COVID-19 से जुड़ी शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड किया गया लॉन्च

about | - Part 2660_3.1
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा “COVID-19 से जुड़ी शिकायतों पर निगरानी रखने के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड” का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड की सहायता से, COVID-19 से संबंधित सभी शिकायतों की निगरानी DARPG की एक तकनीकी टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाती है। पोर्टल को रोजाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपडेट और मॉनिटर किया जाएगा।
COVID-19 शिकायतों पर राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड को कोविड-19 की प्रतिक्रिया वाली गतिविधियों के समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए DARPG द्वारा विकसित किया गया है। डैशबोर्ड द्वारा प्राप्त और निगरानी की जाने वाली शिकायतें इन मामलों से संबंधित थीं – क्वॉरंटीन इकाइयां, लॉकडाउन का पालन न होने संबंधी शिकायतें, आवश्यक आपूर्ति से संबंधित शिकायतें, जांच संबंधी शिकायतें, ऋणों पर ब्याज पुनर्भुगतान का पुनर्निर्धारण, विदेशों से लोगों को निकालने के अनुरोध आदि।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री: जितेंद्र सिंह.

एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन

about | - Part 2660_5.1
कोविड -19 के कारण एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन। इसके अलावा एडम 2000 के पॉप-रॉक बैंड ‘फाउंटेन ऑफ वेन’ के सह-संस्थापक भी थे।
एडम स्लेसिंगर को उनके करियर में ऑस्कर, टोनस, ग्रामीज़ और एमीज़ के लिए भी नॉमिनेटेड किया जा चुका था। एडम ने 2019 में अपने एंटीडिपेंटेंट्स टीवी म्यूज़िकल ड्रामा क्रेजी एक्स-गर्लफ्रेंड में उत्कृष्ट ओरिजिनल संगीत और गीत Are So Not A Big Deal के लिए एमी अवार्ड जीता था । साथ ही उन्होंने साल 2009 में ए कॉलबर्ट क्रिसमस: द ग्रेटेस्ट गिफ्ट ऑफ ऑल में अपने काम के लिए ग्रैमी भी हासिल किया था।

नासा ने विशालकाय सौर कण तूफान का अध्ययन करने के लिए सनराइज मिशन की कि घोषणा

about | - Part 2660_7.1
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने एक नए मिशन सन रेडियो इंटरफेरोमीटर स्पेस एक्सपेरिमेंट (SunRISE) की घोषणा की है। SunRISE मिशन में इस पर अध्ययन किया जाएगा कि सूर्य कैसे ऊर्जा उत्पन्न और विशाल अंतरिक्ष मौसम तूफानों (जिन्हें सौर कण तूफानों के रूप में जाना जाता है) को अन्य ग्रहों के अंतरिक्ष में छोड़ता है।
इस अध्ययन से चांद और मंगल पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा करने में मदद करेगा, क्योंकि इसके जरिए इस की जानकारी मिलने की उम्मीद है कि कैसे सूर्य के विकिरण अंतरिक्ष वातावरण को प्रभावित करते हैं। मिशन का नेतृत्व एन आर्बर के मिशिगन विश्वविद्यालय के जस्टिन कैस्पर करेंगे तथा जिसका प्रबंधन नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) द्वारा किया जाएगा। नासा ने 1 जुलाई 2023 से पहले SunRISE को डिजाइन, निर्माण और लॉन्च करने के लक्ष्य के लिए 62.6 मिलियन अमरीकी डॉलर की राशि मंजूर की है।

क्या है SunRISE मिशन?

  • ये क्यूबसैट्स पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपर एक दूसरे से करीब 6 मील (9.6kms) के आस-पास उड़ेंगे, ताकि सनराइजर्स से भजे गए रेडियो संकेत अवरुद्ध न हो.
  • SunRISE में 6 क्यूबसैट्स लगे होंगे, जिसमे प्रत्येक का आकर एक टोस्टर ओवन के बराबर होगा, जो एक बहुत बड़ी रेडियो दूरबीन के तौर पर काम करेंगे और उन्हें NASA के डीप स्पेस नेटवर्क के माध्यम से साझा करता है।
  • ये सभी क्यूबसैट्स उस स्थान को इंगित करने के लिए 3 डी मानचित्र बनाएंगे जहां विशाल कण सूर्य पर उत्पन्न होते हैं और जब वे विशाल कण अंतरिक्ष में बाहर की ओर बढ़ते हैं तो कैसे विकसित होते हैं.
  • इस जानकारी यह निर्धारित करने में मदद करेगी कि विकिरण के इन विशाल जेटों की शुरुआत कैसे होती है और कैसे ये तीव्र गति से आगे बढ़ते हैं.
  • ये पहला मौका होगा जब 6 अलग-अलग अंतरिक्ष यान सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र से निकलने वाली रेखाओं के विभिन्न ग्रहों के बीच अंतरिक्ष में पहुंचने के पैटर्न के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक साथ काम करेंगे.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
  • नासा का मुख्यालय: अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
  • .

पद्मश्री से सम्मानित भाई निर्मल सिंह का COVID-19 के कारण निधन

about | - Part 2660_9.1
पद्मश्री से सम्मानित और स्वर्ण मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ भाई निर्मल सिंह का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद निधन। भाई निर्मल सिंह पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में गुरबानी व्याख्याता थे।
भाई निर्मल सिंह को गुरुग्रंथ साहिब की गुरबाणी के सभी 31 “राग्स” का ज्ञान था। उन्हें 2009 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पंजाब के मुख्यमंत्री: कैप्टन अमरिंदर सिंह.
  • पंजाब के राज्यपाल: वीपी सिंह बदनोर.

वर्ल्ड बैंक ने भारत को COVID-19 से निपटने के लिए की एक बिलियन देने की पेशकश

about | - Part 2660_11.1
वर्ल्ड बैंक ने भारत सरकार को COVID-19 आपातकाल से निपटने और स्वास्थ्य प्रणाली को दुरुस्त करने की परियोजनों के लिए 1 बिलियन डॉलर देने की पेशकश की है। इस चार वर्षीय परियोजना का उद्देश्य महामारी के समय में भारत की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों की तैयारियों को विकसित करना है
परियोजना दस्तावेज के अनुसार, भारत में स्वास्थ्य प्रणाली के सही संचालन के लिए इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है ताकि भारत में कोविड -19 को फैलने और इसके खतरे से बचा जा सके। वर्ल्ड बैंक की फंडिंग COVID-19 फास्ट-ट्रैक सुविधा के तहत जि की जा रही है, जहां दोनों संस्थाएं (वर्ल्ड बैंक और भारत सरकार) सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रयसों को अमल में लाने पर काम करेंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष: डेविड रॉबर्ट मालपास.
  • वर्ल्ड बैंक का मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी.

केंद्र सरकार ने विदेश व्यापार नीति में एक साल का किया विस्तार

about | - Part 2660_13.1
भारत सरकार ने विदेश व्यापार नीति (Foreign Trade Policy) को एक साल यानी 31 मार्च, 2021 तक के लिए विस्तार देना का फैसला किया है। मौजूदा विदेश व्यापार नीति 1 अप्रैल, 2015 से 5 साल के लिए लागू की गई थी, जो 31 मार्च, 2020 तक के लिए वैध थी। नोवेल कोविड-19 महामारी के चलते अचानक पैदा हुए वर्तमान हालात को देखते हुए विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) की वैधता को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) में विस्तार के साथ-साथ कुछ बदलावों की भी घोषणा की है। एफ़टीपी में किए गए कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
  • एसईआईएस को छोड़कर सभी निर्यात प्रोत्साहन योजनाए और अन्य योजनाओं के अंतर्गत अभी तक उपलब्ध लाभ अन्य 12 महीनों के लिए यानि 31 मार्च, 2021 तक जारी रहेंगे.
  • हैसियत धारक (स्टेटस होल्डर) प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि भी बढ़ाई गई है.
  • अग्रिम/ईपीसीजी प्राधिकार के अंतर्गत और ईओयू आदि के द्वारा किए गए आयात पर आईजीएसटी और मुआवजा सेस के भुगतान से छूट को बढ़ाकर 31.03.2021 के लिए कर दिया गया है।
  • “विशेष कृषि उत्पादों पर परिवहन विपणन सहायता” उपलब्ध कराने की योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है.
  • एफ़टीपी के विभिन्न प्रावधानों के तहत विभिन्न रिपोर्ट / रिटर्न आदि दाखिल करने के लिए समय-सीमा में विस्तार किया गया है।
  • विभिन्न शुल्क क्रेडिट स्क्रिप्स (MEIS / SEIS / ROSCTL) और अन्य प्राधिकारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल.

एल. दुरईस्वामी बने सुंदरम होम फाइनेंस के नए प्रबंध निदेशक

about | - Part 2660_15.1
सुंदरम होम फाइनेंस ने लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया हैं। उन्होंने 1 अप्रैल, 2020 को सुंदरम होम फाइनेंस के एमडी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी को श्रीनिवास आचार्य के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो 2010 से सुंदरम होम फाइनेंस के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यत थे। सुंदरम होम फाइनेंस सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली होम फाइनेंस सहयोगी कंपनी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सुंदरम होम फाइनेंस के अध्यक्ष: टी. टी. श्रीनिवासराघवन.

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फिलिप वारेन एंडरसन का निधन

about | - Part 2660_17.1
नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी फिलिप वारेन एंडरसन का 96 साल की उम्र में निधन। उनका जन्म 13 दिसंबर, 1923 को अमेरिका में इंडियाना के इंडियानापोलिस में हुआ था। उन्हें 1977 में ब्रिटेन के नेविल फ्रांसिस मोट और अमेरिकी जॉन हसब्रुक वैन विलेक के साथ चुंबकीय और विकार प्रणालियों की इलेक्ट्रॉनिक संरचना की मूलभूत सैद्धांतिक जांच में उनके योगदान के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नौसेना में अपनी सेवाए दी थी, जिसमे उन्हें अमेरिकी नौसेना अनुसंधान लैब में काम करने का जिम्मा सौंपा गया था।

संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को 2021 के लिए किया गया स्थगित

about | - Part 2660_19.1
ग्लासगो में नवंबर में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को COVID-19 के कारण अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के COP ब्यूरो ने यूके और इतालवी भागीदारों के साथ मिलकर किया है।
ग्लासगो में आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन की 2021 की नई तारीखों का ऐलान यूके द्वारा इटली के साथ साझेदारी में अन्य सदस्यों के साथ चर्चा के बाद किया जाएगा। बढ़ते वैश्विक तापमान को रोकने के लिए होने वाली इस महत्वपूर्ण वार्ता में 10-दिवसीय सम्मेलन में 200 विश्व नेताओं सहित कुछ 30,000 लोग शामिल होने थे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएनएफसीसीसी महासचिव: पेट्रीसिया एस्पिनोसा.
  • भारतीय मूल के आलोक शर्मा को Cop26 जलवायु सम्मेलन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

कोरोनवायरस के चलते अब विंबलडन 2020 हुआ रद्द

about | - Part 2660_21.1
टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2020 को कोरोनोवायरस महामारी के कारण इतिहास में पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रद्द कर दिया गया है। टूर्नामेंट के आयोजक ऑल इंग्लैंड क्लब (AELTC) की एक आपातकालीन बैठक के बाद चैंपियनशिप 2020 को सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के चलते रद्द करने की घोषणा की गई।
इस टूर्नामेंट का आयोजन 29 जून से 12 जुलाई के बीच किया जाना था। पुरे ग्रास-कोर्ट सीजन को रदद कर दिया गया है, और कम से कम 13 जुलाई तक दुनिया में कहीं भी कोई पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट आयोजित नहीं किया जाएगा। विंबलडन हाल ही में रदद किए टूर्नामेंट में सबसे बड़ी ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता है, जिसमे यूरो 2020 और टोक्यो ओलंपिक को 12 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसमें मई में शुरू होने वाला फ्रेंच ओपन भी शामिल है, जिसे अब 20 सितंबर -4 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विंबलडन चैंपियनशिप, जिसे आमतौर पर विंबलडन के रूप में जाना जाता है, दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है।
  • विंबलडन 1877 से विंबलडन, लंदन में ऑल इंग्लैंड क्लब में आयोजित किया जा रहा है
  • .

Recent Posts

about | - Part 2660_22.1