केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने लॉन्च की “National Test Abhyas” मोबाइल ऐप

about - Part 2736_3.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा “National Test Abhyas” नामक एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। इस ऐप को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा विकसित किया गया है।

यह एप्लिकेशन JEE Mains, NEET, आदि जैसी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट करने में मदद करेगी। यह एप्लिकेशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित है, इसलिए छात्रों को टेस्ट पूरा करने के बाद तुरंत ही रिजल्ट भी मिल जाएगा। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य लॉकडाउन के कारण बंद पड़े शिक्षण संस्थानों के दौरान छात्रों की मदद करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल निशंक ’.

भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए UNRWA को दी 2 मिलियन डॉलर की सहायता राशि

about - Part 2736_5.1
भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के कल्याण के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी को 2 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता राशि प्रदान की है। यह सहायता कोरोनोवायरस की संकट की परिस्थिति के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य सहित UNRWA के प्रमुख कार्यक्रमों और सेवाओं के लिए दी  गई है। संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (United Nations Relief and Works Agency) ने अपनी बुनियादी सेवाओं को संचालित करने के लिए भारत के समर्थन की सराहना की है, यह सहायता ऐसे समय की जा रही जब पूरी दुनिया कोविड -19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रही है।
  • संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी का मुख्यालय स्थान: अम्मान, जॉर्डन
  • संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी के आयुक्त-जनरल: क्रिस्चियन सौन्ड़ेर्स

दक्षिण मध्य रेलवे ने COVID मरीजो के लिए विकसित किया ‘रेल-बॉट’ रोबोट

about - Part 2736_7.1
दक्षिण मध्य रेलवे जोन ने COVID मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करने में अस्पताल प्रबंधन की सहायता करने के लिए एक रोबोट “RAIL-BOT” (R-BOT) विकसित किया है।

About R-BOT

  • यह डिवाइस डॉक्टरों, नर्सों और अन्य सहायक चिकित्सा कर्मचारियों को संक्रमण के खतरे से दूर रखने में सक्षम बनाएगा.
  • R-BOT को सिंगल मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संचालित किया जाता है, जिसे वाई-फाई सुविधा द्वारा समर्थित इनोवेशन के एक भाग के रूप में विकसित किया गया है.
  • R-BOT में मरीजों के तापमान का पता लगाने और इसे मोबाइल फोन पर डिसप्ले करने के लिए सेंसर-आधारित सुविधा से लैस है.
  • यह किसी भी मरीज के सामान्य से ज्यादा तापमान होने के मामले में अलार्म देने में सक्षम है ताकि मरीजों को मिलने वाले मेडिक्स के बारे में चेतावनी दी जा सके.
  •  R-BOT रिकॉर्डिंग के जरिए मरीजों और डॉक्टरों के बीच सहज बातचीत की सुविधा के साथ दो-तरफा ऑडियो और वीडियो कम्युनिकेशन के रूप में कार्य करता है।
  • यह अंधेरे में भी कम्युनिकेशन बनाने के लिए आपातकालीन नाइट लैंप और नाईट-साईट के साथ-साथ  इन्फारेड तकनीक का भी इस्तेमाल करता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • दक्षिण मध्य रेलवे जोन का मुख्यालय: रेल निलायम, सिकंदराबाद.
  • दक्षिण मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक: गजानन माल्या.

वाइस एडमिरल विनय बधवार ने जीता साल 2019 का अलेक्जेंडर डेलरिम्पल अवार्ड

about - Part 2736_9.1
भारतीय नौसेना जल सर्वेक्षण (Indian Naval Hydrographic) के मुख्य जल-सर्वेक्षक (Hydrographer) वाइस एडमिरल विनय बधवार को अलेक्जेंडर डेलरिम्पल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार भारतीय जल सर्वेक्षण और विशाल हिंद महासागर क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार को यूके के रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इस पुरस्कार के विजेता का चयन यूके हाइड्रोग्राफिक ऑफिस (यूकेएचओ) की मुख्य समिति द्वारा दुनिया भर में हाइड्रोग्राफी, कार्टोग्राफी और नेविगेशन के मानकों को बढ़ाने के प्रयासों के लिए किया जाता है।

वाइस एडमिरल विनय बधवार 1982 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने भारतीय नौसेना जल सर्वेक्षण कार्यालय (INHO) के क्षेत्रीय क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। साल 2019 में, उन्हें “पीकटाइम के दौरान असाधारण आदेश की विशिष्ट सेवा” के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। वह नौसेना में शामिल होने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठनों (IHO) में क्षमता निर्माण उप समिति के सदस्य रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.
  • अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठनों के निदेशक: अब्री काम्फर (दक्षिण अफ्रीका) और मुस्तफा इप्टेस (तुर्की).
  • अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन: 1921.
  • अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन मुख्यालय: मोनाको.

रस्किन बॉन्ड ने अपने 86 वें जन्मदिन पर लॉन्च की नई किताब

about - Part 2736_11.1
प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड के 86 वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी नई किताब ‘Hop On: My Adventures on Boats, Trains and Planes’ के ई-बुक संस्करण का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में उनके बचपन में नावों, रेलगाड़ियों और विमानों के कुछ यादगार यात्रा रोमांचों का वर्णन किया है। यह पुस्तक अपने पाठकों को कई प्रफुल्लित करने वाली यात्रा और यात्रा के रोमांच बारे में बताती है। रस्किन बॉन्ड की नई किताब के चित्रण सम्राट हलदर ने किए हैं।

लेसोथो के प्रधान मंत्री थॉमस थाबेन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

about - Part 2736_13.1
लेसोथो के प्रधान मंत्री थॉमस थाबाने ने औपचारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। थाबाने और उनकी मौजूदा पत्नी पर लगभग तीन साल पहले अपनी पूर्व पत्नी की हत्या की साजिश का संदेह होने कारण देश में राजनीतिक संकट पैदा हो रहा है। संसद द्वारा लेसोथो के वित्त मंत्री मोएकेट्सी मजोरो (Moeketsi Majoro) को देश के अंतरिम पीएम के रूप में चुना गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लेसोथो दक्षिणी अफ्रीकी पर्वतीय राज्य है।
  • लेसोथो कैपिटल: मासेरू.
  • लेसोथो मुद्रा: लेसोथो लोटी.
    about - Part 2736_14.1

    चीन ने WHO को 2 बिलियन अमरीकी डालर की मदद का किया ऐलान

    about - Part 2736_16.1
    चीन ने WHO स्वास्थ्य सभा को कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए दो वर्षों में 2 बिलियन अमरीकी डालर देने का ऐलान किया है। दो वर्षों में दी जाने वाली USD 2 बिलियन की राशि विशेष रूप से विकासशील देशों में COVID-19 प्रतिक्रिया प्रयासों का समर्थन करने के लिए दी जाएगी ।
    यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब चीन लगातार लॉकडाउन पर बढ़ते वैश्विक दबाव का सामना कर रहा, क्योंकि मौत और बढ़ते कोरोनोवायरस के मामलों में भारी वृद्धि ने दुनिया भर की गतिविधियों पर लगाम लगा दी है। डब्ल्यूएचओ ने 30 जनवरी को दुनिया भर में कोरोनोवायरस के कारण स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की। साथ हो WHO ने 11 मार्च को प्रकोप को महामारी घोषित कर दिया था, जब इस वायरस ने विश्व स्तर पर हजारों लोगों की जान ले ली थी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • चीन की राजधानी: बीजिंग; चीन की मुद्रा: रेनमिनबी.
    • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग.

    विश्व मधुमक्खी दिवस: 20 मई

    about - Part 2736_18.1
    हर साल 20 मई को विश्व स्तर पर World Bee Day यानि विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है। आज के ही दिन यानि  20 मई को, आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का जनक कहे जाने वाले एंटोन जान्सा का जन्म 1734 में स्लोवेनिया में हुआ था। मधुमक्खी दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मधुमक्खियों और अन्य परागणकों के महत्व, योगदान और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। दुनिया के खाद्य उत्पादन का लगभग 33% मधुमक्खियों पर निर्भर करता है, इस प्रकार वे जैव विविधता के संरक्षण, प्रकृति में पारिस्थितिक संतुलन और प्रदूषण को कम करने में भी सहायक हैं।
    इस दिवस के अवसर पर COVID-19 महामारी के कारण, “Bee Engaged” थीम के साथ एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह थीम विशेष रूप से मधुमक्खी पालनकर्ताओं द्वारा अपनाए गए आजीविका का समर्थन करने और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों को वितरित करने के लिए मधुमक्खी पालनकर्ताओं द्वारा अपनाई गई मधुमक्खी उत्पादन और अच्छी प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित है।
    विश्व मधुमक्खी दिवस का इतिहास:

    संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने दिसंबर 2017 में स्लोवेनिया के 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में मनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस प्रस्ताव ने विशिष्ट संरक्षण उपायों को अपनाने और मधुमक्खियों के संरक्षण और मानवता के लिए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। पहला विश्व मधुमक्खी दिवस 20 मई 2018 को मनाया गया था।


    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन के महानिदेशक: क्व डोंगयु.
    • फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन मुख्यालय: रोम, इटली.
    • फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945.

    COVID -19 के सभी संक्रमित मामलों के ठीक होने बाद कोरोना मुक्त हुआ लद्दाख

    about - Part 2736_20.1
    केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 3 मई 2020 के बाद से कोरोना का कोई भी ताजा मामला सामने नहीं आने के कारण लद्दाख कोरोना वायरस मुक्त हो गया है। साथ ही, लेह जिले में जिन संक्रमित रोगियों का इलाज चल रहा था, वे इस महामारी से ठीक हो गए हैं। लद्दाख में अब तक कोरोनावायरस के कुल 43 मामले सामने आए थे और ये सभी पॉजिटिव मामले COVID-19 से अब ठीक हो चुके हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर: राधा कृष्ण माथुर.

    अलीबाबा के जैक मा ने की सॉफ्टबैंक बोर्ड से इस्तीफे की पेशकश

    about - Part 2736_22.1
    अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा ने सॉफ्टबैंक के निदेशक मंडल से इस्तीफा देने का फैसला किया है। जैक मा बोर्ड में लगभग पिछले 13 वर्षों से कार्यत थे। मा के 25 जून को बोर्ड से इस्तीफा देने की संभावना है। हाल ही में सूचना आई थी कि समूह को 13 बिलियन अमरीकी डालर का वित्तीय घाटा हुआ है। जैक मा सितंबर 2019 में अलीबाबा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
    सॉफ्टबैंक ग्रुप के निदेशक मंडल में 11 निदेशक शामिल हैं। ग्रुप अपने बोर्ड के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 13 कंरने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में बोर्ड के तीन नए निदेशकों के नामांकन का प्रस्ताव रखा है: मुख्य वित्तीय अधिकारी योशिमोतो गॉट, केडेन्स डिजाइन सिस्टम्स के सीईओ लिप-बून टैन और वासेदा बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर युको कवाटो.

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • सॉफ्टबैंक के सीईओ: मासायोशी सोन.
    • सॉफ्टबैंक मुख्यालय: मिनातो सिटी, टोक्यो, जापान.
    • सॉफ्टबैंक की स्थापना: 3 सितंबर 1981.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me