अंतर्राष्ट्रीय वॉलिंटियर दिवस: 05 दिसंबर

 

about - Part 2533_3.1

International Volunteer Day (IVD) यानि अंतर्राष्ट्रीय वॉलिंटियर दिवस, जिसे International Volunteer Day for Economic and Social Development अर्थात आर्थिक और सामाजिक विकास के अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस रूप में भी जाना जाता है, हर साल 05 दिसंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। आईवीडी 2020 थीम: “Together We Can Through Volunteering”. IVD अंतर्राष्ट्रीय दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1985 में घोषित किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह दिन स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रयासों को सम्मानित करने और स्वयंसेवकों को बढ़ावा देने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए मनाए जाता है, जिसका उद्देश्य, स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की उपलब्धि के लिए स्वयंसेवी प्रयासों को समर्थन देने के लिए सरकारों को प्रोत्साहित करना।

Find More Important Days Here

कुलदीप हांडू को बनाया गया “फिट इंडिया” मूवमेंट का एम्बेसडर

 

about - Part 2533_5.1

श्रीनगर में जन्मे वुशु कोच और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडू को फिट इंडिया मूवमेंट का एम्बेसडर बनाया गया है। उन्होंने राष्ट्रिय स्तर पर 6 और इंटरनेशनल स्तर पर 11 गोल्ड मेडल जीते है, वह टीम इंडिया के मौजूदा वुशु कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में एथलीटों ने विश्व चैम्पियनशिप में दो और विश्व कप में एक स्वर्ण पदक जीता है। वह जम्मू और कश्मीर में पुलिस इस्पेक्टर के रूप में भी कार्यत है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


अन्य पुरस्कार:

  • सराहनीय सेवा के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस पदक पुरस्कार
  • हिमाचल प्रदेश राज्य का खेल का सम्मान परशुराम पुरस्कार

फिट इंडिया मूवमेंट के बारे में:

फिट इंडिया मूवमेंट अगस्त 2019 में भारतीयों को स्वस्थ और फिट जीवनशैली का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपने दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों और खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के शुरू किया गया था।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फिट इंडिया के संस्थापक: सुपर्णो सतपथी.

Find More Appointments Here

पाकिस्तान के पूर्व पीएम जफरुल्लाह जमाली का निधन

 

about - Part 2533_7.1

पाकिस्तान के 15 वें प्रधान मंत्री ज़फ़रुल्लाह खान जमाली का निधन। उन्होंने नवंबर 2002 से जून 2004 तक 1 वर्ष, 7 महीने और 3 दिन की अवधि के लिए पीएम के रूप में कार्य किया था। वह प्रधानमंत्री बनने वाले बलूचिस्तान के पहले राजनेता हैं।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

वह उस समय देश के प्रधानमत्री थे जब पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ राष्ट्रपति थे। पीएम के रूप में, जमाली ने विवादित कश्मीर क्षेत्र में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने और संघर्ष विराम का संकल्प लिया। जमाली ने 2004 में, 2001 में तालिबान सरकार के पतन के बाद अफगानिस्तान की पहली उच्च स्तरीय यात्रा की थी।

Find More Obituaries News

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिसकॉर्ड का निधन

 

about - Part 2533_9.1

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिसकॉर्ड डी’ऑनसिंग (Valery Giscard d’Estaing) का 94 वर्ष की आयु में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया है। उन्होंने 1974 से 1981 के दौरान फ्रांस के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उनका जन्म फ्रांस के कब्जे वाले जर्मनी (अब जर्मनी) के कोबलेनज़ में 2 फरवरी 1926 को हुआ था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

गिसकॉर्ड ने फ्रांस में राजनीतिक अधिकार को लेकर Gaullist preponderance का मुकाबला करने के लिए 1978 में एक केंद्र-लेफ्ट राजनीतिक दल, यूनियन फॉर फ्रेंच डेमोक्रेसी की स्थापना की। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 कर दी और राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल में तलाक, गर्भपात और गर्भनिरोधक पर कानूनों का विस्तार भी किया।

Find
More Obituaries News

अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल और कोणार्क महोत्सव 2020 का हुआ शुभारंभ

 

about - Part 2533_11.1

अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल के 9 वें और कोणार्क महोत्सव के 31 वें संस्करण का शुभारंभ ओडिशा में हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल ओडिशा के पुरी जिले में कोणार्क के चंद्रभागा बीच पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में देशभर के लगभग 70 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्मश्री अवार्डी, सुदर्शन पटनायक को महोत्सव का मुख्य क्यूरेटर बनाया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

कोणार्क महोत्सव 2020 के बारे में

  • इस समारोह का आयोजन हर साल कोणार्क नृत्य महोत्सव के हिस्से के रूप में किया जाता है, ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके। हालाँकि, 2020 में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार वर्तमान में जारी वैश्विक कोविड-19 महामारी के चलते हिस्सा नहीं लेंगे।
  • ओडिशा पर्यटन द्वारा भारत के पारंपरिक और शास्त्रीय नृत्य रूपों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कोणार्क महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जोर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में दिलचस्प अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
  • पांच दिवसीय शास्त्रीय नृत्य फेस्टिवल में ओडिसी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक सहित भारत के लगभग सभी शास्त्रीय नृत्य रूपों के प्रमुख कलाकार और नृत्य प्रेमी भाग ले रहे हैं।

Find More National News Here

भारत और अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सहयोग के समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

 

about - Part 2533_13.1

भारत सरकार और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने बौद्धिक संपदा सहयोग के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत, दोनों देश एमओयू को लागू करने के लिए द्विवार्षिक कार्य योजना तैयार करेंगे जिसमें कार्रवाई की गुंजाइश सहित सहयोग गतिविधियों को पूरा करने की विस्तृत योजना शामिल होगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 19 फरवरी 2020 को इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी थी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर DPIIT के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्रा और आंद्रेई इंकु (Andrei Iancu) द्वारा किए गए जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य विभाग, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और संयुक्त राज्य अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय (USPTO) विभाग का प्रतिनिधित्व किया।

Find More News Related to Agreements

मणिपुर के नोंगपोक सेमकई पुलिस स्टेशन को भारत के सबसे अच्छे पुलिस स्टेशन का दर्जा

 

about - Part 2533_15.1

मणिपुर के नोंगपोक सीकमाई पुलिस स्टेशन को भारत के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है, जबकि तमिलनाडु में सलेम के सूरारमंग्लम ऑल महिला पुलिस स्टेशन को देश के दूसरे सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के खर्संग पुलिस स्टेशन को देश के तीसरे सबसे बेहतर पुलिस स्टेशन का दर्जा दिया गया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यहाँ 2020 के टॉप 5 पुलिस स्टेशनों की सूची दी गई है:-

राज्य

जिला

पुलिस
स्टेशन

मणिपुर

थौबल

नोंगपोक
सेमकई

तमिलनाडु

सलेम
शहर

AWPS-सूरारमंग्लम

अरुणाचल
प्रदेश

चांगलांग

खर्संग

छत्तीसगढ़

Surajpur

झिलमिल
(भैया थाना)

गोवा

दक्षिण
गोवा

संगुएम

शीर्ष 10 पुलिस स्टेशनों को डेटा विश्लेषण, प्रत्यक्ष अवलोकन और सार्वजनिक फीडबैक के जरिए देश के 16,671 पुलिस स्टेशनों में से चुना गया।

उपयोग किए गए पैरामीटर:-

  • संपत्ति अपराध/Property offence
  • महिलाओं के खिलाफ अपराध/Crime against women
  • कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध/Crime against weaker sections
  • गुमशुदा व्यक्ति की तलाश, अज्ञात व्यक्ति और अज्ञात शव की शिनाख्त/Missing persons, unidentified found person and unidentified dead bodies.

      Find More Ranks and Reports Here

      रोशनी नाडर ने कोटक की सबसे अमीर महिलाओं की रैंकिंग 2020 में किया टॉप

       

      about - Part 2533_17.1

      HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा, ‘Kotak Wealth Hurun–Leading Wealthy Women’ रिपोर्ट के दूसरे संस्करण के अनुसार, भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। यह रिपोर्ट कोटक महिंद्रा बैंक और हुरुन इंडिया की एक इकाई कोटक वेल्थ मैनेजमेंट द्वारा तैयार की गई है।

      बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ और यूएसवी की लीना गांधी तिवारी कोटक वेल्थ हुरुन अमीर महिलाओं की सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। शॉ इस सूची में खुद से धन कमाकर अमीर बनने वाली महिला हैं। इस सूची में शामिल 19 महिलाएं हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में भी शामिल हैं, और इनमे से 6 महिलाओं ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 में भी अपनी जगह बनाई है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      रैंकिंग के बारे में:

      यह रैंकिंग 30 सितंबर, 2020 तक महिलाओं की नेट संपति के आधार पर तैयार की गई है, और जो विशेष रूप से उन महिलाओं पर केंद्रित है जो अपने पारिवारिक व्यवसाय, उद्यमियों और पेशेवरों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।

      Find More Ranks and Reports Here

      रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 500 भारतीय कंपनियों की फॉर्च्यून रैंकिंग 2020 में किया टॉप

       

      about - Part 2533_19.1

      हाल ही में जारी फॉर्च्यून 500 भारतीय कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। RIL का कुल राजस्व  615,854.00 रु, जो संचयी राजस्व का 7% और कंपनियों के 11 प्रतिशत लाभ के लिए जिम्मेदार है। सूची में देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) दूसरे स्थान पर है, उसके बाद तेल और प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation) तीसरे स्थान पर है। इस सूची को फॉर्च्यून इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है, जो कोलकाता स्थित आरपी संजीव गोयनका समूह का हिस्सा है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      यहां 2020 फॉर्च्यून इंडिया -500 की सूची में शामिल शीर्ष 10 कंपनियों की सूची दी गई है:-

      1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
      2. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
      3. तेल और प्राकृतिक गैस निगम
      4. भारतीय स्टेट बैंक
      5. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
      6. टाटा मोटर्स
      7. राजेश एक्सपोर्ट्स
      8. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
      9. आईसीआईसीआई बैंक
      10. लार्सन एंड टुब्रो

                      Find More Ranks and Reports Here

                      इंग्लैंड के डेविड मलान ने T20 में हासिल की सबसे ज्यादा रेटिंग

                       

                      about - Part 2533_21.1

                      इंग्लैंड केखिलाड़ी  डेविड मलान ने MRF टायर्स ICC मेंस T20I प्लेयर रैंकिंग में बल्लेबाजों में सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त कर इतिहास रच दिया हैं। 33 वर्षीय मलान रैंकिंग में 915 अंक हासिल किए, जिसके कारण वो इस फॉर्मेट में 900 अंक पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। 

                      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                      उनसे पहले, ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच जुलाई 2018 में पुरे 900 अंक तक पहुचे थे। मलान के बाद पाकिस्तान के बाबर आज़म (871) और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (835) अब सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सूची में भारत के केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली की रैंक 9 पर आ गई है।

                      Find More Sports News Here

                      Recent Posts

                      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                      Most Important Questions and Answer PDF
                      QR Code
                      Scan Me