वायु सेना ने मरीजों को बाहर निकालने के लिए विकसित किया “ARPIT”

about | - Part 2585_3.1
भारतीय वायु सेना द्वारा स्वदेशी रूप से पृथक परिवहन (आइसोलेटेड ट्रांसपोर्टेशन​) ​के लिए एक​​ ​​​​एयरबोर्न रेस्क्यू पॉड (Airborne Rescue Pod for Isolated TransportationARPIT) का डिजाइन, विकसित एवं निर्माण किया गया है। यह पॉड ऊंचाई वाले क्षेत्रों, अलग-थलग स्थानों तथा दूरदराज के क्षेत्रों से COVID-19 सहित गंभीर ​संक्रामक ​रोगियों को बाहर निकालने में मददगार साबित होगा। इस सिस्टम को ​​​​​एविएशन प्रमाणित सामग्री ​​का उपयोग करके इसे हल्के आइसोलेशन सिस्टम के रूप में विकसित किया गया है।
ARPIT का डिजाइन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड और संयुक्त राज्य अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर किया गया है। ARPIT पॉड को 60,000 रुपये की लागत से विकसित किया गया है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
  • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली.

जावेद अख्तर रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार जीतने वाले बने पहले भारतीय

about | - Part 2585_5.1
प्रसिद्ध कवि, गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता, मानव विकास और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने के चलते दिया गया है, जिसके बाद वह इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बन गए है। वर्ष 2003 से यह पुरस्कार हर साल विज्ञान, रिसर्च, शिक्षा या मनोरंजन के क्षेत्र के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से  लॉजिकल होकर धर्मनिरपेक्षता और तर्कसंगतता और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने लिए कार्य करता है।

नाबार्ड ने असम ग्रामीण विकास बैंक के लिए जारी किए 270 करोड़ रुपये

about | - Part 2585_7.1
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development) ने असम ग्रामीण विकास बैंक को 270 करोड़ रुपये की विशेष चलनिधि सुविधा (SLF) देने की घोषणा की है।  COVID-19 महामारी के दौरान किसानों की कृषि गतिविधियों का सहयोग करने के लिए 270 करोड़ रुपये की विशेष चलनिधि सुविधा प्रदान की गई है। यह ऋण सुविधा किसानों को अपने फसल उत्पादन को बढ़ाने में सक्षम बनाएगी, जो इस कठिन समय में राज्य के कृषि ऋण के लिए एक वरदान साबित होगा।
नाबार्ड 2020-21 COVID-19 महामारी के दौरान सहकारी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (MFI) को राष्ट्रव्यापी 25,000 करोड़ रुपये की तरलता सहायता प्रदान कर रहा है ताकि किसानों के लिए ऋण सुविधा जारी रखी जा सके और इस तरह उन्हें COVID-19 महामारी के दौरान भी अपने कृषि कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में सक्षम बनाया जा सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कृषि और ग्रामीण विकास के लिए नेशनल बैंक के अध्यक्ष: जी आर.

पूर्व राज्यपाल और दिल्ली पुलिस प्रमुख वेद मारवाह का निधन

about | - Part 2585_9.1
दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त और कई राज्य के राज्यपाल रहे वेद मारवाह का निधन। उन्होंने मणिपुर (1999- 2003), मिजोरम (2000-2001) और झारखंड (2003-2004) राज्यों के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। इससे पहले उन्होंने 1985-88 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर भी कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने   ‘Uncivil Wars: Pathology of Terrorism in India’ शीर्षक एक पुस्तक भी लिखी थी।

राहुल श्रीवास्तव होंगे रोमानिया में भारत के नए राजदूत

about | - Part 2585_11.1
राहुल श्रीवास्तव को रोमानिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वे 1999 बैच के IFS अधिकारी हैं।
राहुल श्रीवास्तव रोमानिया में भारत के वर्तमान राजदूत थांगलुरा दारलोंग का स्थान लेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रोमानिया की राजधानी: बुकारेस्ट.
  • रोमानिया के राष्ट्रपति: क्लाउस आयोहनीस.
  • रोमानिया के प्रधान मंत्री: लुडोविक ओरबान

पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी हमजा कोया का निधन

about | - Part 2585_13.1
संतोष ट्रॉफी खेलने वाले हमजा कोया का निधन COVID-19 के चलते निधन। वह 1980 के दशक में संतोष ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेले थे। उन्होंने अपने फुटबॉल की शुरुआत वेस्टर्न रेलवे से करने के बाद यूनियन बैंक, आरसीएफ, टाटा स्पोर्ट्स और ऑर्कले मिल्स जैसे अन्य मुंबई क्लबों के लिए खेल गए।

मोनिका मोहता को बनाया गया स्विट्जरलैंड में भारत का नया राजदूत

about | - Part 2585_15.1
मोनिका कपिल मोहता को स्विट्जरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में स्वीडन में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। वह 1985 बैच की IFS अधिकारी हैं।
मोनिका कपिल मोहता स्विटजरलैंड में भारत के वर्तमान राजदूत सिबी जॉर्ज की जगह लेंगी। सिबि जॉर्ज को कुवैत में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

ARCI और Mekins ने विकसित की UVC-आधारित डिसइन्फेक्शन कैबिनेट

about | - Part 2585_17.1
धातु शोधन एवं नई सामग्री के अंतरराष्ट्रीय उन्नत अनुसंधान केंद्र International Advanced Research Centre for Powder Metallurgy and New Materials (ARCI) और MEKINS इंडस्ट्रीज द्वारा मिलकर UVC- आधारित कैबिनेट को विकसित किया है। UVC- आधारित कैबिनेट, COVID 19 की सतह के संक्रमण को रोकने के लिए नॉन-क्रिटिकल अस्पताल की वस्तुओं, प्रयोगशाला वस्त्र और PPEs किट्स को कीटाणुरहित करेगी। इसके अतरिक्त कैबिनेट में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और कई घरेलू प्रदर्शनी में ग्राहकों को प्रदर्शित की जाने वाली वस्तुओं कीटाणुरहित करने की क्षमता भी होगी।
लॉकडाउन में छूट के चलते, सतह संक्रमण के माध्यम से इस महामारी के फैलने की संभावना ओर बढ़ जाती है और इसीलिए ऐसी स्थितियों में आम उपयोगिताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। इस तरह, इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका यूवीसी प्रकाश के संपर्क के माध्यम से ड्राई और रासायनिक मुक्त तेजी से कीटाणुशोधन का इस्तेमाल करना है।
UVC- आधारित कैबिनेट के बारे में:

UVC कीटाणुशोधन कैबिनेट में 30W के 4 UVC लैंप (किनारों पर) और 15 W (ऊपर और नीचे) के 2 लैंप लगे हैं और इसलिए यह कैबिनेट में रखे गए कीटाणुनाशक वस्तुओं के लिए पर्याप्त प्रवाह प्रदान करता है जो धातु ग्रिल्ड फ्रेम द्वारा अलग किए गए हैं ताकि पर्याप्त प्रकाश सभी ओर जा सके। कैबिनेट 10 मिनट के भीतर सभी रखे गए सामानों को कीटाणुरहित करने में सक्षम है।

केंद्र सरकार ने जया जेटली के नेतृत्व में गठित की टास्क फोर्स

about | - Part 2585_19.1
भारत सरकार द्वारा शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, कुल प्रजनन दर, जन्म के समय लिंग अनुपात, बाल लिंग अनुपात (सीएसआर) सहित पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित सभी अन्य मुद्दे के मूल्यांकन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। साथ ही, यह गर्भावस्था और जन्म के दौरान स्वास्थ्य और चिकित्सा और माँ और बच्चे की चिकित्सीय सेहत एवं पोषण की स्थिति के साथ-साथ विवाह और मातृत्व की आयु के इन सभी के साथ सह-संबंध  की भी समीक्षा करेगा। इस टास्क फोर्स का गठन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है, इसका नेतृत्व जया जेटली करेंगी।
जया जेटली के नेतृत्व वाली 10 सदस्यीय टास्क फोर्स उचित कानूनों और वर्तमान कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव रखेगी। इसके अलावा यह कार्यदल की सिफारिशों को लागू करने के लिए समयसीमा के साथ एक विस्तृत शुभारंभ योजना तैयार करेगा। ये टास्क फोर्स महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी जिम्मेदार होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी.

जी-20 समूह ने COVID-19 महामारी के लिए 21 बिलियन डॉलर से अधिक की सहायता राशि देने का किया ऐलान

about | - Part 2585_21.1
जी20 के समूह (G20) के सदस्य देशों ने COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए 21 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहायता राशि देने की प्रतिबद्धता जताई है। इस समूह ने वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए 21 डॉलर बिलियन से अधिक का वादा करके वैश्विक प्रयासों का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है और इस तरह COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है।
इसके अलावा G20 नेताओं ने विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी अपील की कि वे सभी साधनों का पूरी तरह से उपयोग करके देशों की हर प्रकार से सहायता करें।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

Recent Posts

about | - Part 2585_22.1