रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 500 भारतीय कंपनियों की फॉर्च्यून रैंकिंग 2020 में किया टॉप

 

about - Part 2537_3.1

हाल ही में जारी फॉर्च्यून 500 भारतीय कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। RIL का कुल राजस्व  615,854.00 रु, जो संचयी राजस्व का 7% और कंपनियों के 11 प्रतिशत लाभ के लिए जिम्मेदार है। सूची में देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) दूसरे स्थान पर है, उसके बाद तेल और प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation) तीसरे स्थान पर है। इस सूची को फॉर्च्यून इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है, जो कोलकाता स्थित आरपी संजीव गोयनका समूह का हिस्सा है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यहां 2020 फॉर्च्यून इंडिया -500 की सूची में शामिल शीर्ष 10 कंपनियों की सूची दी गई है:-

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
  3. तेल और प्राकृतिक गैस निगम
  4. भारतीय स्टेट बैंक
  5. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
  6. टाटा मोटर्स
  7. राजेश एक्सपोर्ट्स
  8. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
  9. आईसीआईसीआई बैंक
  10. लार्सन एंड टुब्रो

                  Find More Ranks and Reports Here

                  इंग्लैंड के डेविड मलान ने T20 में हासिल की सबसे ज्यादा रेटिंग

                   

                  about - Part 2537_5.1

                  इंग्लैंड केखिलाड़ी  डेविड मलान ने MRF टायर्स ICC मेंस T20I प्लेयर रैंकिंग में बल्लेबाजों में सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त कर इतिहास रच दिया हैं। 33 वर्षीय मलान रैंकिंग में 915 अंक हासिल किए, जिसके कारण वो इस फॉर्मेट में 900 अंक पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। 

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                  उनसे पहले, ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच जुलाई 2018 में पुरे 900 अंक तक पहुचे थे। मलान के बाद पाकिस्तान के बाबर आज़म (871) और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (835) अब सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सूची में भारत के केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली की रैंक 9 पर आ गई है।

                  Find More Sports News Here

                  RBI मौद्रिक नीति: पॉलिसी रेट अपरिवर्तित रखने हुआ फैसला

                  about - Part 2537_7.1

                  RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने मुद्रास्फीति की लचीली दर के बीच नीतिगत दर को यथास्थिति (unchanged) बनाए रखने का फैसला किया है। यानि अब रेपो दर अथवा आरबीआई जिस दर पर बैंकों को उधार देता है वह 4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित  (unchanged) रहेगी। इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर भी 3.35 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रहेगी। MPC समिति के सदस्यों ने निर्णय के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया।


                  मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय हैं:-

                  • चलनिधि समायोजन सुविधा (liquidity adjustment facility) के तहत रेपो दर को 4.00% पर अपरिवर्तित रखा गया है.
                  • LAF के तहत रिवर्स रेपो दर को 3.35% पर अपरिवर्तित रखा गया है.
                  • सीमांत स्थायी सुविधा (Marginal standing facilityदर और बैंक दर को 4.25% पर अपरिवर्तित रखा गया है।
                  RBI मौद्रिक नीति की मुख्य बातें और मुख्य निर्णय:
                  • गवर्नर शक्तिकांत दास ने एनबीएफसी लाभांश वितरण (NBFC dividend distribution) के लिए मापदंड निर्धारित करने और बड़े एनबीएफसी और सह-ऑप बैंकों में जोखिम-आधारित ऑडिट शुरू करने का प्रस्ताव रखा ।
                  • जल्द ही RTGS को अगले कुछ दिनों में 24X7 कर दिया जाएगा।
                  • विनिर्माण फर्मों की कारोबारी व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
                  • CPI मुद्रास्फीति तीसरी तिमाही में 6.8% और चौथी तिमाही में 5.8% रहेगी।
                  • वित्त वर्ष 21 में वास्तविक जीडीपी विकास -7.5% आंकी गई है। वित्त वर्ष-21 के Q3 में GDP के 0.1% पर रहने की संभावना है जबकि FY-21 Q4 में GDP 0.7% रहने का अनुमान है
                  • कॉरपोरेट बॉन्ड स्प्रेड्स पूर्व-कोविद स्तरों तक संकुचित हो गए हैं।
                  • RBI ने जनवरी 2021 से संपर्क रहित कार्ड भुगतान की सीमा को 2000 से बढ़ाकर 5000 करने का प्रस्ताव किया है।
                  • इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (Emergency Credit Line Guarantee Scheme) स्कीम के साथ अन्य प्रमुख क्षेत्रों को कवर करने के लिए ऑन-टैप लक्षित लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशंस (Targeted Long Term Repo Operations) का विस्तार किया जाएगा।

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                  मौद्रिक नीति के बारे में:


                  मौद्रिक नीति क्या है?

                  मौद्रिक नीति रिज़र्व बैंक की नीति है जो अधिनियम में वर्णित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रेपो दर, रिवर्स रेपो दर, लिक्विडिटी समायोजन सुविधा जैसे और कई अन्य मौद्रिक साधनों का उपयोग करती है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत अनिवार्य रूप से मौद्रिक नीति के संचालन की जिम्मेदारी सौपीं गई है।

                  मौद्रिक नीति के उद्देश्य?

                  • देश में मौद्रिक नीति का मुख्य लक्ष्य विकास के साथ-साथ मूल्य स्थिरता को बनाए रखना है। सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मूल्य स्थिरता को एक आवश्यक पूर्व शर्त के रूप में देखा जाता है।
                  • भारतीय रिज़र्व बैंक को मई 2016 में किए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) अधिनियम, 1934 संशोधन के अनुसार भारत सरकार के साथ-साथ लचीली मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण का कार्य भी दिया गया हैं। यह प्रत्येक पाँच में एक बार किया जाता है। 
                  • भारत सरकार ने आधिकारिक राजपत्र में 5 अगस्त, 2016 से 31 मार्च, 2021 की अवधि के लिए लक्ष्य के रूप में 4 प्रतिशत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) मुद्रास्फीति को अधिसूचित किया है। लक्ष्य को ऊपरी सहन सीमा 6 प्रतिशत और निचली सहन सीमा 2 प्रतिशत तय की गई है।

                    मौद्रिक नीति फ्रेमवर्क:

                    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अधिनियम, 1934 में संशोधित भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम स्पष्ट रूप से रिज़र्व बैंक के लिए देश के मौद्रिक नीति ढांचे को परिचालित करने के लिए विधायी अधिदेश का प्रावधान करता है। इस ढांचे का लक्ष्य वर्तमान और उभरती समष्टि-आर्थिक स्थिति और मुद्रा बाजार दरों को रेपो दर के आसपास संचालित करने के लिए चलनिधि स्थिति के उतार-चढ़ाव के आकलन के आधार पर नीति (रेपो) दर निर्धारित करना है।

                    मौद्रिक नीति समिति की संरचना?

                    केंद्र सरकार ने सितंबर 2016 में संशोधित RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45ZB के तहत, छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) का गठन किया है।

                    मौद्रिक नीति समिति की संरचना इस प्रकार की गई है:-

                    1. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर – अध्यक्ष, शक्तिकांत दास
                    2. भारतीय रिजर्व बैंक के उप-गवर्नर, मौद्रिक नीति के प्रभारी – सदस्य, डॉ. माइकल देवव्रत पात्रा
                    3. भारतीय रिजर्व बैंक के एक अधिकारी को केंद्रीय बोर्ड द्वारा नामित किया जाना है – पदेन सदस्य सदस्य: डॉ. मृदुल के. सगर.
                    4. मुंबई स्थित इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान के प्रोफेसर: आशिमा गोयल.
                    5. अहमदाबाद के भारतीय प्रबंधन संस्थान में वित्त के प्रोफेसर: जयंत आर वर्मा
                    6. कृषि अर्थशास्त्री और नई दिल्ली के नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च के वरिष्ठ सलाहकार: डॉ. शशांक भिड़े.

                    मौद्रिक नीति की कुछ महत्वपूर्ण लिखत :

                    RBI की मौद्रिक नीति में मौद्रिक नीति के कार्यान्वयन में कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लिखतों का उपयोग किया जाता है। मौद्रिक नीति के कुछ महत्वपूर्ण लिखत इस प्रकार हैं:

                    • रेपो दर: निर्धारित ब्याज दर जिस पर रिजर्व बैंक चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत बैंकों को सरकार के संपार्श्विक के विरुद्ध और अन्य अनुमोदित प्रतिभूतियों के विरुद्ध ओवरनाईट चलनिधि प्रदान करता है।
                    • रिवर्स रेपो दर: निर्धारित ब्याज दर जिस पर रिजर्व बैंक चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत बैंकों से पात्र सरकारी प्रतिभूतियों के संपार्श्विक के विरुद्ध, ओवरनाइट आधार पर, चलनिधि को अवशोषित करता है।
                    • चलनिधि समायोजन सुविधा (Liquidity Adjustment Facility): एलएएफ में ओवरनाईट और साथ ही आवधि रेपो नीलामियां शामिल हैं। आवधि रेपो का उद्देश्य अंतर-बैंक आवधि मुद्रा बाजार को विकसित करने में मदद करना है, जो बदले में ऋण और जमा की कीमत के लिए बाजार आधारित बैंचमार्क निर्धारित कर सकते हैं,और इस कारण से मौद्रिक नीति के प्रसारण में सुधार किया जा सकता हैं। रिज़र्व बैंक बाजार स्थितियों के तहत आवश्यक होने पर, भी परिवर्तनीय ब्याज दर रिवर्स रेपो नीलामियों का संचालन करता है।
                    • सीमांत स्थायी सुविधा (Marginal Standing Facility): एक सुविधा जिसके तहत अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक रिज़र्व बैंक से ओवरनाईट मुद्रा की अतिरिक्त राशि को एक सीमा तक अपने सांविधिक चलनिधि अनुपात (एसएलआर) पोर्टफोलियो में गिरावट कर ब्याज की दंडात्मक दर ले सकते हैं। यह बैंकिंग प्रणाली को अप्रत्याशित चलनिधि झटकों के खिलाफ सुरक्षा वाल्व प्रदान करता है।
                    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                    • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

                    Find More Economy News

                    अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस: 4 दिसंबर

                     

                    about - Part 2537_9.1

                    हर साल 4 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 दिसंबर 2019 को अपनाए 74/245 प्रस्ताव के जरिए 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

                    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                    इस दिन को बहुपक्षीय विकास बैंकों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय विकास बैंकों की सतत क्षमता के वित्त पोषण और ज्ञान प्रदान करने की महत्वपूर्ण क्षमता और सदस्य देशों में जीवन स्तर सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैंकिंग प्रणालियों की चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। 

                    Find More Important Days Here

                    एथलीट से अभिनेता बने रेफर जॉनसन का निधन

                     

                    about - Part 2537_11.1

                    डिकैथलॉन में 1960 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिकी डिकैथलेट और फिल्म अभिनेता रैफर जॉनसन का निधन। एथलेटिक्स से रिटायर होने के बाद, जॉनसन ने अभिनय करियर शुरू किया और 1989 में जेम्स बॉन्ड फिल्म लाइसेंस टू किल सहित कई फिल्मों में दिखाई दिए।

                    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                    Find
                    More Obituaries News

                    भारतीय नौसेना दिवस: 04 दिसंबर

                    about - Part 2537_13.1

                    भारत में हर साल 4 दिसंबर को देश भर में नौसेना की उपलब्धियों और भूमिकाओं को चिन्हित करने के लिए भारतीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2020 के नौसेना दिवस की थीम “Indian Navy Combat Ready, Credible & Cohesive” है।

                    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                    भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास:

                    यह दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शुरू किए गए ऑपरेशन ट्राइडेंट को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, 4 दिसंबर 1971 को, भारतीय नौसेना ने चार पाकिस्तानी जहाजों को डूबो दिया और 500 से अधिक पाकिस्तानी नौसेना कर्मियों को भी मार गिराया दिया था, साथ ही इसमें भारतीय नौसेना को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

                    भारतीय नौसेना के बारे में कुछ अहम जानकरी:

                    भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है, जिसका नेतृत्व भारत के राष्ट्रपति कमांडर-इन-चीफ के रूप में करते हैं। 17 वीं शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी भोंसले को “भारतीय नौसेना का जनक” माना जाता है।

                    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
                    महत्वपूर्ण तथ्य-

                    • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.
                    • भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950

                    Find More Important Days Here

                    न्यूजीलैंड ने की जलवायु आपातकाल की घोषणा

                     

                    about - Part 2537_15.1

                    न्यूजीलैंड ने “जलवायु आपातकाल” की घोषणा करने साथ ही 2025 तक अपने सार्वजनिक क्षेत्र को कार्बन न्युट्रल बनाने घोषणा की है। इस घोषणा के बाद न्यूजीलैंड अब उन 32 अन्य देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने जलवायु आपातकाल घोषित किया है। इनमें देशों जापान, कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन शामिल हैं।

                    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                    न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने लेजिस्लेटर्स से कहा कि “जलवायु आपातकाल की घोषणा कर हम उस बोझ पर संज्ञान ले रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों पर पड़ने वाला है, साथ ही यह उस देश के लिए है जिसमें आगामी पीढ़ियां जन्म लेने वाली हैं और यह उस कर्ज के बारे में है जो उन पर पड़ेगा यदि हम इस मुद्दे पर अभी निर्णय नहीं लेंगे।”।


                    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

                    • न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री: जैकिंडा अर्डर्न
                    • न्यूजीलैंड की राजधानी: वेलिंगटन
                    • न्यूजीलैंड की मुद्रा: न्यूजीलैंड डॉलर

                      Find More International News

                      विराट कोहली बने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

                       

                      about - Part 2537_17.1

                      विराट कोहली एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। कोहली ने कारनामा कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले तीसरे एकदिवसीय मैच में किया। उन्होंने अपनी 242 वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने अपनी 300 वीं पारी में 12000 रन बनाए थे।

                      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                      कोहली 463 एकदिवसीय मैचों में तेंदुलकर के 18,426 रन के बाद वनडे में भारत के लिए दूसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान के नाम एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज (पारी के मामले में) 10,000 और 11,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। कोहली ने 222 पारियों में 11,000 रन बनाए और अपनी 205 वीं पारी में 10000 रन बनाकार ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने थे।

                      Find More Sports News Here

                      बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा है “Burevi” चक्रवाती तूफान

                       

                      about - Part 2537_19.1

                      डीप डिप्रेशन दक्षिणपूर्वी और बंगाल के दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी से सटे बंगाल के दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान ‘Burevi’ में ओर तेज हो गया है। यह त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 240 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पम्बन (तमिलनाडु) से 470 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और कन्नियाकुमारी (तमिलनाडु) से लगभग 650 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में है।

                      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                      चक्रवात Burevi को यह मालदीव द्वारा दिया गया है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर उठा दूसरा चक्रवात है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल तटों के लिए चक्रवात अलर्ट जारी कर दिया गया है।

                      Find More Miscellaneous News Here

                      ब्रिटिश पीएम जॉनसन हो सकते हैं गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में मुख्य अतिथि

                       

                      about - Part 2537_21.1

                      ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को वर्ष 2021 के गणतंत्र दिवस पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा औपचारिक रूप से आमंत्रित किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले जॉनसन ने अपनी ओर से, अगले साल ब्रिटेन में पीएम मोदी को G-7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। गणतंत्र दिवस परेड में आखिरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री 1993 में जॉन मेजर मुख्य अतिथि थे।

                      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                      Find More National News Here

                      Recent Posts

                      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                      Most Important Questions and Answer PDF
                      QR Code
                      Scan Me