“वन धन योजना: कोविड-19 के बाद के सबक” पर वेबिनार का हुआ आयोजन

about - Part 2730_3.1
राजस्थान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने “वन धन योजना: कोविड-19 के बाद के सबक” का आयोजन भारत सरकार के जनजातीय मामले मंत्रालय के ट्रिफेड के सहयोग से मिलकर किया है। इस वेबिनार का आयोजन आप अपनी स्कीम जानें-व्याख्यान श्रृंखला के तहत किया गया था। इस वेबिनार को जनजातीय मामले मंत्रालय के ट्रिफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्णा ने संबोधित किया।
ट्रिफेड ने “वन धन समाजिक दूरी जगरूकता अभियान” शुरू करने के लिए यूनिसेफ के साथ भागीदारी की है। इस पहल के तहत जनजातीयों को कई दिशा-निर्देशों, राष्ट्रव्यापी एवं राज्य विशिष्ट वेबीनारों और अनुसरण किए जाने के लिए सुरक्षा उपायों पर निर्देशों के साथ कोविड-19 के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जनजातीय मामले मंत्रालय ने इस चुनौतीपूर्ण समय में वन संग्रहकों को बेहद आवश्यक राहत उपलब्ध कराने के लिए एनटीएफपी मदों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी संशोधित किया है।

नितिन गडकरी ने चंबा में चारधाम परियोजन के तहत निर्माण की गई सुरंग का किया उद्घाटन

about - Part 2730_5.1
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चंबा में चारधाम कनेक्टिविटी परियोजना के तहत बनाए जा रहे मार्ग के एक हिस्से के रूप में एक 440 मीटर लंबी सुरंग का उद्घाटन किया है। इस सुरंग से चारधाम राजमार्ग (NH 94) के ऋषिकेश-धरासू और गंगोत्री खंड पर यात्रियों द्वारा लगने वाले समय में काफी कमी आएगी।
चारधाम परियोजना के तहत लगभग 889 किलोमीटर लम्बे राजमार्ग निर्माण के लिए 12 हजार करोड़ रुपये का खर्च किया जाना है। बीआरओ को पवित्र तीर्थ गंगोत्री और बद्रीनाथ की ओर जाने वाले 250 किलोमीटर-लम्बे राजमार्ग के निर्माण का कार्य सौंपा गया है। इस सुरंग को सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा विकसित किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री: वी. के. सिंह.

शास्त्रीय संगीतकार श्यामला जी, भावे का निधन

about - Part 2730_7.1
शास्त्रीय संगीतकार श्यामला जी, भावे का निधन। उनकी हिंदुस्तानी के साथ-साथ कर्नाटक संगीत पर भी अच्छी कमांड थी। उन्होंने भारत के पहले संस्कृत धारावाहिक “कादम्बरी” का संगीत भी तैयार किया था। इसके अलावा उन्होंने 1997 से 2001 तक कर्नाटक संगीता नृ्त्य अकादमी में भी काम किया था।
प्रसिद्ध गायिका को “उभय गण विदुषी (दोनों शैलियों में विशेषज्ञ)” के खिताब से सम्मानित किया जा चुका है और साथ ही उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए संगीत भी तैयार किया, जिसमें पहली संस्कृत फिल्म “आदि शंकराचार्य” भी शामिल है। उन्हें कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

आईबीएम के राजीव जोशी ने जीता वर्ष 2020 का NYIPLA “इन्वेन्टर ऑफ द ईयर अवार्ड”

about - Part 2730_9.1
भारतीय-अमेरिकी आईबीएम वैज्ञानिक राजीव जोशी को वर्ष 2020 में प्रतिष्ठित NYIPLA “इन्वेन्टर ऑफ द ईयर अवार्ड” के लिए चुना गया है। उन्होंने यह पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को आगे बढ़ाने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमताओं को बेहतर बनाने में उनके योगदान के लिए जीता है।
वर्तमान में डॉ. जोशी न्यूयॉर्क के आईबीएम थॉमसन वाटसन रिसर्च सेंटर में कार्यत हैं। यह पुरस्कार हर साल New York Intellectual Property Law Association (NYIPLA) द्वारा प्रदान किया जाता है। इन्वेन्टर ऑफ द ईयर अवार्ड हर साल समाज के प्रति आविष्कारक के योगदान को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है और जिसमे विजेता को 5,000 अमेरिकी डॉलर की राशि भी दी जाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NYIPLA अध्यक्ष: कॉलमैन बी. रगन.
  • NYIPLA स्थापित: 7 मार्च, 1922.

LIC ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की “प्रधान मंत्री वय वंदना योजना”

about - Part 2730_11.1
भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री वय वंदना योजना को शुरू करने का ऐलान कियां है। यह योजना 26 मई से शुरू होकर 31 मार्च, 2023 तक यानि तीन वित्तीय वर्षों के लिए होगी। एलआईसी इस योजना को पूरा करने के लिए इसे अकेले चलाने के लिए अधिकृत है, जो केंद्र द्वारा अनुदानित गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी, पेंशन योजना के रूप में काम करेगी।
इस पॉलिसी की अवधि 10 वर्ष की होगी और जो 31 मार्च, 2021 तक पहले वित्तीय वर्ष के दौरान बेचे जाने वाली पॉलिसीज के लिए एक वर्ष में देय मासिक के अनुसार 10 वर्षों की पूरी अवधि के लिए 7.40 प्रतिशत दर (लगभग  7.66 प्रतिशत प्रति वर्ष) से सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • LIC का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • एलआईसी के अध्यक्ष: एम आर कुमार
  • एलआईसी की स्थापना: 1 सितंबर 1956.

    मेजर सुमन गवानी को किया जाएगा UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

    about - Part 2730_13.1
    UN Military Gender Advocate of the Year 2019: भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गवानी को वर्ष 2019 के UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब किसी भारतीय शांतिदूत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मेजर सुमन को संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात किया गया था। हाल ही में उन्होंने अपना मिशन पूरा किया था। गवानी 2011 में भारतीय सेना में शामिल हुए जहां उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से स्नातक किया, और फिर आर्मी सिग्नल कॉर्प्स में शामिल हुई थी। वह उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के पोखर गाँव की रहने वाली है।

    मेजर सुमन गवानी के साथ ब्राजील के सैन्य अधिकारी कमांडर कार्ला मोंटेइरो डी कास्त्रो अरुजो को यह पुरस्कार 29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस की अध्यक्षता में एक वेब समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। इन दोनों महिला सैन्य शांतिदूतों को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस द्वारा “पॉवरफुल रोल मॉडल” के रूप में वर्णित किया गया था। 
    मेजर सुमन गवानी इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली भारतीय शांतिदूत होंगी। वह एक सैन्य पर्यवेक्षक है, जिसे कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान (UNMISS) में तैनात किया गया था। सैन्य पर्यवेक्षक सुमन गवानी ने हाल ही में UNMISS में अपना कार्यकाल का पूरा करने सहित दक्षिण सूडान में भी मिशन को पूरा किया है।
    संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार के बारे में:

    यह पुरस्कार पहली बार साल 2016 में दिया गया था, जिसके के लिए 2015 में विजेताओं के चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस पुरस्कार को देने का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के लिए एक सैन्य संदर्भ में एक लिंग परिप्रेक्ष्य को मुख्य धारा के रूप में परिभाषित करना और समझना है। साथ ही इसका लक्ष्य महिलाओं के संयुक्त राष्ट्र सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत सैन्य शांति सैनिकों के समर्पण और प्रयास को सम्मानित करना है।

    पीके नायर होंगे नाइजर में भारत के नए राजदूत

    about - Part 2730_15.1
    भारत सरकार ने प्रेम के नायर को नाइजर गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है। वह वर्तमान में हंबनटोटा में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में तैनात हैं। उनके शीघ्र ही कार्यभार संभालने की संभावना है। उनकी नियुक्ति राजेश अग्रवाल के स्थान पर की गई है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • नाइजर की राजधानी: नियामी.
    • नाइजर की मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी CFA फ्रैंक.
    • नाइजर के राष्ट्रपति: महामदौ इस्सौफौ.

    इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी का निधन

    about - Part 2730_17.1
    इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी का निधन, उन्होंने 1998 में यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन) कप ग्लोरी में रोनाल्डो-प्रेरित टीम का नेतृत्व किया था। वह इतालवी फुटबॉल अधिकारी, खिलाड़ी और प्रबंधक रहे थे। वह मंटोवा, नापोली, टोरिनो, जुवेंटस, ब्रेशिया और जेनोआ के लिए अटैकिंग मिडफील्डर के रूप में खेले थे। उन्होंने 1961–62 में नोपोली के साथ कोप्पा इटालिया जीता था। इसके अलावा उन्हें इटली के सर्वश्रेष्ठ कोच के रूप में Panchina d’Oro से सम्मानित किया गया जा चुका है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की SIDM, MSMEs के ई-कॉन्क्लेव की अध्यक्षता

    about - Part 2730_19.1
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के ई-कॉन्क्लेव की अध्यक्षता  की। MSMEs के ई-कॉन्क्लेव का वर्चुअल सम्मेलन रक्षा उत्पादन विभाग, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और भारतीय रक्षा निर्माताओं के संगठन (SIDM) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

    इस ई-कॉन्क्लेव को ‘Business Continuity for MSMEs in Defence & Aerospace Sector’ के विषय पर आयोजित किया गया था। इस कॉन्क्लेव में 800 से अधिक डिफेंस MSMEs इकाइयों ने हिसा लिया।
    कॉन्क्लेव के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लोबल कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के खिलाफ राष्ट्र की लड़ाई में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और अन्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की है। 

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के अध्यक्ष: जयंत डी पाटिल
    • भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के महानिदेशक: चंद्रजीत बनर्जी.

    आरईसी लिमिटेड और TajSATS ने फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन प्रदान करने के लिए किया समझौता

    about - Part 2730_21.1
    आर.ई.सी लिमिटेड ने IHCL और SATS लिमिटेड के एक संयुक्त उद्यम TajSATS के साथ फ्रंटलाइन स्वास्थ्य देखभाल कर्मिर्यों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए साझेदारी की है। मौजूदा हालात में दोनों संस्थाएं देश भर के दैनिक गरीब मजदूरों सहित प्रमुख सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा कर्मचारियों को भोजन उपलब्ध कराने के मिशन का संचालन कर रही हैं। इस पहल के माध्यम से नई दिल्ली में 18,000 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किए जाने की योजना है।
    REC लिमिटेड एक नवरत्न NBFC है जिसने COVID-19 महामारी के कारण लगे राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के दौरान पूरे देश में 4.58 लाख किलोग्राम से अधिक खाद्यान्न, 1.26 लाख भोजन के पैकेट, 9600 लीटर के सैनिटाइज़र, 3400 PPE किट और 83000 मास्क वितरित किए हैं।

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me