RBI द्वारा UCBs के लिए “साइबर सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी विजन” प्रकाशित

 

about - Part 2604_3.1

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), साइबर हमलों से बचने, पता लगाने और जवाब देने के लिए शहरी सहकारी बैंकिंग की आईटी सुरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के लिए शहरी सहकारी बैंकों के लिए “टेक्नोलॉजी विज़न फॉर साइबर सिक्योरिटी” (2020-2023) को लागू करेगा.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

प्रौद्योगिकी विजन डॉक्यूमेंट का उद्देश्य उद्विकासी आईटी और साइबर खतरे के वातावरण के खिलाफ शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र की साइबर सुरक्षा की क्षमता को बढ़ाना है. RBI अपने पाँच-सूत्रीय रणनीतिक दृष्टिकोण ‘GUARD’ का उपयोग करके इस उद्देश्य को प्राप्त करेगा. गार्ड दर्शाता है:

G – Governance Oversight (शासन की निगरानी),
U – Utile Technology Investment (उपयोगी प्रौद्योगिकी निवेश),
A – Appropriate Regulation and Supervision (उपयुक्त विनियमन और पर्यवेक्षण),
R – Robust Collaboration (मजबूत सहयोग)
D – Developing necessary IT, cybersecurity skills set (निर्धारित आवश्यक आईटी,साइबर सिक्यूरिटी का विकास).

पांच सूत्रीय दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, RBI द्वारा 12 विशिष्ट कार्य बिंदुओं को स्थापित किया गया हैं:

  • साइबर सुरक्षा पर बोर्ड की अधिक निगरानी. 
  • आईटी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन व उन्हें सुरक्षित करने में यूसीबी को सक्षम करना.
  • साइबर सुरक्षा से संबंधित नियंत्रणों पर यूसीबी के लिए ऑफसाइट सुपरवाइजरी मैकेनिज्म फ्रेमवर्क स्थापित करना
  • यूसीबी के लिए एक मंच विकसित करना, ताकि वे सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और व्यावहारिक मुद्दों वर चुनौतियों पर चर्चा करने में सहायक हो.  
  • सभी यूसीबी के लिए जागरूकता / प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक रूपरेखा लागू करना. 

साइबर सुरक्षा परिदृश्य डिजिटल बैंकिंग चैनलों को व्यापक रूप से अपनाने के साथ विकसित होता रहेगा, जिससे संबंधित जोखिमों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए यूसीबी की आवश्यकता होती है. यूसीबी और उनके हितधारकों के बीच सक्रिय सहयोग साइबर सुरक्षा पहलुओं पर किए गए विभिन्न उपायों को साझा करने और समन्वय के लिए आवश्यक होगा.

इस प्रौद्योगिकी विजन दस्तावेज के कार्यान्वयन से शहरी सहकारी बैंकों की साइबर तन्याक्ता प्रबल होगी.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

Find More Banking News Here

राष्ट्र ने 25 सितंबर को मनाया अंत्योदय दिवस

 

about - Part 2604_5.1

भारत में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है. इस दिन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाया जाता है. यह दिन मोदी सरकार द्वारा 25 सितंबर, 2014 को घोषित किया गया था. अंत्योदय का अर्थ गरीब से गरीब व्यक्ति का उत्थान करना है.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विषय में:

1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिससे बाद में भाजपा का उत्थान हुआ. वे 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता थे.

Find More Important Days Here

उत्तर प्रदेश सरकार ने किया एकीकृत पोर्टल ‘U-Rise’ का शुभारम्भ

 

about - Part 2604_7.1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने ‘यू-राइज़ (U-Rise)’ नामक एक एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया है. उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) -2020 के कार्यान्वयन के साथ इस तरह के एकीकृत पोर्टल लॉन्च करने वाला पहला राज्य है.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

यू-राइज़ (U-Rise)’ के विषय में:

  • यू-राइज़ पोर्टल छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा, डिजिटल सामग्री, डिजिटल मूल्यांकन, डिजिटल परीक्षा पत्र, वेबिनार, इंटर्नशिप, ई-लाइब्रेरी, रोजगार के लिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो सामग्री से लेकर व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान प्रदान करके उन्हें सशक्त करेगा.
  • यू-राइज़ पोर्टल राज्य में लगभग 20 लाख छात्रों को शिक्षा, करियर काउंसलिंग और रोजगार प्राप्त करने में मार्गदर्शन करेगा.
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध ई-कंटेंट, ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन पाठ्यक्रम राज्य के अधिकांश आंतरिक क्षेत्रों में भी छात्रों के लिए सुलभ होंगे.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

Find More State In News Here

केरल ने एनसीडी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए UNIATF पुरस्कार 2020 जीता

 

about - Part 2604_9.1

केरल ने संयुक्त राष्ट्र की अंतर-एजेंसी टास्क फोर्स का गैर-संक्रामक रोगों से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में अपने “उत्कृष्ट योगदान” के लिए गैर-संक्रामक रोग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पुरस्कार 2020 जीता है. केरल को स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य की अथक सेवा के लिए सम्मानित किया गया है. केरल के लिए इस वार्षिक संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से मान्यता प्राप्त होने का यह पहला मौका है और केरल के साथ पूरे विश्व में 6 अन्य स्वास्थ्य मंत्रालयों ने 2020 का UNIATF पुरस्कार जीता है.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

UNIATF पुरस्कार 2020 के विषय में:

2020 का पुरस्कार गैर-संक्रामक रोग, मानसिक स्वास्थ्य और गैर-संक्रामक रोगों से संबंधित अन्य एसडीजी (SDGs) की रोकथाम और नियंत्रण में बहुपक्षीय कार्यों पर वर्ष 2019 के योगदान और उपलब्धियों को मान्यता देता है. पुरस्कार ने राज्य के फेफड़े के रोग नियंत्रण कार्यक्रम, कैंसर उपचार कार्यक्रम और पक्षाघात नियंत्रण कार्यक्रम की स्थिति को भी पहचाना. 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस.
  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.

Find More Awards News Here

अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस

 

about - Part 2604_11.1

संयुक्त राष्ट्र प्रतिवर्ष 26 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस के रूप में मनाता है. यह दिन विश्व समुदाय के लिए एक अवसर प्रदान करता है कि वह वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता के रूप में स्वीकार करे. यह जनता और उनके नेताओं को ऐसे हथियारों को खत्म करने के वास्तविक लाभों के बारे में, और उन्हें नष्ट करने की सामाजिक और आर्थिक लागतों के बारे में शिक्षित करने का अवसर प्रदान करता है.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियारों का पूर्ण उन्मूलन दिवस का इतिहास:

महासभा ने न्यूयॉर्क में 26 सितंबर 2013 को आयोजित परमाणु निरस्त्रीकरण पर महासभा की उच्च-स्तरीय बैठक के अनुवर्ती के रूप में दिसंबर 2013 में अपने संकल्प 68/32 में अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

Find More Important Days Here

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस: 26 सितम्बर

 

about - Part 2604_13.1

सम्पूर्ण विश्व में प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 26 सितम्बर को मनाया जाता है. यह दिन सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरणीय स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2020 के लिए विषय है: एनवायर्नमेंटल हेल्थ, अ की पब्लिक हेल्थ इंटरवेंशन इन डिजीज पंडेमिक प्रिवेंशन (Environmental health, a key public health intervention in disease pandemic prevention).

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

इतिहास:

2011 में, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ (International Federation of Environmental Health –IFEH) ने 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य : 

  • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ 1986 में स्थापित किया गया था और यह लंदन, इंग्लैंड में स्थित है.
 

IFFI का 51वां संस्करण जनवरी 2021 तक स्थगित

 

about - Part 2604_15.1

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, IFFI का 51 वां संस्करण, अगले वर्ष गोवा में 16 से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. पहले यह 20 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाना था. अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुसार इस उत्सव को नई तारीखों पर आयोजित करने का भी संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया है.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

फेस्टिवल को आभासी और भौतिक प्रारूप में आयोजित किया जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सर्किट में हाल ही में संयोजित फेस्टिवल के अनुसार सभी COVID संबंधित प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाएगा.

Find More National News Here

सोनू सूद बने एसर इंडिया के ब्रांड एंबेसडर

 

about - Part 2604_17.1

एक अग्रणी पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) ब्रांड, एसर इंडिया ने अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. एसर इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के रूप में, सोनू सूद सोशल मीडिया पर एसर के अभिनव उत्पादों की रेंज का समर्थन करेंगे और प्रौद्योगिकी के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में एसर की प्रतिबद्धता पर अभियान करेंगे.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • एसर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: हरीश कोहली.
  • एसर इंडिया का मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्णाटक.

Find More Miscellaneous News Here

रजत सूद बने EESL के नए प्रबंध निदेशक

 

about - Part 2604_19.1

भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के एक संयुक्त उद्यम (JV) ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (Energy Efficiency Services Ltd -EESL) ने तत्काल प्रभाव से रजत सूद को अपना नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है. वह एस गोपाल, निदेशक (वाणिज्यिक) से प्रभार लेंगे, जिन्हें अंतरिम एमडी के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. EESL से पहले, उन्होंने स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में काम किया.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड का मुख्यालय : नई दिल्ली, भारत.
  • ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड के अध्यक्ष: राजीव शर्मा.

Find More Appointments Here

मोहम्मद हुसैन रोबल सोमालिया के नए प्रधान मंत्री

 

about - Part 2604_21.1

सोमालिया के राष्ट्रपति, मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद ने मोहम्मद हुसैन रोबल को सोमालिया के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया है. वह पूर्व प्रधानमंत्री हसन अली खैरे का स्थान लेंगे, जिन्हें फरवरी 2021 से पहले  पूर्णत: पूरी तरह से लोकतांत्रिक चुनावों का मार्ग प्रशस्त करने में विफल होने के कारण जुलाई में संसद द्वारा पद से हटाने के लिए वोट दिया गया था. राष्ट्रपति फरमाजो की अध्यक्षता में सत्र में भाग लेने वाले सभी 215 सांसदों ने पीएम के रूप में हुसैन रोबल की नियुक्ति के समर्थन में वोट किया.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य: 

  • सोमालिया की राजधानी : मोगादिशु.
  • सोमालिया की मुद्रा: सोमाली शिलिंग

Find More International News

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me