बेंजामिन नेतन्याहू पांचवीं बार बने इज़राइल के प्रधानमंत्री

 

about - Part 2745_3.1

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज़ के साथ विवादास्पद पॉवर शेयरिंग डील के बाद, अपने पद पर रिकॉर्ड पांचवीं बार जीत हासिल कर ली है.  नेतन्याहू ने पांचवां कार्यकाल हासिल करते हुए, इज़राइली राष्ट्रीय चुनाव जीता है। राष्ट्रपति रेवेन रिवलिन ने अपनी सरकार बनाने के लिए आधिकारिक रूप से नेतन्याहू को दो सप्ताह का जनादेश दिया था, जिसके बाद, नेतन्याहू ने 17 मई 2020 को अपनी गठबंधन सरकार बनाने की घोषणा की।


तीन साल के गठबंधन की डील के अंतर्गत :

  • नेतन्याहू आने वाले 18 महीनों के लिए प्रधानमंत्री के रूप में काम करेंगे, जो उन्हें 13 नवंबर, 2021 तक सत्ता में बनाए रखेगा।
  • तब तक बेनी गैंट्ज़ देश के रक्षा मंत्री के रूप में काम करेंगे।
  • 18 महीनों के बाद, दोनों अपनी भूमिकाओं की अदला-बदली करेंगे और नेतन्याहू रक्षा मंत्री बन जाएंगे, जबकि गेंट्ज़ नए प्रधानमंत्री होंगे।

  

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • इज़राइल की राजधानी: यरूशलेम।
  • इजरायल की मुद्रा: इजरायल शेकेल। 

रक्षा मंत्री ने DTIS को दी मंजूरी

about - Part 2745_5.1

एक रक्षा परीक्षण अवसंरचना योजना अर्थात Defence Testing Infrastructure Scheme (DTIS) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मंजूरी दी गयी है। इस 400 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली योजना को निजी क्षेत्र की रक्षा और एयरोस्पेस कंपनियों को सस्ती सुविधाओं का परीक्षण करने के साथ-साथ उनके द्वारा डिजाइन किए गए हथियार को मान्य करने की पेशकश करने के लिए मंजूरी दी गई है। DTIS योजना को विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) और स्टार्ट-अप के बीच स्वदेशी रक्षा क्षमता को बढ़ावा देने के लिए अनुमोदित किया गया है। इस योजना के तहत, निजी क्षेत्र को सरकारी खर्च पर आग्नेयास्त्रों, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक्स और रडार के लिए परिष्कृत और महंगी परीक्षण सुविधाओं जैसी सुविधाओं तक पहुंच प्राप्त होगी।


Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

डिफेंस टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम का उद्देश्य सरकारी सहायता के साथ निजी क्षेत्र के तहत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DICs), में एक सामान्य सुविधा के रूप में ग्रीनफील्ड डिफेंस टेस्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना है। यह योजना 5 वर्षों के लिए चलेगी और निजी उद्योग के साथ साझेदारी में छह से आठ परीक्षण सुविधाओं की स्थापना की परिकल्पना करती है। 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह।

NDMA ने तैयार किया डैशबोर्ड “राष्ट्रीय प्रवासी सूचना प्रणाली (NMIS)

about - Part 2745_7.1

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा एक ऑनलाइन डैशबोर्ड “राष्ट्रीय प्रवासी सूचना प्रणाली (NMIS)” तैयार किया गया है। NDMA  द्वारा इस डैशबोर्ड को तैयार करने का उद्देश्य –  प्रवासियों के आंदोलन के बारे में जानकारी हासिल करने और राज्यों में फंसे हुए व्यक्तियों के सुचारू आवागमन को सुगम बनाना है।

डैशबोर्ड National Migrant Information System द्वारा प्रवासी श्रमिकों पर एक केंद्रीय भंडार का प्रबन्धन किया जाएगा। यह प्रवासी श्रमिकों के सुगम आवागमन को उनके मूल स्थानों तक पहुंचाने के लिए त्वरित अंतर-राज्य संचार / समन्वय (inter-State communication/co-ordinationमें भी सहयोग करेगा। इसमें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जैसे अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं, जो समग्र COVID-19 प्रतिक्रिया कार्य में लाभदायक हो सकते हैं। डैशबोर्ड में एकीकृत डेटा की मदद से, राज्य यह आकलन कर कर पाएंगे कि कितने लोग अपने गंतव्य राज्यों में कहां पहुंच रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस: 18 मई

about - Part 2745_9.1
International Museum Day: हर साल 18 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हर साल समाज में “संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और लोगों के बीच आपसी समझ, सहयोग और शांति के विकास का एक महत्वपूर्ण साधन हैं ” के महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2020 को “Museums for Equality: Diversity and Inclusion” विषय के साथ मनाया जाएगा।
पहले पहली बार अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 40 साल पहले मनाया गया था। यह दिन हर्षोउल्लास के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है और इस दिन दुनिया भर के अधिक से अधिक संग्रहालय इसमें भाग लेते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद के अध्यक्ष: सुए अकौसी.

NRAI ने तकनीकी प्लेटफॉर्म तैयार के लिए DotPe के साथ मिलाया हाथ

about - Part 2745_11.1
नेशनल रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने अपना खुद का तकनीकी प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए फिनटेक स्टार्ट-अप DotPe के साथ समझौता किया है। यह प्लेटफॉर्म NRAI को डिजिटल ऑर्डरिंग, बिल सेटलमेंट्स और कॉन्टैक्टलेस डाइनिंग के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने में सक्षम बनाएगा। इस समझौते के अंतर्गत DotPe, NRAI तकनीकी समाधान उपलब्ध कराएगा।
NRAI, भारत में खाद्य और पेय उद्योग का शीर्ष निकाय है। यह साझेदारी मौजूदा फूड-दिगाज एग्रीगेटर्स, Zomato और Swiggy पर सीधे लागू होगी। एनआरएआई पांच लाख से अधिक रेस्तरां व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा यह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे कि व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ तालमेल बिठाकर ऑर्डर करने की सुविधा और रेस्तरां के भागीदारों के लिए सुविधाएं और विजिबिल्टी प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है जो संभवतः इसके सदस्य हो सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NRAI के अध्यक्ष: रियाज़ अमलानी.
  • एनआरएआई स्थापित: 1982.
  • NRAI मुख्यालय: दिल्ली.
  • DotPe की स्थापना  erstwhile PayU के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक: शैलाज़ नाज ने की थी।
  • DotPe मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा.

एचडीएफसी के जुबैर इकबाल होंगे J&K बैंक के नए एमडी

about - Part 2745_13.1
जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा एचडीएफसी बैंक के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट जुबैर इकबाल को जम्मू और कश्मीर बैंक का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इकबाल की नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गई है ।
इसके अलावा  J&K बैंक के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (Chairman and Managing Director) आर. के. छिब्बर अगले तीन वर्षों तक बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे। यह नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बेहतर परिचालन के लिए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पदों को अलग-अलग करने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश के तहत की गई हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू और कश्मीर बैंक का मुख्यालय: श्रीनगर.
  • जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड को 1 अक्टूबर 1938 में शामिल किया गया था और जिसने 4 जुलाई 1939 से कश्मीर (भारत) में अपना कारोबार शुरू किया था.
 

ईरान के ओपेक गवर्नर होसैन कज़म्पोर अर्देबिली का निधन

about - Part 2745_15.1
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (Petroleum Exporting Countries-OPEC) में ईरान के प्रतिनिधि, होसैन कज़म्पोर अर्देबिली का निधन। उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक ईरान के ओपेक प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। 1995 से 2008 तक इस पद पर रहने के बाद साल 2013 से ओपेक में ईरान के प्रतिनिधि थे।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस: 17 मई

about - Part 2745_17.1
World Hypertension Day 2020: हर साल 17 मई को विश्व स्तर पर विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बढ़ते हुए उच्च रक्तचाप (बीपी) के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और सभी देशों के नागरिकों को इस धीरे धीरे मारने वाला कारक को रोकने और नियंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दिन को पहली बार मई 2005 में मनाया गया था। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (WHD) विश्व उच्च रक्तचाप लीग (WHL) की एक पहल है, जो इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन का एक संबद्ध अनुभाग है।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2020 का विषय: Measure Your Blood Pressure, Control It, Live Longe. यह विषय विश्व की  आबादी में उच्च रक्तचाप (बीपी) जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है।
WHL ने वैश्विक COVID-19 महामारी के कारण 17 अक्टूबर 2020 तक विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (WHD) 2020 के उत्सव स्थगित करने की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन के अध्यक्ष: अल्टा शुट्टे.
  • इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन स्थापित: 1966.

विश्व दूरसंचार एवं सामाजिक सूचना दिवस: 17 मई

about - Part 2745_19.1
हर साल 17 मई को विश्व स्तर पर World Telecommunication and Information Society Day यानि विश्व दूरसंचार एवं सामाजिक सूचना दिवस मनाया जाता है। विश्व दूरसंचार एवं सामाजिक सूचना दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य उन संभावनाओं को तलाशने के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करना है जो इंटरनेट और अन्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकियों (आईसीटी) के इस्तेमाल से समाज और अर्थव्यवस्थाओं को आगे ले जा सकते हैं।
वर्ष 2020 के विश्व दूरसंचार एवं सामाजिक सूचना दिवस की थीम: “Connect 2030: ICTs for the Sustainable Development Goals (SDGs)” है।

विश्व दूरसंचार एवं सामाजिक सूचना दिवस का इतिहास:

विश्व दूरसंचार दिवस (WTD) 1969 से 17 मई को प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। इसी दिन 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union) की स्थापना की वर्षगांठ है, जब पेरिस में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे। 1973 में, कार्यक्रम को औपचारिक रूप से स्पेन के मलागा-टॉरमोलिनोस में आईटीयू प्लेनिपोटेंटरी सम्मेलन में शुरू किया गया था।
साल 2005 में यूनाइटेड नेशन (UN) की जनरल असेंबली ने 17 मई को विश्व दूरसंचार और सामाजिक सूचना दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य शिखर सम्मेलन द्वारा उठाए गए  प्रौद्योगिकियों के महत्व और संबंधित सामाजिक और आर्थिक मुद्दों की विस्तृत श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करना था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मार्च 2006 में हर साल 17 मई को विश्व सूचना समाज दिवस (WISD) के रूप में मनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। बाद में 2006 में, तुर्की के अंताल्या में हुए आईटीयू प्लेनिपोटेंटरी सम्मेलन ने दोनों दिनों को विश्व दूरसंचार और सामाजिक सूचना दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आईटीयू मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • आईटीयू हेड: हौलिन झाओ.
  • आईटीयू स्थापित: 17 मई 1865.

लॉकडाउन 4.0: 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, अब राज्य तय करेंगे रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन

about - Part 2745_21.1
गृह मंत्रालय द्वारा कल शाम एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है जिसमें COVID-19 के कारण लगाए देशव्यापी लॉकडाउन को 14 दिनों तक आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया है, अर्थार्त अब लॉकडाउन को 31 मई 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा गृह मंत्रालय ने इस नए रूप-रंग और नियमों वाले लॉकडाउन के लिए नए दिशानिर्देशों भी जारी किए है। 
गृह मंत्रालय द्वारा किए गए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि 31 मई तक चलने वाले लॉकडाउन 4.0 में कन्टेनमेंट, बफर, रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन अब राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए जाएंगे, जबकि अंतरराज्यीय यात्रा, सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने, मेट्रो रेल परिचालन पर लगी पाबन्दी अभी जारी रहेगी। स्कूल और कॉलेज सहित होटल, मॉल, जिम और रेस्तरां 31 मई तक नहीं खोले जाएंगे। इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक समारोहों पर लगे प्रतिबंध भी जारी रहेंगे। 
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाए :

MHA Orders Extension of Lockdown till 31 May- Download Guidelines

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री: अमित शाह.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me