक विशेष वीडियो सन्देश जारी किया है, जो COVID-19 महामारी के दौरान समाज को सुचारू रखने में लगे हुए। इस वीडियो में भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान भाईचुंग भूटिया भी शामिल है, जिन्हें 50 पुराने और वर्तमान स्टार फुटबॉल खिलाडियों में से एम्सबेडर के तौर पर चुना गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.

सऊदी अरब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया असाधारण वर्चुअल G20 डिजिटल इकोनॉमी मंत्रियों का शिखर सम्मेलन

about - Part 2757_13.1
सऊदी अरब की अध्यक्षता में असाधारण वर्चुअल G20 डिजिटल इकोनॉमी मंत्रियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। केंद्रीय कानून और न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन में 19 अन्य जी20 सदस्यों के डिजिटल मंत्रियों, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने भी भाग लिया।
बैठक में, G20 डिजिटल इकोनॉमी टास्क फोर्स कोविड-19 मंत्रिस्तरीय वक्तव्य जारी किया गया, जिसमें महामारी से लड़ने, संचार अवसंरचना और नेटवर्क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उपायों को अपनाते हुए गैर-व्यक्तिगत डेटा विनिमय सुरक्षित तरीके से करने, स्वास्थ्य देखभाल के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस का उपयोग करने, साइबर सुरक्षित दुनिया और व्यवसायों के लचीलापन को सुदृढ़ करने के उपायों के लिए एक समन्वित वैश्विक डिजिटल कार्रवाई करने की अपील की गई।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक ने शुरू की “विकास अभय” ऋण योजना

about - Part 2757_15.1
कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) उधारकर्ताओं को राहत देने के लिए ‘विकास अभय’ नामक एक ऋण योजना आरंभ की है। यह योजना कर्नाटक में धारवाड़ के उन उधारकर्ताओं के लिए शुरू की गई है जिनकी व्यावसायिक गतिविधियाँ COVID-19 महामारी के कारण बाधित हुई है।

यह ऋण सुविधा मौजूदा एमएसएमई ग्राहकों के लिए होगी जो 29 फरवरी तक नियमित चालू रहे हैं, इसमें 1 लाख रुपये तक का अधिकतम ऋण प्रदान किया जाएगा, जिसमे सिक्यूरिटी नहीं ली जाएगी तथा जिसे उधारकर्ताओं को 36 महीने के चुकाना होगा। यह मौजूदा योग्य MSME उधारकर्ताओं के लिए अतिरिक्त क्रेडिट सुविधा है, जो उन्हें मौजूदा संकट से उभरने और व्यवहार्य गतिविधि गतिविधि की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद करेगी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक मुख्यालय: धारवाड़, कर्नाटक.
  • कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष: पी गोपी कृष्ण.

AIIA ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर आयोजित किया “AYURAKSHA” कार्यक्रम

about - Part 2757_17.1
आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) और दिल्ली पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में AYURAKSHA “कोरोना से जंग: दिल्ली पुलिस के संग” शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए किया गया था जिसमें आयुर्वेद और इम्यूनिटी बूस्टिंग के सरल उपायों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान, आयुष मंत्रालय के सचिव, वैद्य राजेश कोटेचा ने गिलोय की भूमिका पर वयस्थापना के रूप में जोर दिया और कहा कि मंत्रालय आयुष दवाओं के लिए योजना बना रहा है जो COVID 19 संक्रमितों को ऐड-ऑन थेरेपी के रूप में दी जाएंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक मंत्रालय (आयुष) के राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार): श्रीपाद येसो नाइक.

शिखा शर्मा बनी गूगल पे इंडिया की नई सलाहकार

about - Part 2757_19.1
एक्सिस बैंक की पूर्व सीईओ शिखा शर्मा को गूगल पे इंडिया का सलाहकार नियुक्त किया गया है। गूगल पे, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के लिए एक प्रमुख ऐप है, जो अमेज़न पे, पेटीएम, आदि के जरिए UPI की सुविधा मुहैया कराता है।

शर्मा की नियुक्ति गूगल पे इंडिया के कार्ड आधारित ऑफर के लिए मार्ग तलाशने के लिए गई है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। शर्मा ने 2008 में एक्सिस बैंक में शामिल होने के लिए ICICI बैंक से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 2018 तक एक्सिस बैंक का संचालन किया और इसे देश की एक प्रमुख बैंकिंग इकाई में तब्दील करने में कामयाबी हासिल भी की। इसके अलावा शर्मा आईटी प्रमुख टेक महिंद्रा के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में भी सक्रिय हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सुंदर पिचाई गूगल के वर्तमान सीईओ हैं.
  • अल्फाबेट इंक, गूगल की मूल कंपनी है.

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान चुन्नी गोस्वामी का निधन

about - Part 2757_21.1
भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान चुन्नी गोस्वामी का निधन। वह 1962 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में, भारत 1964 में एशियाई कप में उपविजेता रहा था।
चुन्नी गोस्वामी ने 1957 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरु किया, जिसके बाद राष्ट्रीय टीम के सबसे बड़े सितारों के रूप में उभरे थे। उन्होंने 27 साल की उम्र में साल 1964 में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया था। उन्होंने क्लब फुटबॉल में मोहन बागान के लिए खेला। इसके अलावा वह एक अच्छे क्रिकेटर भी थे, जिन्हें 1971-72 सीज़न में बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम का कप्तान बनाया गया था।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me