दक्षिण अफ्रीकी एचआईवी शोधकर्ता क्वारैशा अब्दुल करीम ने जीता क्रिस्टोफ मेरिएक्स पुरस्कार

about - Part 2732_3.1
महिलाओं को वायरस बचाने वाले टोपिकल जेल की खोज करने वाली दक्षिण अफ्रीकी एचआईवी शोधकर्ता, क्वारैशा अब्दुल करीम को क्रिस्टोफ़ मेरिएक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। क्रिस्टोफ़ मेरिएक्स पुरस्कार फ्रांस में विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले शीर्ष पुरस्कारों में से एक है। उन्होंने डरबन स्थित सेंटर फॉर एड्स प्रोग्राम ऑफ रिसर्च इन साउथ अफ्रीका (CAPRISA) जिसकी वो प्रमुख भी है में किए अपने काम के लिए आधा मिलियन-यूरो (551,000 डॉलर) का पुरस्कार जीता।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा.
  • रैंड दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक मुद्रा है.

IOC ने नरिंदर बत्रा को बनाया ओलंपिक चैनल कमीशन का सदस्य

about - Part 2732_5.1
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को ओलंपिक चैनल कमीशन का सदस्य चुना किया गया है। बत्रा इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के प्रमुख भी हैं।
ओलंपिक चैनल आयोग, IOC (अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति) की बैठक, IOC के कार्यकारी बोर्ड और IOC के अध्यक्ष को सलाह देने का कार्य करता है और ओलंपिक चैनल को लांच करने और इसके संचालन में भी मार्गदर्शन करता है। आयोग अपने प्रारंभिक लॉन्च चरण से अपने परिपक्व और स्थापित रूप के माध्यम से ओलंपिक चैनल की वृद्धि और विकास की सलाह देता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष: थॉमस बाख.

भारत ने महाराष्ट्र की सड़कों के विकास के लिए एडीबी के साथ ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2732_7.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने महाराष्ट्र में सड़क बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 177 अमेरिकी मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। महाराष्ट्र के 450 किलोमीटर लम्बे राज्य राजमार्गों और जिलों की प्रमुख सड़कों के उन्नयन के मुख्य उद्देश्य के लिए इस ऋण समझाते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस सड़क सुधार परियोजना में 2 प्रमुख जिले की सड़कें और 11 राज्य राजमार्गों में 450 किमी की संयुक्त लंबाई वाले सड़क सुधार शामिल हैं। इस परियोजना से राष्ट्रीय राजमार्गों, बंदरगाह, हवाई अड्डों, औद्योगिक क्षेत्रों, रेल हब, अंतरराज्यीय सड़कों, जिला मुख्यालय, उद्यम समूहों और कृषि क्षेत्रों से कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।
इस परियोजना में सड़क सुरक्षा ऑडिट ढांचे के विकास के साथ-साथ सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाना भी शामिल है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित कमजोर वर्गों का संरक्षण होगा। ठेकेदारों को 5 साल के प्रदर्शन-आधारित रखरखाव दायित्वों को संपत्ति की गुणवत्ता और सेवा स्तरों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, इस तरह सड़क रखरखाव प्रणाली का अपडेशन होगा। इसके अलावा इसके तहत सड़को के डिजाइन, सड़क रखरखाव योजना और सड़क सुरक्षा जैसे विभिन्न पहलुओं में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन और आपदा लचीला सुविधाओं में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र लोक निर्माण विभाग परियोजना कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.

वर्ल्ड हंगर डे: 28 मई

about - Part 2732_9.1
World Hunger Day: हर साल 28 मई को विश्व स्तर पर वर्ल्ड हंगर डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य दुनिया भर में भुखमरी से ग्रस्त 820 मिलियन से अधिक लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन 2011 के बाद से न केवल भुखमरी की बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बल्कि स्थायी उपक्रमों के माध्यम से भूखमरी और गरीबी को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है।
इस पहल के माध्यम से कुपोषण और भूखमरी से करीब एक अरब लोगों की जान बचाने की सख्त जरूरत है। इस महामारी के दौरान विश्व स्तर पर भोजन पहुंचाने के लिए आउटरीच प्रदान करने की आवश्यकता और उन लोगों को बचाने के लिए सर्वोपरि के रूप में देखा जाता है जो इस महामारी से पहले से ही असुरक्षित रहे हैं।  

वर्ल्ड हंगर डे का इतिहास:

वर्ल्ड हंगर डे, द हंगर प्रोजेक्ट द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसे सबसे पहले वर्ष 2011 में शुरू किया गया था। इस साल भूखमरी को पूरी तरह से निपटने के लिए 10वें वार्षिक WHD को चिन्हित किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2019: 117 देशों में से 102 वे स्थान पर भारत, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान से भी पीछे है।

निर्मला सीतारमण ने की FSDC की 22 वीं बैठक की अध्यक्षता

about - Part 2732_11.1
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (Financial Stability and Development Council) की 22 वीं बैठक की अध्यक्षता की। FSDC की बैठक में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ वित्तीय क्षेत्र नियामकों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक के प्रतिभागियों ने COVID-19 महामारी के संदर्भ में वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए भारत सरकार एवं नियामकों द्वारा हाल के महीनों में उठाए गए निर्णयों की भी समीक्षा की। 
बैठक के दौरान, वित्तीय स्थिरता और कमजोरियों के मुद्दों सहित वर्तमान वैश्विक और घरेलू मैक्रो-आर्थिक स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा उन प्रमुख मुद्दों की भी समीक्षा की गई जिनका सामना बैंकों के साथ-साथ अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा किया जा सकता है। इनके अतिरिक्त, एफएसडीसी बाजार की अस्थिरता, घरेलू संसाधन जुटाने और पूंजी प्रवाह के मुद्दों पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया है।

36 वें राष्ट्रीय खेलों को COVID-19 के चलते अनिश्चित काल तक के लिए किया गया स्थगित

about - Part 2732_13.1
गोवा में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किए जाने वाले 36 वें राष्ट्रीय खेलों को COVID-19 महामारी के कारण अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय खेलों के आयोजक मंडल द्वारा COVID-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय खेलों को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
समिति सितंबर अंत में एक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसमे राष्ट्रीय खेलों की नई तारीखें तय करने पर निर्णय लिया जा सकता है। गोवा सरकार को केंद्रीय खेल मंत्रालय से मार्गदर्शन की आवश्यकता है, खेलों की तैयारी के लिए आयोजन से चार महीने पहले की अधिसूचना की आवश्यकता है। इन खेलों का आखिरी संस्करण 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष: नरिंदर ध्रुव बत्रा.
  • भारतीय ओलंपिक संघ मुख्यालय: नई दिल्ली.

आर श्रीरेखा होंगी केरल की पहली महिला DGP

about - Part 2732_15.1
आर श्रीलेखा केरल की पुलिस महानिदेशक बनने वाली पहली महिला होंगी। केरल सरकार ने उन्हें फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के DGP के रूप में नियुक्त किया। वह 1987 बैच की अधिकारी होने के साथ-साथ ही वह केरल की पहली महिला IPS अधिकारी भी हैं। वर्तमान में वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में जेल और सुधार सेवा विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यत हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.

अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस: 28 मई

about - Part 2732_17.1
International Day of Action for Women’s Health: अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस साल 1987 के बाद से प्रत्येक वर्ष 28 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण जैसे कि यौन और प्रजनन स्वास्थ्य तथा अधिकारों (sexual and reproductive health and rights -SRHR) से जुड़े मुद्दों के बारें में जागरूकता बढ़ाना हैं। 28 मई को अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस महिलाओं के वैश्विक प्रजनन प्रजनन अधिकारों (Women’s Global Network for Reproductive Rights-WGNRR) द्वारा मनाया जाता हैं। है। हर महिला का यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकारों का अधिकार है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह दुनिया के किस हिस्से से आती है, किस उम्र की है, या उनकी जातीयता या धर्म क्या है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस के बारे में:

वर्ष 1987 में, कोस्टा रिका में WGNRR के सदस्यों के रीयूनियन के दौरान, 28 मई को महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाना घोषित किया गया था। तब से, हर साल 28 मई इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने जाना लगा और इस दिन महिलाओं और स्वास्थ्य समूहों द्वारा दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 1999 में, इसे आधिकारिक तौर पर दक्षिण अफ्रीका की सरकार द्वारा मान्यता दी गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WGNRR मुख्यालय स्थान: एम्स्टर्डम, नीदरलैंड.
  • WGNRR स्थापित: 1984.

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस : 29 मई

about - Part 2732_19.1
हर साल 29 मई को दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों द्वारा संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी महिलाओं और पुरुषों को समर्पित है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सैन्य, पुलिस या नागरिक के रूप में कार्य किया है।
वर्ष 2020 थीम: Women in Peacekeeping: A Key to Peace. यह विषय महिलाओं, शांति और सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 को अपनाने की 20 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के बारे में:
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 2003 में अपनाए एक प्रस्ताव के बाद 29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के रूप में घोषित किया गया। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को सम्मानित करने और उन सभी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए की गई, जिन्होंने शांति स्थापना के लिए अपनी जान गंवा दी है और संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में अपने उच्च स्तर के व्यावसायिकता, समर्पण और साहस के साथ सेवा की है और इसे जारी रखते हैं। 

हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका ने शेहान मदुशंका को किया निलंबित

about - Part 2732_21.1
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका पर लगे हेरोइन के रखने के आरोप बाद उन्हें क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन तब जारी रहेगा जब तक बोर्ड इस मामले की जांच पूरी नहीं कर लेता है।
मदुशंका ने जनवरी 2018 में अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके अलावा उन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ दो टी 20 मैच भी खेले, लेकिन चोटों के कारण उसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे.
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे.
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे.
  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया.

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me