फोर्ब्स की विश्व सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2020 की सूची में शीर्ष पर सैमसंग

 

about - Part 2575_3.1

दक्षिण कोरिया स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स समूह, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने ‘फोर्ब्स द्वारा प्रकाशित’ विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2020 की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. अमेज़न, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट और एलजी क्रमशः सूची में शीर्ष 5 में शामिल हैं. वैश्विक सूची में 45 देशों में मुख्यालय वाले 750 बहुराष्ट्रीय और बड़े निगम हैं.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

भारत से, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़ (HCL Technologies) सूची में शीर्ष उद्योग है. इसे वैश्विक स्तर पर 30 वें स्थान पर रखा गया है. बैंकिंग क्षेत्र में, भारत से एचडीएफसी बैंक शीर्ष पर है. यह 176 वें स्थान पर है.

Find More Ranks and Reports Here

प्रह्लाद सिंह पटेल ने शुरू की “लाइफ इन मिनिएचर” परियोजना

 

about - Part 2575_5.1


केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ), प्रह्लाद सिंह पटेल ने राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली, संस्कृति मंत्रालय और Google आर्ट्स एंड कल्चर के बीच सहयोग से “लाइफ इन मिनिएचर” परियोजना शुरू की है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

“Life in Miniature” परियोजना के बारे में:

  • Google Arts & Culture ऐप पर, ऑनलाइन दर्शक पारंपरिक भारतीय वास्तुकला के साथ डिज़ाइन की गई पहली संवर्धित वास्तविकता-संचालित आर्ट गैलरी का अनुभव कर सकते हैं, और एक लाइफ साइज़ के वर्चुअल स्पेस का पता लगा सकते हैं जहाँ आप लघु चित्रों (miniature paintings) के सिलेकशन देख सकते हैं।
  • प्रकृति, प्रेम, उत्सव, विश्वास और शक्ति के साथ मानवीय संबंधों के पांच सार्वभौमिक विषयों के साथ प्रदर्शित कलाकृतियां प्रस्तुत की जाती हैं।
  • उपयोगकर्ता राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रसिद्ध लघु संग्रह, जैसे रामायण, रॉयल सागा, पहाड़ी शैली के चित्रों को पहले कभी न देखे गए तरीके और असाधारण विस्तार से देख सकते हैं, क्लिक  करें- और इसे आप  co/LifeInMiniature  पर देख पाएंगे।

 

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): प्रहलाद सिंह पटेल।
  • निर्वाचन क्षेत्र: दमोह, मध्य प्रदेश। 

Find More National News Here

भारतीय मूल के वावेल रामकालावन बने सेशल्स के राष्ट्रपति

 

about - Part 2575_7.1

भारतीय मूल के वावेल रामकालावन को सेशल्स का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया है. सेशल्स ने 1977 के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चुनाव किया. उन्होंने पदस्थ डैनी फॉरे को हराया. रामकालावन भारतीय मूल के एक पुजारी है जिनके दादा गोपालगंज, बिहार से आए थे. 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • सेशल्स की राजधानी: विक्टोरिया.
  • सेशल्स की मुद्रा: सेशल्सी रुपया.
  • सेशल्स महाद्वीप: अफ्रीका.

Find More International News

डाक विभाग ने जारी किया संयुक्त राष्ट्र संगठन की 75 वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट

 

about - Part 2575_9.1

डाक विभाग  (DOP), संचार मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संगठन की 75 वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है ताकि यह विश्व की समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करे। उन्होंने कहा कि बहुपक्षवाद भारत की आगामी पारी में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में समग्र दृष्टिकोण का एक प्रमुख स्तंभ होगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

यह ध्यान दिया जा सकता है कि डाक विभाग ने इससे पहले साल 1954, 1985 और 1995 में, संयुक्त राष्ट्र के  क्रमशः 9वें, 40 वें और 50 वें वर्षगांठों पर इसी तरह के स्मारक डाक टिकट जारी किए हैं। 


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • भारतीय डाक मुख्यालय: नई दिल्ली।
  • भारतीय डाक महानिदेशक: अरुंधति घोष।
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना: 24 अक्टूबर 1945।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस।

Find More National News Here

ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस: 27 अक्टूबर

 

about - Part 2575_11.1

ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस प्रतिवर्ष 27 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है. अभिलिखित ध्वनि और दृश्य-श्रव्य दस्तावेजों के महत्व और संरक्षण जोखिमों के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन को यूनेस्को द्वारा चुना गया था. ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस 2020 का विषय है: “यौर विंडो टू द वर्ल्ड (Your Window to the World)”.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

ऑडीओविज़ुअल हेरिटेज के लिए विश्व दिवस का इतिहास:

यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 33वें सत्र ने, 1980 में सामान्य सम्मेलन के 21 वें सत्र में  चल चित्र की सुरक्षा और संरक्षण की संस्तुति को स्वीकार करने की स्मृति में 27 अक्टूबर को विश्व दिवस के रूप में घोषित करने के लिए 33 सी / संकल्प 53 को अपनाया.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • UNESCO मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.
  • UNESCO अध्यक्ष: ऑड्रे एजोले.
  • UNESCO की स्थापना: 16 नवम्बर 1945.

Find More Important Days Here

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020

 

about - Part 2575_13.1

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020, 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2020 तक मनाया जा रहा है. यह प्रतिवर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल (31 अक्टूबर) के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 के लिए विषय है: विजिलेंट इंडिया, प्रोस्पेरस इंडिया (सतर्क भारत, समृद्ध भारत). जागरूकता सप्ताह अभियान, नागरिक भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में अखंडता और संभावना को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. 2020 में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) 27 से 29 अक्टूबर 2020 तक सतर्कता और भ्रष्टाचार-निरोध पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • केंद्रीय सतर्कता आयुक्त: संजय कोठारी.
  • केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की स्थापना: फरवरी 1964.
  • केंद्रीय सतर्कता आयुक्त मुख्यालय: नई दिल्ली.

Find More National News Here

फोर्ब्स की विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2020 में भारतीय PSUs में NTPC पहले स्थान पर

 

about - Part 2575_15.1

फोर्ब्स द्वारा जारी ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2020’ /  ‘World’s Best Employer 2020’ में भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों की सूची में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) को शीर्ष पर स्थान दिया है। एक बयान में कहा गया है कि यह मान्यता NTPC के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो श्रेष्ठ तरीके से डिजाइन किए गए और बेहतर तरीके से निष्पादित किए जाने वाले क्लास प्रेक्टिस में सर्वश्रेष्ठ है। मॉड्यूल ने एनटीपीसी के हजारों श्रमिकों को पेशेवर क्षेत्र से आगे बढ़ने और सोच देने में मदद की है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

 

NTPC के बारे में:

  • एनटीपीसी ने हायरिंग, इंगेजमेंट, डाइवरसिटी, और समावेशन; पुरस्कार और मान्यता; और प्रदर्शन प्रबंधन के क्षेत्र में सफलतापूर्वक नवाचार और परिचय लोगों को दिया है।
  • हाल ही में,  कंपनी ने आधिकारिक कार्यों से परे सफलता की कहानियों पर एक Series ‘एनटीपीसी सीरीज’/ ‘NTPC Series’ – ‘Ambition, Growth, Success Beyond Work’ शुरू की है, जो उनके ऑफिसियल असाइनमेंट से परे कर्मचारियों की उपलब्धियों पर आधारित है। 


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • एनटीपीसी की स्थापना: 1975।
  • एनटीपीसी मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत।

Find More Ranks and Reports Here

ICICI बैंक ने श्रीलंका में परिचालन बंद किया

 

about - Part 2575_17.1

श्रीलंकाई मौद्रिक प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद ICICI बैंक ने श्रीलंका में अपने परिचालन को बंद कर दिया है। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के मौद्रिक बोर्ड ने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा किए गए अनुरोध पर विचार करते हुए, श्रीलंका में बैंक के व्यवसाय संचालन को बंद करने और इसके लिए जारी लाइसेंस को रद्द करने की मंजूरी दे दी है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

बैंक पर्यवेक्षण के निदेशक, मौद्रिक बोर्ड की ओर से लगाए गए नियमों और शर्तों का अनुपालन करने पर बैंक से संतुष्ट होते हुए ICICI बैंक को श्रीलंका से बैंकिंग व्यवसाय खत्म करने के लिए अनुमति दे दी है. लाइसेंस का रद्दीकरण 23 अक्टूबर, 2020 से प्रभावी है। 

 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र।

आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी।

आईसीआईसीआई बैंक टैगलाइन: हम हैं ना, ख्याल अपका।

 Find More Banking News Here

ITBP का 59 वां स्थापना दिवस : 24 अक्टूबर

 

about - Part 2575_19.1

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने 24 अक्टूबर को अपना 59 वां स्थापना दिवस मनाया है। आईटीबीपी को 1962 के चीनी आक्रमण के बाद तैयार किया गया था और इसमें मैदान में 60 बटालियन के साथ लगभग 90,000 जवान हैं।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

ITBP केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के पांच शाखाओं में से एक है। यह उत्तरी सीमाओं पर निगरानी रखता है और सीमा उल्लंघन को रोकता है। यह अवैध आव्रजन, सीमा पार से तस्करी की जाँच करता है, और शांति बनाए रखता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ITBP के महानिदेशक: सुरजीत सिंह देसवाल।  

Find More Important Days Here

बांग्लादेश सरकार का फैसला : ‘नो मास्क, नो सर्विस’

 

about - Part 2575_21.1

बांग्लादेश सरकार ने फैसला किया है कि मास्क न पहनने वाले लोगों को कोई सेवा नहीं दी जाएगी। प्रधान मंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक ने निर्णय लिया कि किसी को भी बिना मास्क के कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय लिया गया कि सभी कार्यालयों को देश में COVID 19 वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ‘नो मास्क, नो सर्विस’ कहते हुए नोटिस बोर्ड लगाने होंगे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

 

समुदाय के नेताओं को मास्क पहनने के अभियान में शामिल करते हुए, कैबिनेट सचिव ने कहा कि सरकार ने इस्लामिक विद्वानों और धार्मिक नेताओं से इमामों के माध्यम से सभी मस्जिदों में इसे प्रचारित करने के लिए बात की है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका।

Find More International News

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me