रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के पूर्व कोच रेडोमिर एंटिक का निधन

about | - Part 2655_3.1
रियल मैड्रिड, बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व कोच रेडोमिर एंटिक का निधन। उनका जन्म 22 नवंबर, 1948 को सर्बिया के ज़िस्टिस्ट में हुआ था। उन्होंने मार्च 1991 से जनवरी 1992 तक रियल मैड्रिड को कोचिंग सेवाए दी और 2003 में बार्सिलोना के कोच का प्रभार संभालने सहित रियल ज़ारागोज़ा, रियल ओविडो, सेल्टा विगो के कोच भी रहे और 2010 विश्व कप में सर्बिया की राष्ट्रीय टीम का प्रबंधन भी किया था।

सार्क ने सदस्य देशों को COVID-19 परियोजनाओं के लिए आवंटित किए 5 मिलियन डॉलर

about | - Part 2655_5.1
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation –SAARC) विकास कोष (Development Fund) ने अपने सदस्य देशों को COVID-19 संबंधित परियोजनाओं के लिए 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं। यह परियोजनाए एसडीएफ के सोशल विंडो थीमेटिक क्षेत्रों के तहत वित्त पोषित की जाएगी। एसडीएफ की सोशल विंडो मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और मानव संसाधन विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाले सामाजिक विकास, और अन्य परियोजनाओं का वित्तपोषण करती है।

परियोजनाओं का उद्देश्य:

  • इस पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटन करने का उद्देश्य सार्क देशों को उनके प्रयासों में वित्तीय सहायता प्रदान करना है और सार्क सदस्य के लोगों को वित्तीय नुकसान और COVID-19 महामारी के गंभीर सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को कम करके सुरक्षा प्रदान करना है।
  • एसडीएफ वर्तमान में अपनी तीन फंडिंग विंडोज, आर्थिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक के तहत सभी सार्क सदस्य देशों में 90 परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है, जिसमें कुल 198.24 मिलियन डॉलर की निधि प्रतिबद्धता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सार्क के 8 सदस्यों देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं.
  • सार्क का मुख्यालय: काठमांडू, नेपाल.
  • सार्क के महासचिव: एसाला रूवान वेराकून.
  • एसडीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): सुनील मोतीवाल.

दिग्गज भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कंचिबोतला का निधन

about | - Part 2655_7.1
भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कंचिबोतला (Brahm Kanchibotla) का कोरोनोवायरस के कारण निधन। वे यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया न्यूज़ एजेंसी में काम कर चुके है और वे यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया के न्यूयॉर्क और संयुक्त राष्ट्र संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। वह कोरोना से उस समय संक्रमित हुए थे जब वह अपनी समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया (UNI) के लिए ग्राउंड रिपोर्ट करने में लगे हुए थे।

विजडन ने बेन स्टोक्स को दिया विश्व में 2020 के लीडिंग क्रिकेटर का खिताब

about | - Part 2655_9.1
विजडन द्वारा इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को विश्व में 2020 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (leading cricketer in the world) का खिताब दिया गया है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ 2005 में इस खिताब को जीतने वाले अंतिम इंग्लिश खिलाड़ी थे। बेन स्टोक्स 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले गए 50 ओवरों के क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड को पहली जीत दिलाने वाले प्रमुख खिलाड़ी थे।
महिला खिलाड़ियों में, ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी को विश्व में विजडन की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का खिताब दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई महिला एशेज का खिताब बरकरार रखने में सफल हुई थी जिसमे पेरी ने सबसे अधिक रन बनाए और सबसे अधिक विकेट लिए थे।
विजडन द्वारा क्रिकेटर्स ऑफ़ इयर चुने गए अन्य पांच खिलाड़ी है, जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), साइमन हैमर (दक्षिण अफ्रीका), मारनस लाबुस्चगने (ऑस्ट्रेलिया) और एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया- महिला) हैं।

जेम्स बॉन्ड फिल्म अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का निधन

about | - Part 2655_11.1
जेम्स बॉन्ड फिल्म में अभिनय करने वाली अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन का निधन। उन्हें 1964 की जेम्स बॉन्ड फिल्म ‘गोल्डफिंगर’ में सीन कॉनरी के साथ दिग्गज Bond girl Pussy Galore की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। इसके अलावा उन्होंने 1960 के दशक की लोकप्रिय टीवी जासूस सीरिज ‘द एवेंजर्स’ में “कैथी गेल” का भी किरदार निभाया था।
ब्रिटिश अभिनेत्री ऑनर ब्लैकमैन की अन्य प्रसिद्ध फिल्मों में 1963 की फिल्म ‘जेसन एंड द अरगोनाट्स’ में देवी हेरा की भूमिका, 1990 के दशक में द अपर हैंड में लॉरा वेस्ट के साथ-साथ अपने प्रोडक्शन में बनी ‘माई फेयर लेडी’ ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ और ‘कैबरे में भी काम किया था।

ट्राइफेड ने यूनिसेफ के साथ मिलकर SHGs समूह के लिए डिजिटल रणनीति की तैयार

about | - Part 2655_13.1
ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) द्वारा यूनिसेफ के साथ मिलकर स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए शुरू किए डिजिटल अभियान को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल संचार रणनीति विकसित की है। इस साझेदारी का उद्देश्य सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को उजागर करना है।
यूनिसेफ के सहयोग से सभी SHG केन्द्रों पर डिजिटल मीडिया सामग्री प्रदान करेगा और वर्चुअल प्रशिक्षण (कोविड के संबंध में मूल जानकारी, प्रमुख रोकथाम व्यवहार) के लिए वेबिनार आयोजित किए जाएंगे; सोशल मीडिया अभियान (एक-दूसरे से आवश्यक दूरी बनाए रखना घर में क्वारंटाइन होना) चलाए जाएंगे तथा वन्य रेडियो का संचालन किया जाएगा।  इसमें 18,000 से अधिक प्रतिभागियों के जुड़ने का लक्ष्य रखा गया है और जो सभी 27 राज्यों के जनजातीय क्षेत्रों को कवर करेगा।
27 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कुल 1205 वन धन विकास केन्द्रों (वीडीवीके) को मंजूरी दी गई है, जिनसे 18,075 वन धन स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं। इस योजना से लगभग 3.6 लाख जनजातीय संग्राहक जुड़े हुए हैं। प्रारंभ में, एक डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से 15,000 स्वयं सहायता समूहों को वन धन सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) अभियान सह आजीविका केन्द्रों के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा। 

TRIFED?

TRIFED, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाली राष्ट्रीय स्तर की एक प्रमुख संस्था है। इसे 1987 में स्थापित किया गया था। यह अप्रैल 1988 से संचालित है। TRIFED का मूल उद्देश्य देश की जनजातियों द्वारा एकत्र ‘माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस (MFP) का माल का उचित मूल्य दिलाना है। ट्राइफेड का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है। प्रधान कार्यालय के अलावा इसके देश के विभिन्न स्थानों पर 13 क्षेत्रीय कार्यालय के स्थित हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनिसेफ गठन: 1946; मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, यू.एस.
  • यूनिसेफ के अध्यक्ष: एच.ई. रबाब फातिमा.

पराग राजा होंगे भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के नए एमडी और सीईओ

about | - Part 2655_15.1
जीवन बीमा कंपनी भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने पराग राजा को कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त किया है। पराग राजा की नियुक्ति पिछले ढाई साल से बीमा कंपनी की अगुवाई करने वाले विकास सेठ के स्थान पर की गई है, जो 30 अप्रैल, 2020 को रिटायर हो रहे हैं।
पराग राजा को जीवन बीमा उद्योग का काफी अनुभव है और उन्होंने पहली भी विभिन्न क्षेत्रों जैसे एजेंसी, बैंकासुरेंस, ब्रोकिंग और डायरेक्ट सेल्स फ़ोर्स चैनलों का नेतृत्व किया है।

सरकार ने COVID-19 से निपटने के लिए ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म “iGOT” किया लॉन्च

about | - Part 2655_17.1
भारत सरकार ने सभी फ्रंट-लाइन कार्यकर्ताओं के लिए COVID -19 से लड़ने के लिए एक ई-लर्निंग प्लेटफार्म  iGOT लांच किया है जो उन्हें महामारी से निपटने में प्रशिक्षण एवं अपडेटों से लैस करेगा। इस प्लेटफॉर्म को https://igot.gov.in पर एक्सेस किया जा सकता है। यह प्लेटफार्म प्रत्येक लर्नर को उसके कार्यस्थल या घर पर और उसकी पसंद के किसी भी डिवाइस को क्यूरेटेड,भूमिका विशिष्ट कंटेंट की सामग्री प्रदान करता है। 



क्या है iGOT प्लेटफ़ॉर्म?

iGOT प्लेटफ़ॉर्म को जनसंख्या के परिमाण के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है और जो लगभग 1.50 करोड़ श्रमिकों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा। कोविड के बेसिक्स, आईसीयू केयर एवं वेंटिलेशन प्रबंधन, क्लिनिकल प्रबंधन, पीपीई के जरिये संक्रमण रोकथाम, संक्रमण नियंत्रण एवं बचाव, क्वारांटाइन एवं आइसोलेशन, प्रयोगशाला नमूना संग्रहण एवं परीक्षण, कोविड-19 मामलों का प्रबंधन, कोविड-19 प्रशिक्षण जैसे विषयों पर नौ (9)पाठ्यक्रमों के साथ आईजीओटी पर इसे आरंभ किया गया है।

प्लेटफ़ॉर्म के लक्षित समूह में चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिक्स,हाईजीन कार्यकर्ता,टेक्निशियन,आक्जीलरी नर्सिंग मिडवाइव्स (एएनएम),केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अधिकारी,सिविल डिफेंस अधिकारी,विभिन्न पुलिस संगठन, नेशनल कैडेट काप्र्स (एनसीसी),नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस),नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस),इंडियन रेड क्रास सोसाइटी (आईआरसीएस),भारत स्काउंट्स एंड गाइड्स (बीसीजी) और अन्य स्वयंसेवक शामिल हैं

डीआरडीओ ने सैनिटेशन इंक्लोजर्स और फुल फेस मास्क का किया निर्माण

about | - Part 2655_19.1
देश में लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), कोविड 19 महामारी के खिलाफ जारी प्रयासों में त्वरित तरीके से उत्पादों का विकास करने के लिए वैज्ञानिक प्रयासों में लगा हुआ है। डीआरडीओ प्रयोगशालाएं अधिक मात्रा में उत्पादन के लिए उद्योग के साझीदारों के साथ कार्य कर रही हैं। अपने प्रयासों के परिणामस्वरूप, DRDO ने मुख्य रूप से स्वास्थ्य पेशेवरों को नोवेल कोरोनोवायरस से बचाने के लिए सैनिटेशन इंक्लोजर्स (PSE) और फुल फेस मास्क (FFM) का निर्माण किया है।
पर्सनल सैनिटाइजेशन इंक्लोजर्स (PSE):
डीआरडीओ की अहमदनगर स्थित एक प्रयोगशाला प्रयोगशाला वाहन अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान (वीआरडीई) ने पीएसई नामक एक फुल बाडी डिस्इंफेक्शन चैंबर की डिजाइन तैयार की है। सैनिटाइजर एवं सोप डिस्पेंसर से सुसज्जित इस पोर्टेबल सिस्टम एक समय पर एक व्यक्ति के लिए पर्सनल डिकान्टामिनेशन के लिए तैयार की गई है। चैंबर में प्रविष्ट होने के बाद, मिस्ट स्प्रे को 25 संकेंड के एक परिचालन के लिए अशांकित किया जाता है और यह परिचालन की पूर्णता का संकेत देते हुए स्वचालित रूप से बंद हो जाता है। इसमें छत पर लगा 700 लीटर की क्षमता वाला टैंक भी शामिल है जो रिफिल होने तक यह 650 कर्मियों को सैनिटाइज  कर सकता है।
फुल फेस मास्क (FFM):
रिसर्च सेंटर इमारात (आरसीआई), हैदराबाद एवं टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (टीबीआरएल), चंडीगढ़ ने कोविड-19 के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए फेस प्रोटेक्शन मास्क का विकास किया है। इसका हल्का वजन इसे लंबी अवधि के लिए आरामदायक वियर के रूप में सुविधाजनक बनाता है। इसकी डिजाइन चेहरे की सुरक्षा के लिए सामान्य रूप से उपलब्ध ए4 साइज ओवर-हेड प्रोजेक्शन (ओएचपी) फिल्म का उपयोग करता है। होल्डिंग फ्रेम को फ्यूज्ड डिपोजिशन मॉडलिंग (3 डी प्रिंटिंग) की मदद से निर्मित किया जा रहा है।

MHRD ने डिजीलॉकर को राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी किया घोषित

about | - Part 2655_21.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने डिजिलॉकर को एकमात्र राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी (एनएडी) घोषित करने की घोषणा की है। साथ ही मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को डिजीलॉकर के तहत स्थायी योजना के रूप में एनएडी को लागू करने का निर्देश दिया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के माध्यम से डिजीलॉकर द्वारा बिना किसी भी उपयोगकर्ता शुल्क के साथ एनएडी को एक स्थायी योजना के रूप में लागू किया जाएगा। इसके अलावा यूजीसी को शैक्षणिक पुरस्कारों के हस्तांतरण, छात्र खातों के निर्माण और डिजीलॉकर के सत्यापन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

क्या होता है DigiLocker?

डिजीलॉकर क्लाउड-आधारित एक प्रमुख सुरक्षित प्लेटफार्म है, जो उपयोगकर्ताओं को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, संपत्ति दस्तावेजों जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के इलेक्ट्रॉनिक संस्करणों को संग्रहीत करने की अनुमति देता है और हर समय इन तक पहुंच सुनिश्चित करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल निशंक ’.

Recent Posts

about | - Part 2655_22.1