एन चंद्रशेखरन और जिम ताइक्लेट को दिया गया साल का 2020 ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड

about - Part 2676_3.1
टाटा समूह के चेयरमेन, नटराजन चंद्रशेखरन और लॉकहीड मार्टिन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष जिम ताइक्लेट (Jim Taiclet) को US-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2020 दिया गया है।

एन चंद्रशेखरन के बारे में:


एन चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए और उन्हें जनवरी 2017 में अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक गैर-सरकारी निदेशक के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलावा उन्होंने Tata Motors और Tata Global Beverages (TGB) के साथ-साथ नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज़ (NASSCOM) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।


जिम ताइक्लेट के बारे में:


जिम टायलेट जून 2020 में लॉकहीड मार्टिन के अध्यक्ष और सीईओ बने। उन्होंने मार्लिन ए. ह्युसन का स्थान लिया था। वह जनवरी 2018 से संगठन के निदेशक रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकन टॉवर कॉरपोरेशन के चेयरपर्सन, अध्यक्ष और सीईओ के रूप में और एलाइड सिग्नल के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है ।

USIBC Global Leadership Award के बारे में:


USIBC Global Leadership Award को 2007 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के शीर्ष कॉर्पोरेट अधिकारियों को दिया जाता है, जिनकी कंपनियां अमेरिका-भारत वाणिज्यिक गलियारे में विकास को बढ़ावा देने में प्रमुख भूमिका निभाती हैं। यह उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और भारत-अमेरिका ट्रेड और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • USIBC मुख्यालय: वाशिंगटन, D.C., अमेरिका.
  • USIBC अध्यक्ष: निशा बिस्वाल.
  • भारत के लिए USIBC प्रबंध निदेशक: अंबिका शर्मा.

    हैदराबाद के INCOIS ने “स्वछता पखवाड़ा” का किया आयोजन

    about - Part 2676_5.1
    हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) द्वारा “स्वछता पखवाड़ा” का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान, लोगों को मिशन के उद्देश्यों के बारे में जागरूक करने के लिए खुले में शौच से मुक्त होनाठोस और तरल कचरे का कुशल प्रबंधन, समग्र स्वच्छता आदि जैसी कई गतिविधियाँ आयोजित की गई है। इसमें ITCOocean परिसर में वृक्षारोपण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिज्ञा और कैंपस सैनिटाइजेशन आदि भी शामिल थी। 
    हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS), भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। यह देश को नि: शुल्क समर्पित महासागर सूचना सेवाएं प्रदान करता है। सुनामी अर्ली वार्निंग सर्विस, पोटेंशियल फिशिंग ज़ोन एडवाइज़री सर्विस और ओशन स्टेट फोरकास्ट सर्विस,  दी जाने वाली तीन प्राथमिक सेवाएं हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.

    हैदराबाद एयरपोर्ट पर बनाई गई भारत की पहली संपर्क रहित कार पार्किंग

    about - Part 2676_7.1
    GMR हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (GHIAL) ने COVID-19 के बीच सुरक्षित हवाई अड्डा प्रदान करने के लिए भारत की पहली पूरी तरह से संपर्क रहित एयरपोर्ट कार पार्किंग की शुरुआत की है। इसके अतिरिक्त GHIAL ने NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के साथ मिलकर अपने NETC (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन) FASTag कार पार्किंग का भी विस्तार किया है।
    पार्किंग का भुगतान सीधे प्रीपेड खाते से लिंक्ड रीलोडेबल इलेक्ट्रॉनिक रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग का उपयोग करके किया जा सकेगा, जो पार्किंग शुल्क के स्वचालित भुगतान को सक्षम बनाएगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • NPCI के एमडी और सीईओ: दिलीप अस्बे.
    • NPCI प्रमुख कार्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

    Anji Khad bridge: J&K में किया जा रहा रेलवे के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज का निर्माण

    about - Part 2676_9.1
    रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जम्मू-कश्मीर (J&K) में कटरा और रियासी को जोड़ने वाले भारत के पहले केबल रेल पुल (India’s 1st cable-stayed rail bridge) “अंजी खाद पुल” के निर्माण की जानकारी साझा की है। इस पुल को कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) द्वारा विकसित किया जा रहा है। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का एक भाग है।

    USBRL परियोजना में चेनाब नदी पुल का निर्माण भी शामिल है। चेनाब ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज बन जाएगा।
    Anji Khad पुल के बारे में:
    • अंजी खाद पुल की कुल लंबाई 473.25 मीटर है.
    • इसमें एक एकल खंभा है, जिसकी ऊँचाई नदी के तल से 331 मीटर है। इसमें 20 मीटर की अच्छी तरह से नींव की परिधि के चारों ओर 40-मीटर गहराई वाले छोटे स्तंभों का उपयोग करके एक ऊर्ध्वाधर ढलान में खम्बे का निर्माण किया जाना है.
    • इसमें 96 केबलों की सपोर्ट दी गई है, और इसे तेज हवाओं से लेकर भयंकर तूफान को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।
    • इस पुल पर विभिन्न स्थानों पर कई सेंसर वाली एक एकीकृत निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी.

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.
          • कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: संजय गुप्ता.
          • कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

            रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों को प्रदान किए सैन्य सामग्री खरीद के अधिकार

            about - Part 2676_11.1
            रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) द्वारा सशस्त्र बलों को सैन्य सामग्री खरीदने के अधिकार प्रदान किए गए है। यह निर्णय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद की विशेष बैठक के दौरान लिया गया। इस निर्णय के बाद, सशस्त्र बल अब अपनी आपातकालीन परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 300 करोड़ रुपये तक की तात्कालिक सैन्य सामग्री की खरीद से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने मामलों में सक्षम होंगे।
            सशस्त्र बलों को इस नई शक्तियां मिलने के बाद खरीद की समय सीमा में कमी आएगी।  खरीद के लिए छह महीने के भीतर ऑर्डर दिया जा सकेगा और एक वर्ष के भीतर डिलीवरी की शुरुआत हो जाएगी। उत्तरी सीमाओं पर मौजूदा स्थिति के कारण उत्पन्न हुए सुरक्षा माहौल और सीमाओं की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों को मजबूती प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

            CCI ने Aceso कंपनी द्वारा HCG कंपनी में अधिग्रहण किए जाने को दी मंजूरी

            about - Part 2676_13.1
            भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India-CCI) ने एकेसो कंपनी पीटीई लिमिटेड (Aceso) द्वारा हेल्‍थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (HCG) कंपनी में अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। CCI ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के तहत अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
            Aceso Company Pte. Ltd. (Aceso) एक इकाई अथवा निकाय है जो CVC नेटवर्क का हिस्सा है। सीवीसी नेटवर्क में तीन इकाइयाँ शामिल हैं जो निजी स्वामित्व वाले निकाय हैं और जिनके कार्यकलापों में कुछ निवेश फंडों और प्लेटफॉर्मों को निवेश परामर्श देना और/अथवा इनकी ओर से निवेश का प्रबंधन रती हैं। हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एचसीजी) कैंसर उपचार क्लीनिक, मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों तथा प्रजनन उपचार केंद्रों के माध्यम से विभि‍न्‍न सेवाएं प्रदान करने के व्‍यवसाय में लगी हुई है।
            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
            • प्रतियोगिता आयोग के अध्यक्ष: अशोक कुमार गुप्ता.

            एयरोस्पेस एवं रक्षा विनिर्माण प्रौद्योगिकी सम्मेलन के 5वें संस्करण का हुआ आयोजन

            about - Part 2676_15.1
            रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने “एयरोस्पेस एवं रक्षा विनिर्माण प्रौद्योगिकी” सम्मेलन के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन को ‘आत्म निर्भरत भारत मिशन’ के साथ भारत को सशक्त बनाने के विषय पर आयोजित किया गया था। इसे तमिलनाडु डेवलपमेंट एंड प्रमोशन सेंटर (TNTDPC), सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
            रक्षा राज्य मंत्री श्री श्रीपद येस्सो नाइक ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत के एयरोस्पेस और रक्षा बाजार में विकास की खासी संभावनाएं हैं और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी तथा अग्रणी हब के रूप में विकसित होने, डिजाइन विनिर्माण, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी विकास वसेवाओं के सकल निर्यातक बनने के लिए इसके मूलभूत तत्व खासे मजबूत हैं।” भारत में एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग 2030 तक 70 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

            ट्यूनीशिया के प्रधान मंत्री इलिस फाखफाख ने दिया इस्तीफा

            about - Part 2676_17.1
            ट्यूनीशिया के प्रधान मंत्री एलिस फाखफाख (Elyes Fakhfakh) ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनका इस्तीफा एक मुहिम के बाद आया है, जिसमें उन्हें विश्वास मत हासिल करने और देश में संस्थानों के बीच बढ़ रहे संघर्षों से बचने के लिए दिया गया है।
            एलिस फाखफाख (Elyes Fakhfakh) को जनवरी 2020 में ट्यूनीशिया का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। उन पर वर्तमान में उन कंपनियों के साथ संबंध के आरोपों की जांच चल रही हैं जिन्हें सरकारी ठेके दिए गए हुए थे।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति: कैस सैयद; ट्यूनीशिया की राजधानी: ट्यूनिस.

            ब्रेट ली बने SportsAdda के नए ब्रांड एंबेसडर

            about - Part 2676_19.1
            पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और क्रिकेट दिग्गज ब्रेट ली को SportsAdda ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। SportsAdda एक भारतीय समाचार और सूचना प्लेटफार्म है, जो क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी से जुड़ी सभी ताजा जानकारी, अपडेट और आंकड़े प्रदान करता है।

            SportsAdda के एंबेसडर के रूप में, ब्रेट ली प्रतियोगिता, क्विज़, Q&As, बॉलिंग मास्टरक्लास जैसी मनोरंजन गतिविधियों का संचालन करने के लिए ज़िम्मेदार होंगे, जो इसकी SportsAdda ऐप, वेबसाइट, के साथ-साथ इसके सोशल मिडीया हैंडल पर आयोजित किए जाते है। ब्रेट ली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 221 वनडे, 76 टेस्ट और 25 T20 अंतर्राष्ट्रीय में कुल 718 विकेट झटके है।

            AAI और BEL ने नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सहयोग करने के लिए किया समझौता

            about - Part 2676_21.1
            भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और रक्षा क्षेत्र के सार्वजानिक उपक्रम (Defence Pubic Sector Unit) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हवाई एयरपोर्ट कारोबार में उभरते वैश्विक बाजारों में शामिल होना है। दोनों कंपनियों एयरपोर्ट कारोबार में उभरते वैश्विक अवसरों को संबोधित करने के लिए एक दूसरे की सहायता करेंगी।
            एमओयू दोनों कंपनियों को एक साथ काम करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा, जो भविष्य में नागरिक उड्डयन उद्योग को गति देने में सहायक होगा। एएआई विकास भागीदार की भूमिका निभाते हुए बीईएल को अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में मदद करेगा। यह भारत के बाहर विदेश मंत्रालय की परियोजनाओं के निष्पादन में बीईएल को सक्षम बनाएगा। इस तरह यह साझेदारी घरेलू नागरिक विमानन बाजार के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशियाई, अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी नागरिक विमानन बाजारों में उतरने में भी बीईएल की मदद करेगी।



            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष: अरविंद सिंह.
            • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: एमवी गौतम.

            Recent Posts

            द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
            Most Important Questions and Answer PDF
            QR Code
            Scan Me