TVS ग्रुप , सुंदरम मेडिकल फाउंडेशन और IIT- मद्रास ने तैयार किया “सुंदरम वेंटागो”

about - Part 2750_3.1

सुंदरम वेंटागो (Sundaram Ventago) एक कम लागत वाला एक automated respiratory assist device या  स्वचालित श्वसन सहायता उपकरण है, जिसे TVS ग्रुप , सुंदरम मेडिकल फाउंडेशन और IIT- मद्रास द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। यह वर्सेटाइल (बहुमुखी) और मोबाइल डिवाइस, श्वसन मापदंडों (respiratory parameters.) की निरंतर निगरानी और रिपोर्टिंग में चिकित्सकों की सहायता करेगा। डिवाइस को एक आत्म-स्फूर्त या एएमबीयू बैग के नियंत्रित और स्वचालित स्क्वीज़िंग (self-inflating or AMBU bag) के माध्यम से रोगियों को श्वसन सहायता प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। डिवाइस में श्वसन दर (प्रति मिनट श्वसन), ज्वारीय मात्रा, दबाव मापदंडों और I: E अनुपातों (tidal volume, pressure parameters and I:E ratios) को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न कार्य शामिल हैं।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

जरूरतमंद रोगियों के लिए, सुंदरम वेंटागो लाइन डिसकनेक्शन के लिए या अगर PIP एक निश्चित सीमा से अधिक है, तो श्रव्य अलार्म (audible alarms) जैसे सुरक्षा सुविधा प्रदान करता है है। इस उपकरण की मदद से,  रेस्पिरेटरी सपोर्ट बहुत सस्ता है  और सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Find More Sci-Tech News Here

CAPF की कैंटीन में 1 जून से बेचे जाएंगे केवल स्वदेशी उत्पाद

about - Part 2750_4.1 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय गृह मामलों के मंत्री: अमित शाह.

भारतीय मुक्केबाज अखिल कुमार NADA के Disciplinary Panel में फिर से शामिल

about - Part 2750_6.1

पूर्व राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज अखिल कुमार को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के अनुशासन पैनल (Disciplinary Panelमें फिर से शामिल किया गया है। इससे पहले भी उन्होंने 2017 से 2019 तक पैनल में सेवा दी थी।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

वर्तमान में, अखिल कुमार, ACP (सहायक पुलिस आयुक्त) गुरुग्राम, हरियाणा के रूप में कार्यरत हैं। 2005 में, भारत सरकार (GOI) ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया। अखिल कुमार 2017 और 2019 के बीच मुक्केबाजी के लिए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भी हैं।

 National Anti-Doping Agency (NADA) क्या है?

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) भारत में अपने सभी रूपों में खेल में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम को बढ़ावा देने और समन्वय के लिए निगरानी करने के लिए उत्तरदायी राष्ट्रीय संगठन है। 


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) आदर्श वाक्य: खेल मेला।
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) मुख्यालय: नई दिल्ली।
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के महानिदेशक: नवीन अग्रवाल। 

वी. विद्यावती बनीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की नई महानिदेशक (DG)

about - Part 2750_8.1

IAS अधिकारी वी. विद्यावती को 12 मई 2020 से प्रभावी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नये  महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1991 बैच के कर्नाटक कैडर की अधिकारी हैं।

विद्यावती भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगी। उनकी नियुक्ति की पुष्टि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश से की गयी है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संस्थापक: अलेक्जेंडर कनिंघम।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)  की स्थापना: 1861।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) मुख्यालय: नई दिल्ली।

मनोज आहूजा होंगे CBSE के नए अध्यक्ष

about - Part 2750_10.1
ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी मनोज आहूजा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में विशेष निदेशक के पद पर कार्यत है। वह सीबीएसई में वर्तमान अध्यक्ष अनीता करवाल का स्थान लेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CBSE का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • CBSE की स्थापना 3 नवंबर 1962 को हुई थी.

सानिया मिर्ज़ा बनीं फेड कप हार्ट अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय

about - Part 2750_12.1
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा एशिया/ओशिनिया ज़ोन के लिए फेड कप हार्ट अवार्ड 2020 जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। उन्होंने इस श्रेणी में इंडोनेशिया की 16 वर्षीय प्रिस्का मैडलीन नुग्रोहो को पछाड़ने और मां बनने के बाद टेनिस में सफल वापसी करने के लिए यह पुरस्कार अपने नाम किया है। वह सार्वजनिक वोट के आधार पर चुने गए 4 विजेताओं में से एक हैं, जिसमें लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा (क्वालिफायर अवार्ड जीतने वाली), एस्टोनियाई एनेट कोंटेविट (यूरोप/अफ्रीका I ज़ोन) और मेक्सिको के फ़र्नान्डा कॉन्ट्रेरास गोमेज़ (अमेरिका I ज़ोन) शामिल हैं।

फेड कप के बारे में:

फेड कप विश्व की सबसे बड़ी वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रतियोगिता है, जिसमें 2019 में महिलाओं के खेल के रूप में 1963 में शुरू किया गया था। फेड कप हार्ट अवार्ड, अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) द्वारा 2009 में शुरू की गई एक पहल है, इसे फेड कप में BNP Paribas द्वारा अपने देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया था। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के अध्यक्ष: डेविड हैगर्टी.

अहमदाबाद में होम डिलीवरी के लिए डिजिटल भुगतान हुआ अनिवार्य

about - Part 2750_14.1
गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में सभी होम डिलीवरी के लिए डिजिटल भुगतान करना अनिवार्य बना दिया है। राज्य सरकार द्वारा यह कदम करेंसी नोट के माध्यम से फैलने वाले COVID-19 को रोकने के लिए उठाया गया है। इसके बाद अब शहर में सभी होम डिलीवरी सेवाओं का भुगतान कैशलेस होगा यानी डिजिटल भुगतान के जरिए करना होगा। इस प्रकार अब अहमदाबाद में ग्राहकों के लिए कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
राज्य सरकार ने होम डिलीवरी सेवाओं को कैशलेस बनाने के अलावा, एक प्रोटोकॉल भी जारी किया है, जिसका पालन सभी डिलीवरी कर्मियों को करना होगा। प्रोटोकॉल के अंतर्गत हाथ में दस्ताने, सैनिटेशन टोपी के साथ-साथ सैनिटाइज़र का उपयोग भी शामिल है। इसके अलावा डिलीवरी कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन भी करना जरुर होगा। उनके लिए अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.

“जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर आयोजित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस

about - Part 2750_16.1
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा “जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन नई दिल्ली में राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 20 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्रियों और वन राज्य मंत्रियों सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
अर्जुन मुंडा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यों को संशोधित समर्थन मूल्यों पर गौण वन ऊपज (Minor Forest Produce) की खरीद में तेजी लाने के द्वारा जनजातीय आजीविका को समर्थन देने के लिए राज्यों की सराहना की। इसके अलावा सम्मेलन के दौरान मंत्री द्वारा राज्यों में प्रधान मंत्री वन धन योजना के कामकाज की भी समीक्षा की गई।

झारखंड की सोहराई खोवर पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल को मिला जीआई-टैग

about - Part 2750_18.1
झारखंड की सोहराई खोवर (Sohrai Khovar) पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल (Telia Rumal) को भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है। झारखंड की सोहराय खोवर पेंटिंग के लिए जीआई -टैग का आवेदन सोहराई कला महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा दिया गया था, जबकि तेलंगाना के तेलिया रूमाल के लिए जीआई-टैग का आवेदन पुट्टपका हैंडलूम क्लस्टर-आईएचडीएस के सहायक संघ द्वारा किया गया था। 
सोहराई खोवर पेंटिंग के बारे में:

झारखंड की स्थानीय आदिवासी महिलाएं द्वारा सोहराई खोवर पेंटिंग बनाई जाती हैं जो एक पारंपरिक और अनुष्ठानिक भित्ति-चित्र कला है। यह हजारीबाग जिले में अधिकांश स्थानीय फसल काटने और विवाह के समय के दौरान ही प्रचलित है। इसे बनाने के लिए झारखंड के हजारीबाग जिले के क्षेत्र में मिलने वाली विभिन्न रंगों की स्थानीय और प्राकृतिक रूप से उपलब्ध मिट्टी का उपयोग किया जाता है।
तेलिया रूमाल के बारे में:
तेलिया रुमाल बनाने के लिए कपड़े में कॉटन लूम के साथ जटिल हस्तनिर्मित का काम शामिल है जो केवल पारंपरिक हथकरघा प्रक्रिया का उपयोग करके बनाया जा सकता है और किसी अन्य यांत्रिक साधनों द्वारा नहीं। तेलिया रुमाल तीन विशेष रंगों जैसे लाल, काले और सफेद में आता है, और विभिन्न प्रकार के डिजाइन इसकी विशिष्टता का प्रतीक है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • झारखंड के मुख्यमंत्री: हेमंत सोरेन; राज्यपाल: श्रीमती द्रोपदी मुर्मू.
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव; राज्यपाल: तमिलिसाई सौंदराराजन.

TDB और CII ने मिलकर डिजिटल सम्मेलन “RE-START” का किया आयोजन

about - Part 2750_20.1
प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (Technology Development Board) और भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) द्वारा संयुक्त रूप से एक डिजिटल सम्मेलन “RE-START” का आयोजन किया गया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन द्वारा डिजिटल सम्मेलन “RE-START (Reboot the Economy through Science, Technology and Research Translations)” को संबोधित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर किया गया था।

डॉ. हर्षवर्धन ने सम्मेलन के दौरान, नई खोजों, उद्योग साझेदारी और उन्नत शोधों द्वारा COVID -19 का मुकाबला करने के लिए S&T द्वारा निभाई गई भूमिका पर जोर दिया। इस सम्मेलन में ‘चिकित्सा और चिकित्सा प्रौद्योगिकी’, ‘उन्नत सामग्री – नई प्रौद्योगिकी के क्षितिज’, ‘सतत भविष्य और वैश्विक नवाचार के लिए उन्नत विनिर्माण प्रौद्योगिकी’ और ‘वैश्विक आर्थिक नेतृत्व के लिए प्रौद्योगिकी गठबंधन’ विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me